✕

होम / ताकत खेल की / इस कंपनी का अनोखा ऑफर, नीरज चोपड़ा के जीतने पर फ्री वीजा से घूम सकते हैं 29 देश

इस कंपनी का अनोखा ऑफर, नीरज चोपड़ा के जीतने पर फ्री वीजा से घूम सकते हैं 29 देश

नीरज चोपड़ा 06 अगस्त को पेरिस ओलंपिक में एक्शन में दिखाई देंगे. नीरज 06 अगस्त को जैवलिन थ्रोअर इवेंट में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस में खेले जा रहे ओलंपिक 2024 की शुरुआत 26 जुलाई से हुई. खेलों के इस महा कुंभ में भारत ने अपने अभियान का आगाज़ एक दिन पहले 25 जुलाई को कर दिया था. अब तक भारत के खाते में दो मेडल भी आ चके हैं, लेकिन इस सबके बीच फैंस स्टार जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के एक्शन का इंतज़ार कर रहे हैं. हर भारतवासी उनसे बड़ी उम्मीदें लगाए हुए है. इस बीच एक कंपनी ने स्पेशल ऑफर शुरू किया है. उन्होंने कहा है कि अगर नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता तो वह फ्री में शेंजेन वीजा (Schengen Visa) सभी को देंगे.

यूरोप के लिए जारी किया जाता है शेंजेन वीजा 

शेंजेन वीजा यूरोप यात्रा के लिए जारी किया जाता है. इस वीजा के साथ आप यूरोप के शेंजेन एरिया में किसी भी 180 दिनों में 90 दिनों तक आराम से घूम सकते हैं. ऑनलाइन वीजा एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म एटलिस (Atlys) के फाउंडर एवं सीईओ मोहक नाहटा (Mohak Nahta) ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर लिखा कि अगर नीरज चोपड़ा ओलंपिक में गोल्ड जीतते हैं तो मैं सभी को मुफ्त वीजा भेजूंगा. उनकी कंपनी एटलिस ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नीरज चोपड़ा के गोल्ड जीतने पर सबको फ्री वीजा भेजा जाएगा.

 

फ्रांस के लिए वीजा एप्लीकेशन तेजी से बढ़ रहे

हालांकि, मोहक नाहटा और उनकी कंपनी ने अभी तक स्पष्ट नहीं किया है कि फ्री वीजा से उनका क्या मतलब है. इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने बताया था उनके पास पेरिस के लिए वीजा एप्लीकेशन तेजी से बढ़ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एटलिस के प्लेटफॉर्म पर पेरिस की यात्रा के लिए लिस्टिंग लगभग 40 फीसदी बढ़ी है. पेरिस में ओलंपिक और अन्य लैंडमार्क जगहों के साथ ही लोग नीस, ऑबर्विलियर्स, कोलंबस और सेंट ओवेन सुर सीन जैसी जगहों पर भी घूमने जाना चाहते हैं. इसी साल अप्रैल में यूरोपीय यूनियन ने कहा था कि अब यूरोप में बार-बार आने वाले भारतीय यात्री 5 साल तक के लिए मल्टी एंट्री शेंजेन वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं.

शेंजेन वीजा में शामिल हैं यूरोप के 29 देश

शेंजेन वीजा आपको 29 यूरोपीय देशों में घूमने का मौका देता है. इनमें बेल्जियम, बुल्गारिया, एस्टोनिया, ग्रीस, क्रोएशिया, चेक गणराज्य, डेनमार्क, जर्मनी, स्पेन, फ्रांस, इटली, लातविया, लिथुआनिया, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, पुर्तगाल, लग्जमबर्ग, हंगरी, माल्टा, नीदरलैंड, रोमानिया, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया, फिनलैंड, स्वीडन, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं. इसकी फीस अब लगभग 8,000 रुपये कर दी गई है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

14 hours ago