✕

होम / ताकत खेल की / भारत ने आस्ट्रेलिया को दी जोरदार पटखनी, वर्ल्ड कप से किया बाहर, रोहित ने बनाएं रिकॉर्ड

भारत ने आस्ट्रेलिया को दी जोरदार पटखनी, वर्ल्ड कप से किया बाहर, रोहित ने बनाएं रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने 41 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 8 छक्के जड़े. इस शानदार पारी के लिए रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. सुपर-8 के अपने आखिरी मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को जीत से रोक दिया और इसके साथ ही लगातार दूसरे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में एंट्री मारी है. टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को न सिर्फ उसने 15.2 ओवरों में जीतने से रोका, बल्कि उसे हराकर ही दम लिया. साथ ही उसे वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया. टीम इंडिया ने अपने ग्रुप-1 में पहला स्थान हासिल करते हुए आखिरी 4 में जगह बनाई, जहां अब उसका सामना इंग्लैंड से होगा. इसके साथ ही टीम इंडिया के पास अब 2 साल पुरानी हार का बदला लेने का भी मौका होगा.

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर

टीम इंडिया ने सुपर-8 के अपने तीनों मैचों में जीत दर्ज की और इस तरह ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया. इसका मतलब ये है कि अब उसका सामना ग्रुप-2 में दूसरे स्थान पर रही टीम से होगा. ग्रुप-2 से सबसे पहले इंग्लैंड ने ही सेमीफाइनल में जगह बनाई थी लेकिन साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर पहला स्थान हासिल करते हुए सेमीफाइनल में एंट्री मारी. ऐसे में नियम के मुताबिक, टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा.

कब और कहां होगा मुकाबला?

अब सवाल ये है कि ये सेमीफाइनल कब और कहां होगा? इसका जवाब भी आपको देते हैं. वर्ल्ड कप का शेड्यूल आने के साथ ही ये तय था कि टीम इंडिया अगर सेमीफाइनल में पहुंचती है तो सुपर-8 के ग्रुप में किसी भी स्थान पर रहने के बावजूद वो दूसरा सेमीफाइनल ही खेलेगी. ये सेमीफाइनल 27 जून को गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 8 बजे से शुरू होगा.

रोहित शर्मा ने बनाए ये रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने 7 चौके और 8 छक्के लगाए. इस तरह भारतीय कप्तान ने अपनी पारी में 15 बाउंड्री लगाए. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में यह किसी भारतीय बल्लेबाज का रिकॉर्ड है. टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में रोहित शर्मा के अलावा किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने 15 बार गेंद को बाउंड्री पार नहीं भेजा है. इसके अलावा रोहित शर्मा ने अपनी पारी की पहली 10 गेंदों पर 29 रन बना डाले, जो रिकॉर्ड है. अब तक किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने टी20 वर्ल्ड कप में यह कारनामा नहीं किया है. साथ ही रोहित शर्मा ने महज 19 गेंदों पर पचास रनों का आंकड़ा छू लिया.

दरअसल, T20 वर्ल्ड कप इतिहास में रोहित शर्मा चौथे सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. भारतीय कप्तान ने पावरप्ले ओवर खत्म होने से पहले पचास रनों का आंकड़ा पार कर लिया. इसके अलावा रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में 200 छक्के पूरे कर लिए. अब रोहित शर्मा के 203 छक्के हो चुके हैं. भारतीय कप्तान टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की फेहरिस्त में टॉप पर हैं. साथ ही रोहित शर्मा टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. इस मामले में उन्होंने कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

1 hour ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

1 hour ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

3 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

7 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

4 hours ago