✕

होम / ताकत खेल की / सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा भारत, एंटीगा में ये है प्लेइंग XI

सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा भारत, एंटीगा में ये है प्लेइंग XI

टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए सुपर-8 में तीनों मैच जीतने होंगे. वह पहले मैच में अफगानिस्तान को हरा चुकी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सुपर-8 के 7वें और टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के 47वें मुकाबले में शनिवार को टीम इंडिया की टक्‍कर बांग्‍लादेश से होगी. यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा. एंटीगुआ के सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में होने वाले इस मैच में भारतीय टीम की कोशिश सेमीफाइनल में एंट्री करने पर होगी. दूसरी ओर बांग्‍लादेश की नजर वापसी पर होगी. हालांकि, बांग्‍लादेश के लिए वापसी जरा भी आसान नहीं रहने वाली है. टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम के खिलाफ बांग्‍लादेश के आंकड़े शर्मनाक हैं.

भारत का पलड़ा भारी

T20 इंटरनेशनल में भारत और बांग्‍लादेश के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो टीम इंडिया कहीं आगे नजर आती है. दोनों टीमों के बीच अब तक 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 12 मुकाबले अपने नाम किए हैं. साथ ही बांग्‍लादेश टीम अब तक सिर्फ 1 ही मैच जीत सकी है. टी20 वर्ल्‍ड कप में दोनों टीमें की अब तक 4 बार टक्‍कर हुई है. इस दौरान सभी मुकाबले टीम इंडिया ने जीते हैं. टी20 वर्ल्‍ड कप में बांग्‍लादेश ने अब तक भारत को नहीं हराया है.

ये है भारत की प्लेइंग XI

भारत और बांग्लादेश के बीच आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 चरण का सातवां मुकाबला एंटीगा में खेला जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया यानी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. इस मैच के लिए भारत ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया. ये है भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

सूर्या से फिर बड़ी पारी की उम्मीद

अगर सूर्या का बल्ला बांग्लादेश के खिलाफ चला तो भारत के लिए जीत आसान हो सकती है. वे फॉर्म में हैं और पिछले दो मैचों में लगातार अर्धशतक लगाए हैं. सूर्यकुमार ने USA के खिलाफ नाबाद 50 रन बनाए थे. वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ 53 रनों की पारी खेली. सूर्या इससे पहले कुछ खास नहीं कर पाए थे. वे पाकिस्तान के खिलाफ 7 रन बनाकर आउट हो गए थे. वहीं आयरलैंड के खिलाफ 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे.

अहम साबित हो सकते हैं ऋषभ पंत

ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए कई मौकों पर अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ 20 रनों की छोटी पारी खेली थी. लेकिन यह काफी अहम रही थी. पंत ने पाकिस्तान के खिलाफ 42 रन बनाए थे. अहम बात यह है कि वे हर तरह का शॉट खेलने में माहिरा हैं. अगर सूर्या के साथ पंत ने भी रन बरसाए तो भारत की जीत आसान हो जाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

5 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

4 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

6 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

10 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

7 hours ago