होम / खेल / IPL के डिजिटल राइट्स नहीं मिलने का ऐसा होगा Disney+Hotstar पर असर

IPL के डिजिटल राइट्स नहीं मिलने का ऐसा होगा Disney+Hotstar पर असर

Disney+Hotstar के सब्सक्राइबर्स की संख्या में 20 मिलियन यानी करीब 1.5 करोड़ की कमी आ सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के मीडिया राइट्स की नीलामी खत्म हो गई है. BCCI ने इस नीलामी में मोटी कमाई की है. वहीं, राइट्स खरीदने वाली कंपनियों को भी मोटे मुनाफे की आस है. हालांकि, डिज्नी स्टार इंडिया को आने वाले समय में कई तरह की परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं. इसकी वजह है कंपनी के हाथों से डिजिटल मीडिया राइट्स निकल जाना. डिज्नी स्टार इंडिया के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म डिज्नी+हॉटस्टार को इस बार IPL के डिजिटल मीडिया राइट्स नहीं मिले हैं, जिसका सीधा असर कंपनी के सब्सक्राइबर बेस पर पड़ सकता है. 

इतने घट सकते हैं सब्सक्राइबर्स
रिसर्च फर्म Media Partners Asia का मानना है कि मीडिया राइट्स की जंग में हारने के बाद Disney+Hotstar के सब्सक्राइबर्स की संख्या में 20 मिलियन यानी करीब 1.5 करोड़ की कमी आ सकती है. एक अनुमान के मुताबिक, मौजूदा वक्त में कंपनी के पास लगभग 5 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं. ऐसे में ये झटका उसे हिलाकर रख देगा. 

इस योजना को लगेगा धक्का 
डिज्नी+हॉटस्टार अपने सब्सक्राइबर्स बेस को बढ़ाने के लिए शिद्दत से काम कर रही है. कंपनी की योजना वैश्विक तौर पर 2024 तक इस आंकड़े को 23 से 26 करोड़ ले जाने की है. लेकिन अब जब उसके पास मीडिया राइट्स नहीं हैं, तो ये लक्ष्य मुश्किल हो गया है. डिज्नी के ग्लोबल सब्सक्राइबर्स में एक बड़ा हिस्सा Disney+ Hotstar का है, जो भारत और दक्षिण एशियाई देशों में सेवा देता है और इसमें क्रिकेट का अहम योगदान रहा है. 

TV राइट्स हैं बरकरार
आईपीएल के डिजिटल राइट्स इस बार रिलायंस की कंपनी Viacom18 को मिले हैं. वैसे, डिज्नी स्टार इंडिया के पास अभी भी टेलीविज़न राइट्स हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में डिजिटल का रुतबा काफी बढ़ा है. खासकर कोरोना महामारी के चलते स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म को काफी नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं. ऐसे में डिज्नी स्टार इंडिया के नुकसान की आशंका भी बढ़ जाती है. बता दें कि कंपनी के भारत में करीब 70 चैनल हैं, जो केबिल और सैटेलाइट TV ऑपरेटर द्वारा दिखाए जाते हैं. Disney Star India का कहना है कि अब वो ओरिजिनल कंटेंट बनाने पर फोकस करेगी. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

6 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

1 day ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 day ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

1 day ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

1 day ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

1 day ago