होम / ताकत खेल की / इस कार में ऐसा क्या खास है जिसे देखते ही युवराज हो गए दीवाने, जानिए उनके पास हैं कितनी BMW

इस कार में ऐसा क्या खास है जिसे देखते ही युवराज हो गए दीवाने, जानिए उनके पास हैं कितनी BMW

BMW X7 पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है. पेट्रोल इंजन वाले इस SUV की टॉप स्पीड 245 किमी. प्रति घंटा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: कारों के शौकीन टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह ने एक और लग्जरी कार खरीदी है. ये लग्जरी कार है - BMW X7 SUV. ब्लू कलर की ये SUV दिखने में एकदम शानदार है. युवराज ने BMW X7 का टॉप वेरिएंट लिया है, जिसकी एक्स-शो रूम कीमत 1.19 करोड़ रुपये है.

क्या है इस SUV की खासियत
BMW X7 पेट्रोल और डीजल इंजन में उपलब्ध है. पेट्रोल इंजन वाले इस SUV की टॉप स्पीड 245 किमी. प्रति घंटा है. यह लग्जरी स्पोर्ट्स कार सिर्फ 6.1 सेकंड में ही 0 से 100 की स्पीड पर चली जाती है. डीजल इंजन वाले वेरिएंट की बात करें तो टॉप स्पीड 227 किमी. प्रति घंटा है. इसे 0 से 100 सेकंड जाने में सिर्फ 7 सेकंड लगता है. यानी डीजल के मुकाबले पेट्रोल इंजन वाले BMW X7 का पिकअप बेहतरीन है.

8 स्पीड वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
युवराज को यह SUV इसलिए भी पसंद आई होगी, क्योंकि इसमें 8 स्पीड वाला ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है. जिस वेरिएंट को युवी ने खरीदा है, उसमें 6 सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन है. इसके अलावा इस SUV की हेडलाइट लेजर लाइट टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है. टेल लाइट एलईडी है. इसके अलावा इसमें 22 इंच का अलॉय व्हील है.

BMW X7 का इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो इसमें जबरदस्त पावर वाला टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है. पैनोरमिक सनरूफ के साथ-साथ इस SUV में एंबीएंट लाइटिंग, फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा के साथ-साथ कई लेटेस्ट फीचर्स हैं. Mercedes GLS, Audi Q7 और Q8 इस SUV के मेन कॉम्पटीटर हैं.

युवराज का कार कलेक्शन
युवराज को क्यों कहा जाता है कारों का शौकीन, वो आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं कि उनके पास BMW X7 से पहले भी कई लग्जरी स्पोर्ट्स कार हैं. वे BMW के तो खासे दीवाने हैं. उनके पास BMW X7 मॉडल के अलावा F10 M5, E60 M5, F86 X6M और E46 M3 मॉडल भी पहले से ही मौजूद हैं. आपको बता दें कि युवराज सिंह ने 10 जून, 2019 को इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था.

VIDEO: Maruti Suzuki Grand Vitara: जानिए, फीचर्स, माइलेज, कीमत और लॉन्चिंग डेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

स्वस्थ कर्मचारी, मजबूत कंपनियां: कार्यस्थल तक पहुंची हेल्थकेयर की नई पहल

डॉ. प्रकाशराव शेंडगे ने BW से भारत के कार्यबल के लिए मोबाइल ऑक्यूपेशनल हेल्थ सर्विसेज की शुरुआत, बीमारियों की शुरुआती पहचान में सुधार और एक अत्यंत नवोन्मेषी व प्रिवेंटिव हेल्थकेयर मॉडल विकसित करने पर विस्तार से बात की.

3 hours ago

भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे-स्मृति ईरानी समेत इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नितिन नवीन ने की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा, 13 उपाध्यक्ष और 8 महासचिव शामिल

1 hour ago

नौसेना की ताकत बढ़ेगी! ₹1,943 करोड़ में लीज पर मिलेंगे दो MQ-9B सी गार्जियन ड्रोन

हिंद महासागर क्षेत्र में निगरानी क्षमता बढ़ाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने जनरल एटॉमिक्स के साथ किया समझौता

6 minutes ago

ज्योतिषीय दृष्टि से निर्णायक मोड़ पर भारत, क्या बदलने वाली है राजनीति की दिशा?

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी कहते हैं कि मेष राशि में शनि का प्रवेश नई शुरुआत का संकेत देता है. उनके अनुसार, उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल के दौर के बाद नए राजनीतिक समीकरण उभर सकते हैं, जो धीरे-धीरे मजबूत होते जाएंगे.

1 hour ago

बैंकिंग सेक्टर में बड़े सुधारों की तैयारी, ‘विकसित भारत’ के लिए बनेगी उच्चस्तरीय समिति: निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री ने कहा, सरकार बैंकिंग सेक्टर की व्यापक समीक्षा के लिए जल्द करेगी उच्चस्तरीय समिति का गठन. वित्तीय स्थिरता, समावेशन और ग्राहक हितों को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

2 hours ago