✕

होम / ताकत खेल की / आज से शुरु होगा भारतीय टीम का T20 वर्ल्ड कप का सफर, जानिए कहां और कब खेला जाएगा मैच

आज से शुरु होगा भारतीय टीम का T20 वर्ल्ड कप का सफर, जानिए कहां और कब खेला जाएगा मैच

टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम आज (5 जून) अपने अभ‍ियान की शुरुआत आयरलैंड के ख‍िलाफ करेगी. यह मैच न्यूयॉर्क में 8 बजे से खेला जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत आयरलैंड के खिलाफ करेगी. दोनों के बीच यह मुकाबला आज यानी 05 जून, बुधवार को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच न्यूयॉर्क की लोकल टाइमिंग के हिसाब से सुबह साढ़े 10 से होगा. लेकिन भारत में टीम इंडिया का पहला मैच कब और कहां लाइव आएगा? यहां जानिए पूरी डिटेल 

क्या होगा टीम कॉम्बिनेशन?

न्यूयॉर्क में पहले मैच में जो भी प्लेइंग 11 रोहित शर्मा उतारेंगे, उसे देखकर यह बात मानी जा सकती है कि वही टीम पूरे टूर्नामेंट में खेलेगी. सबसे बड़ा सवाल यह रहेगा कि ओपन‍िंग कौन करेगा, और विकेटकीपर कौन होगा. व‍िकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत को संजू सैमसन पर तरजीह म‍िलनी तय है.  37 साल के रोहित का यह आखिरी वर्ल्ड कप माना जा रहा है, यह लगभग तय है कि वह भारत में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप और दक्षिण अफ्रीका में 2027 में होने वाले 50 ओवरों के वर्ल्ड कप तक नहीं खेलेंगे. 

कौन बाहर बैठेगा?

कप्तान रोहित और कोहली के लिए यशस्वी जायसवाल को बाहर रहना पड़ सकता है. ऋषभ पंत ने अभ्यास मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और हार्दिक पंड्या ने अच्छी गेंदबाजी की. पंड्या ने अभ्यास सत्र में कोहली, सूर्यकुमार यादव और रोहित को अच्छी खासी गेंदबाजी की. वह तीन ओवर भी डाल पाते हैं तो भारतीय टीम में शिवम दुबे और एक अतिरिक्त स्पिनर को उतारा जा सकता है. वैसे यशस्वी ओपन करते हैं तो रोहित शर्मा के साथ लेफ्ट और राइट हैंड का कॉम्बिनेशन बनेगा. पर यशस्वी जायसवाल की टक्कर शिवम दुबे से है. जिनके मध्य क्रम में आने से वो स्पिनर्स का सामना कर सकते हैं.

कब और कहां खेला जाएगा मैच?

भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 8वां मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 8वां मैच 05 जून, बुधवार को होगा. न्यूयॉर्क की लोकल टाइमिंग अनुसार मुकाबला सुबह साढ़े 10 से शुरू होगा. लेकिन, भारत में यह मैच 05 जून को रात में 8 बजे से देखने को मिलेगा. भारत और आयरलैंड के बीच खेले जाने वाले मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के ज़रिए भारत में प्रसारित किया जाएगा. इसके अलावा मुकाबले की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखने को मिलेगी.

आयरलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड

भारत और आयरलैंड के बीच हुए सभी सात टी20 मैच भारत ने जीते हैं. वहीं तीन वनडे मैचों में भी भारत को ही जीत मिली. वहीं आयरलैंड को विराट कोहली से सावधान रहना होगा. कोहली का टी20 वर्ल्ड कप में एवरेज 81.5 है, उन्होंने अपनी 25 पारियों में से 14 में 50 प्लस का स्कोर बनाया है. बुमराह ने आयरलैंड के खिलाफ 12 ओवर में 9.66 की औसत और 4.83 की इकॉनमी रेट से छह विकेट लिए हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

6 minutes ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

40 minutes ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

51 minutes ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

1 hour ago

शोध के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 54 शोधकर्ता सम्मानित, IRIS 2026 में मिला अवॉर्ड

नई दिल्ली में फैकल्टी रिसर्च अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में 27 शैक्षणिक विषयों के 54 शोधकर्ताओं को सम्मानित किया गया.

1 hour ago