✕

होम / ताकत खेल की / ICC ट्रॉफी का 13 साल का सूखा खत्म करने उतरेगा भारत, ये 3 फैक्टर बनाएंगे वर्ल्ड चैंपियन

ICC ट्रॉफी का 13 साल का सूखा खत्म करने उतरेगा भारत, ये 3 फैक्टर बनाएंगे वर्ल्ड चैंपियन

20 वर्ल्ड कप 2024 का फाइनल मैच भारत और साउथ अफ्रीका की टीमों के बीच खेला जाना है. इन दोनों ही टीमों को आईसीसी ट्रॉफी का पिछले कई सालों से इंतजार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 विश्व कप 2024 फाइनल मैच बारबाडोस में खेला जाएगा. यह मुकाबला शनिवार शाम आयोजित होगा. टीम इंडिया ने इस बार टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं गंवाया है. वहीं दक्षिण अफ्रीका ने भी अपने सभी मैच जीते हैं. लिहाजा फाइनल मुकाबला रोमांचक हो सकता है. टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ-साथ कुलदीप यादव भी कमाल दिखा सकते हैं. ये टीमें संभवत: प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं करेंगी.

ICC ट्रॉफी का सूखा खत्म करने उतरेगी इंडिया

टीम इंडिया के पास इस बार खिताब जीतने का मौका है. भारत ने आखिरी बार 2007 में टी20 विश्व कप जीता था. अब टीम इंडिया लगभग 17 साल का सूखा खत्म करने को तैयार है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम लय में दिख रही है. रोहित के साथ-साथ सूर्यकुमार यादव और ऋषभ पंत इस टूर्नामेंट में कमाल दिखा चुके हैं. ये तीनों बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहम साबित हो सकते हैं. विराट कोहली बतौर ओपनर इस टूर्नामेंट में सफल नहीं हो पाए हैं. लेकिन अगर फाइनल में उनका बल्ला चल गया तो दक्षिण अफ्रीका की दिक्कत बढ़ सकती है.

टीम इंडिया के पास खिताब जीतने का मौका 

टीम इंडिया ने 2007 में पाकिस्तान को फाइनल में हराकर खिताब जीता था. वहीं इसके बाद 2014 में भी टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी. हालांकि यहां उसे बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. अब भारत के पास एक बार फिर से खिताबी सूखा खत्म करने का मौका है. रोहित शर्मा के पास बतौर कप्तान इतिहास रचने का मौका है. टी20 विश्व कप में अभी तक इंग्लैंड इकलौती टीम है जिसने दो बार खिताब जीते हैं. इंग्लैंड ने 2010 और 2022 में खिताब जीता था.

भारत को जीत दिला सकते हैं ये तीन फैक्टर

भारतीय टीम को तीन ऐसे फैक्टर हैं जो कि जीत दिला सकते हैं. भारत का बैटिंग लाइनअप काफी मजबूत है. अहम बात यह है कि रोहित ने पिछले दो मैचों में दमदार प्रदर्शन किया है. इसके साथ-साथ सूर्या ने भी कमाल दिखाया है. भारत को उसकी बैटिंग जीत में काफी मददगार साबित हो सकती है. अगर बॉलर्स की बात करें तो वे भी फॉर्म में है. टीम इंडिया की बॉलिंग उसकी जीत का दूसरा फैक्टर बन सकती है. जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव कमाल दिखा सकते हैं. टीम इंडिया की फील्डिंग दुनिया में मशहूर है. यह भी उसकी जीत का कारण बन सकती है.

कब, कहां और कितने बजे से खेला जाएगा मैच? 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ये फाइनल मैच 29 जून को बारबाडोस के ब्रिजटाउन में स्थित केन्सिंगटन ओवल में खेला जाएगा. फाइनल मैच का टॉस भारतीय समय के अनुसार शाम 7:30 बजे होगा. वहीं, मैच की पहली गेंद रात 8:00 बजे फेंकी जाएगी. वहां के स्थानीय समय के अनुसार यह मैच सुबह 10:30 बजे शुरू होगा. बता दें, साउथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान और भारत ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

1 hour ago

ट्रंप का दावा- रूस और यूक्रेन ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने को सहमत, जेलेंस्की ने मांगी स्पष्टता

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि रूस और यूक्रेन ऊर्जा ढांचे पर हमले रोकने के लिए ‘एनर्जी सीजफायर’ पर सहमत हो गए हैं. हालांकि, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि वह इन बातचीत में शामिल नहीं थे.

1 hour ago

दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, 30 जगहों पर डायवर्जन की चेतावनी; गैर-जरूरी यात्रा से बचें

सेंट्रल दिल्ली, कनॉट प्लेस और प्रमुख सड़कों पर पाबंदियों के चलते यात्रियों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने और गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

1 hour ago

वेदांता, TCS और आनंद राठी वेल्थ देंगे अंतरिम डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट और कितना मिलेगा पैसा

शेयर बाजार में इस हफ्ते तीन कंपनियों के निवेशकों को डिविडेंड से कमाई का मौका मिलेगा. वेदांता, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और आनंद राठी वेल्थ ने अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

1 hour ago

दिवाली से पहले ऑनलाइन शॉपिंग में तेजी, दो दिन में 24,200 करोड़ रुपये की बिक्री; मोबाइल की सबसे ज्यादा मांग

रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआती दिनों में खरीदारी करने वालों में करीब एक-तिहाई हिस्सेदारी जेनरेशन जेड यानी युवा पीढ़ी की रही. यह आंकड़ा त्योहारी ऑनलाइन खरीदारी में युवाओं की भागीदारी को दिखाता है.

3 hours ago