होम / ताकत खेल की / एंडोर्समेंट के लिए 1 दिन का 70 लाख रुपये लेता है यह भारतीय क्रिकेटर, 1 साल में बदली किस्मत

एंडोर्समेंट के लिए 1 दिन का 70 लाख रुपये लेता है यह भारतीय क्रिकेटर, 1 साल में बदली किस्मत

2021 में सूर्य कुमार यादव के पोर्टफोलियो में 4 ब्रैंड थे, जो अब 10 हो चुके हैं और जल्द ही संभवत: नवंबर में ही कुछ और डील की घोषणा होने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: एक ऐसा भारतीय क्रिकेटर जो अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग से टी20 क्रिकेट में खूब सुर्खियां बटोर रहा है. इस क्रिकेटर का नाम है- सूर्य कुमार यादव. टी20 वर्ल्ड कप 2022 से भले ही टीम इंडिया बाहर हो गई है, पर इस क्रिकेटर ने अपने परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया. टूर्नामेंट के 6 मुकाबले में सूर्य कुमार यादव ने 239 रन बनाए और सबसे अधिक रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे.

IPL में मचाते हैं गदर
IPL में भी सूर्य कुमार यादव की तूती बोलती है. उन्होंने IPL के 123 मैच में 136.78 की स्ट्राइक रेट से 2644 रन बनाएं हैं, जिसमें उनके नाम 16 फिफ्टी है. T20 इंटरनेशनल मुकाबलों की बात करें तो उन्होंने 40 मैचों में 179.08 की स्ट्राइक रेट से 1284 रन बनाए हैं, जिसमें 12 फिफ्टी शामिल हैं. उनके दमदार प्रदर्शन के कारण उन्हें T20 क्रिकेट का स्पेशलिस्ट माना जाता है.

एक दिन का चार्ज करते हैं 70 लाख रुपये
अब जैसे-जैसे उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ती गई, वैसे-वैसे मार्केट में भी उनकी वैल्यू भी बढ़ती गई. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सूर्य कुमार यादव 2021 तक एंडोर्समेंट के लिए एक दिन का 20 लाख रुपये चार्ज करते थे, पर आज अपनी बढ़ती डिमांड के कारण वे डेली 70 लाख रुपये चार्ज करते हैं. इंडस्ट्री एक्सपर्ट की मानें तो आमतौर पर नए क्रिकेटर एंडोर्समेंट के लिए 20 से 30 लाख रुपये डेली का चार्ज करते हैं, जबकि सफल क्रिकेटर्स 50 लाख से 1 करोड़ रुपये कमाते हैं. इस लिहाज से एंडोर्समेंट की दुनिया में सूर्य कुमार यादव अब सफल क्रिकेटर्स की श्रेणी में आ चुके हैं.

10 ब्रैंड अभी उनके पीछे पड़े हुए हैं
सूर्य कुमार की डिमांड इन दिनों इतनी बढ़ गई है कि करीब 10 ब्रैंड उन्हें अपना ब्रैंड एंबेसडर घोषित करना चाहते हैं और वे इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं. इनमें मोबाइल एक्सेसरीज, स्पोर्ट्स अपैरल, कैजुअल अपैरल, पेय पदार्थ, मीडिया, एजुकेशन अब्रॉड सर्विस कैटेगरी से जुड़े ब्रैंड शामिल हैं.

पहले सूर्या के पोर्टफोलियो में केवल 4 ब्रांड थे
2021 में सूर्य कुमार यादव के पोर्टफोलियो में 4 ब्रैंड थे, जो अब 10 हो चुके हैं और जल्द ही संभवत: नवंबर में ही कुछ और डील की घोषणा होने की उम्मीद है. आपको बता दें कि RISE वर्ल्डवाइड लिमिटेड ने सूर्य कुमार यादव को 2021 में साइन किया था. अब यही कंपनी सूर्य कुमार यादव की सभी डील को हैंडल करती है. कंपनी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर यह क्रिकेटर तेजी से पॉपुलर हो रहा है. इंस्टाग्राम पर तो वे 10 एक्टिव क्रिकेटर्स में से एक हैं. सोशल मीडिया पर उनकी प्रजेंस 300 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ी है.

सूर्य कुमार यादव की झोली में अभी हैं ये पॉपुलर ब्रैंड्स
- ड्रीम 11
- मैक्सिमा स्मार्टवॉच
- पिंटोला पीनट बटर
- रॉयल स्टैग
- बोल्ट ऑडियो
- SS क्रिकेट इक्विपमेंट
- फार्मा हेलमेट्स
- अर्बनगब्रू

VIDEO : धोनी के पास कहां-कहां और कितनी है प्रॉपर्टी


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

1 week ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

7 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

8 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

7 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

11 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

10 hours ago