✕

होम / ताकत खेल की / बुमराह का कहर और सूर्याकुमार यादव की आंधी के सामने ढेर हुए अफगान के शेर

बुमराह का कहर और सूर्याकुमार यादव की आंधी के सामने ढेर हुए अफगान के शेर

भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया है. 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगान टीम 134 रन पर सिमट गई. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T20 वर्ल्ड कप के लीग राउंड में शानदार प्रदर्शन के बाद अब टीम इंडिया ने सुपर 8 राउंड के पहले मैच में भी जबरदस्त जीत दर्ज की है. टीम इंडिया ने बारबाडोस में खेले गए अपने पहले सुपर 8 मैच में अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में 47 रनों से हरा दिया. अफगानिस्तान की टीम की हार की स्क्रिप्ट सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह ने लिखी. सूर्या ने बारबाडोस की मुश्किल पिच पर महज 28 गेंदों में 53 रन बनाए. वहीं जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में कमाल दिखाते हुए सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. इस जीत के साथ ही अब टीम इंडिया सुपर 8 के ग्रुप 1 में टॉप पर पहुंच गई है.

सूर्या की चली आंधी

भारत का स्कोर 10.5 ओवरों में चार विकेट खोकर 90 रन था. टीम इंडिया की पूरी उम्मीद सूर्यकुमार यादव पर टिकी थीं और सूर्यकुमार ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया. सूर्यकुमार ने शानदार अर्धशतक जमाया. ये उनका इस वर्ल्ड कप में लगातार दूसरा अर्धशतक है. इससे पहले उन्होंने अमेरिका के खिलाफ अर्धशतक जमाया था. सूर्यकुमार ने चौके से अर्धशतक पूरा किया और फिर वह आउट हो गए. सूर्यकुमार ने 28 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 53 रन बनाए. इस पारी के लिए सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

बुमराह के साथ गेंदबाजों ने मचाया कहर

अफगानिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करने के लिए तेज शुरुआत करने की कोशिश की लेकिन बुमराह के आगे उसके ओपनर्स की एक ना चली. बुमराह ने टीम के बेस्ट बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज को अपने पहले ओवर में ही निपटा दिया. इसके बाद अक्षर पटेल ने इब्राहिम जादरान को आउट कर अफगानी टीम को दूसरा झटका दिया. बुमराह ने हजरतुल्लाह जजाई को 2 रन पर आउट कर अफगानी टीम की कमर तोड़ दी. मिडिल ओवर्स में कुलदीप यादव ने 2 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत तय की. अंत में बुमराह और फिर अर्शदीप सिंह ने विकेटों की झड़ी लगा दी. बुमराह ने मैच में महज 7 रन देकर 3 विकेट लिए. वहीं अर्शदीप ने 4 ओवर में 36 रन तो दिए लेकिन वो भी 3 विकेट लेने में कामयाब रहे. 

मैच में बना अजीबोगरीब रिकॉर्ड

हालांकि इस मैच में एक अजब-गजब रिकॉर्ड भी बना. आइये उसपर एक नजर डालते हैं. दरअसल, अफगानिस्तान के सभी बल्लेबाज भारत के खिलाफ कैच आउट हुए. कोई भी बल्लेबाज एलबीडब्ल् या बोल्ड या रन आउट नहीं हुआ. ऐसा T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ है. इससे पहले यही कारनामा 2022 में हुआ था. उस वक्त भी टीम अफगानिस्तान ही थी. 2022 में इससे पहले अफगानिस्तान के सभी बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ भी कैच आउट हो गए थे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

59 minutes ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

6 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

6 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

7 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

11 hours ago