✕

होम / ताकत खेल की / महंगी कारों के साथ आलीशान घर, करोड़ों में है भारत-पाक मैच के हीरो जसप्रीत बुमराह की कमाई

महंगी कारों के साथ आलीशान घर, करोड़ों में है भारत-पाक मैच के हीरो जसप्रीत बुमराह की कमाई

T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को 6 रनों से हरा दिया है. इस मैच में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने बहुत ही दमदार खेल दिखाया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय टीम ने आखिरकार एक बार फिर पाकिस्तानी टीम को टी20 वर्ल्ड कप में धूल चटाई है. पाकिस्तान की टीम ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ 6 रन से मैच गंवा दिया. इस मैच में पाकिस्तान के पास जीतने का मौका था, लेकिन भारतीय गेदबाजों ने इस टीम का ये सपना पूरा नहीं होने दिया और उसे हार का मुंह देखना पड़ा. भारत की तरफ से जीत के हीरो जसप्रीत बुमराह रहे जिन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया तो वहीं T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 7वीं बार हराकर भारत ने इतिहास रच दिया.

बुमराह बने जीत के हीरो

पाकिस्तान के खिलाफ बुमराह ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट लिए. बुमराह ने पाकिस्तान की ओपनिंग जोड़ी यानी मो. रिजवान और कप्तान बाबर आजम को आउट करते भारत की जीत की नींव रखी और तीसरा विकेट उन्होंने इफ्तिखार अहमद के रूप में लिया और बेहद सधी हुई गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाजों को रन लेने से रोका. पाकिस्तान को हराने का सबसे बड़ा श्रेय जसप्रीत बुमराह को जाता है ऐसे में जानते हैं बुमराह के पास कितनी दौलत है.

यॉर्कर किंग है करोडों के मालिक

भारत के लिए 2016 में डेब्यू करने वाले स्टार गेंदबाज अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत फिलहाल BCCI की कॉनट्रैक्ट लिस्ट के ग्रेड-ए में आते हैं. यानि विराट कोहली, रोहित शर्मा, रविंद्र जडेजा के साथ-साथ उनकी भी सलाना सैलरी 7 करोड़ रूपये है. इसके अलावा 17वें आईपीएल सीजन में मुंबई फ्रेंचाइजी उन्हें सैलरी के रूप में 12 करोड़ रूपये दे रही है. आपको बता दें कि दाएं हाथ के भारतीय तेज गेंदबाज अन्य क्रिकेटरों की तरह बेहद आलीशान जिंदगी जीते हैं. बुमराह की कुल नेटवर्थ लगभग 55 करोड़ रूपए है. उनकी कमाई का अधिकतर हिस्सा क्रिकेट में मिलने वाली सैलरी के साथ-साथ ब्रांड एडवर्टाइजमेंट, शूट के जरिए आता है.

आलीशन घर और लग्जरी गाड़ियां

बुमराह के अहमदाबाद वाले नए घर की बात करें तो वह बेहद की आलीशान है. गुजरात की राजधानी में खरीदे गए घर की कीमत आज के समय में करीब तीन करोड़ रूपये हैं. उसके अलावा तेज गेंदबाज का मुंबई में भी घर है. आपको जानकार हैरानी होगी कि तेज गेंदबाज बुमराह को भी महंगी-महंगी गाड़ियां रखने का शौक है. उनके कार कलेक्शन में कई लग्जरी गाड़ियां शामिल है. रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह के पास टोयोटा क्रिस्टा (Toyota Crysta), हुंडई वरना (Hyundai Verna) के अलावा महंगी गाड़ियों में रेंज रोवर वेलार (Range Rover Velar) (93 लाख), निसान जीटीआर (Nissan GT-R) (2.12 करोड़), मर्सिडीज बेंज (Mercedes-Benz) (2.30 करोड़) है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

8 minutes ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

3 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

3 hours ago

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

14 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

19 hours ago