✕

होम / ताकत खेल की / T20 वर्ल्ड कप में भारत का विजयी आगाज, आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, बने ये रिकॉर्ड

T20 वर्ल्ड कप में भारत का विजयी आगाज, आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा, बने ये रिकॉर्ड

भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 का पहला मुकाबला खेला. इस मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आयरलैंड को बुरी तरह मात दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2024 में विजयी आगाज किया है. भारत ने बुधवार को आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा. आयरलैंड ने न्यूयॉर्क के नासाउ स्टेडियम में 97 रन का लक्ष्य रखा, जिसे भारत ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर आसानी से हासिल कर लिया. कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाया. उन्होंने 37 गेंदों में 4 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 52 रन की पारी खेली. रोहित रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में नाबाद 36 रन बनाए. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के ठोके. पंत ने विजयी छक्का लगाया. सूर्यकुमार यादव ने दो और विराट कोहली ने एक रन बनाया.

आयरलैंड को हराकर रचा इतिहास 

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से बाजी मारी. ये टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की 29वीं जीत है. इसी के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने के मामले में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है. पाकिस्तान की टीम के नाम भी टी20 वर्ल्ड कप में 28 जीत दर्ज हैं. ऐसे में टीम इंडिया अब पाकिस्तान से आगे निकल गई है. इस लिस्ट में अब सिर्फ श्रीलंका की टीम भारत से आगे है. उसके नाम 31 जीत दर्ज हैं.

T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमें 

श्रीलंका - 31 जीत 
भारत - 29 जीत 
पाकिस्तान - 28 जीत
ऑस्ट्रेलिया - 25 जीत
साउथ अफ्रीका - 25 जीत

रोहित ने बनाया ये रिकॉर्ड

भारतीय टीम के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. रोहित रिटायर्ड हर्ट हुए. रोहित ने इस पारी के दौरान टी20 इंटरनेशनल में चार हजार रन भी पूरे कर लिए. साथ ही वह पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए. बता दें कि विराट कोहली T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 4038 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. जबकि रोहित ने 4026 और बाबर ने 4023 रन बनाए हैं. 

बुमराह ने भी बनाया अनोखा रिकॉर्ड

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बुधवार को एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया. बुमराह T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए. वो फुल मेंबर नेशन की तरफ से ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने भारत के ही गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को पीछे छोड़ दिया है. भुवनेश्वर कुमार ने 10 ओवर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में मेडेन फेंके थे. लेकिन बुमराह ने 11 ओवर मेडेन फेंककर उनको पीछे छोड़ दिया है. लेकिन बुमराह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं, क्योंकि केन्या के सैम नगोचे 12 ओवर फेंक चुके हैं. 

भारतीय गेंदबाजों ने भी किया कमाल 

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था जो सही साबित हुआ. भारतीय गेंदबाजों ने आयरलैंड को 16 ओवर में 96 रनों पर ढेर कर दिया. इस दौरान हार्दिक पांड्या ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 2-2 बल्लेबाजों का अपना शिकार बनाया. दूसरी ओर अक्षर पटेल और मोहम्मद सिराज के नाम एक-एक सफलता रही.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

6 minutes ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

3 hours ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

7 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

7 hours ago