होम / ताकत खेल की / Cricket World Cup: ऐसा क्या हुआ कि वर्ल्ड कप बीच में ही छोड़कर चली गईं Zainab Abbas?

Cricket World Cup: ऐसा क्या हुआ कि वर्ल्ड कप बीच में ही छोड़कर चली गईं Zainab Abbas?

क्रिकेट के महाकुंभ को बीच में ही छोड़कर पाकिस्तान की स्पोर्ट्स एंकर भारत से लौट गईं हैं. फिलहाल वह दुबई में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup) के खुमार के बीच पाकिस्तानी स्पोर्ट्स प्रजेंटर एवं एंकर जैनब अब्बास (Zainab Abbas) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. जैनब भारत छोड़कर चली गई हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैनब अब्बास को भारत से लौटने के लिए कहा गया था. दरअसल, पाकिस्तान की ये स्पोर्ट्स एंकर भारत और हिंदू धर्म की आलोचना करने के लिए विवादों में रही हैं. इस संबंध में उनके कुछ पुराने ट्वीट्स भी वायरल हुए थे.

मंत्रालय से हुई थी शिकायत
पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल ‘समा टीवी’ ने अपने एक ट्वीट में इसकी जानकारी दी है. चैनल ने कहा है - जैनब अब्बास ने भारत छोड़ दिया है. सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने ऐसा किया है. वह मौजूदा वक्त में दुबई में हैं. उन पर साइबर क्राइम और भारत विरोधी ट्वीट का आरोप है. वहीं, यह खबर भी सामने आई है कि जैनब अब्बास को लेकर एक वकील ने BCCI और ग्रह मंत्रालय को शिकायती पत्र भेजा था. इस पत्र में कहा गया था कि जैनब अब्बास को ICC वर्ल्ड कप 2023 के प्रजेंटर की भूमिका से हटाया जाना चाहिए, क्योंकि उन्होंने भारत और हिंदू धर्म के खिलाफ अपमानजनक भड़काऊ पोस्ट किए हैं.

इनके आएंगे अच्छे दिन 
वहीं, भारत में हो रहे क्रिकेट के इस महाकुंभ के चलते देश की इकॉनमी को बूस्ट मिल सकता है. कई ऐसे सेक्टर्स हैं, जिनमें ऐसे सेक्टर्स हैं जिनके कारोबार में अच्छी-खासी तेजी देखना को मिल सकती है. इसमें हॉस्पिटैलिटी, फूड और ट्रैवल इंडस्ट्री मुख्य रूप से शामिल हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है कि वर्ल्ड कप के मैच देखने के लिए दुनियाभर से फैंस अपनी-अपनी टीमों को सपोर्ट करने के लिए भारत आ रहे हैं. भारत में खुद प्रशंसकों की बड़ी संख्या मौजूद है. ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट, पब आदि में भीड़ लाजमी है और इस भीड़ से बिजनेस को गति मिलेगी. इस दौरान, ट्रैवल कंपनियों को भी अच्छा-खासा फायदा होगा. होटल इंडस्ट्री की तरह ही रिटेल फूड इंडस्ट्री के भी क्रिकेट वर्ल्ड कप के चलते 'अच्छे दिन' आ सकते हैं. इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को जबरदस्त फायदे की उम्मीद है. क्योंकि वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट फैंस खाने-पीने पर भी दिल खोलकर खर्च करेंगे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

3 days ago

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026

IPL 2026 केवल क्रिकेट नहीं, बल्कि एक पीढ़ीगत रणनीति है: Rediffusion की ICYMI रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स इस टूर्नामेंट की सबसे पुरानी टीम है, जिसकी औसत उम्र 29.3 वर्ष है. इसके ठीक पीछे मुंबई इंडियंस हैं, जिनकी औसत उम्र 29.1 वर्ष है. यह दर्शाता है कि कुछ फ्रैंचाइजियों ने अनुभव, संयम और बड़े मैचों की समझ को प्राथमिकता दी है.

25-March-2026

28 मार्च से IPL 2026 की शुरुआत, पहले चरण का शेड्यूल जारी, 12 अप्रैल तक खेले जाएंगे 20 मुकाबले

पहले चरण के मैच देश के कई प्रमुख शहरों में आयोजित किए जाएंगे. इनमें बेंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, दिल्ली, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, गुवाहाटी और मुल्लांपुर शामिल हैं.

12-March-2026


बड़ी खबरें

ग्रोसरी बाजार में बड़ी एंट्री, मीशो ने 202 करोड़ रुपये में खरीदा किराना क्लब

कंपनी का मानना है कि यह सौदा उसे विभिन्न रिटेल सेगमेंट्स में अपने B2B कारोबार का विस्तार करने में मदद करेगा.

2 hours ago

अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जून के अंत तक शुरू हो सकती है नई सुविधा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य क्लेम की स्वीकृत राशि सीधे अपने बैंक खाते में प्राप्त कर सकेंगे और फिर जरूरत पड़ने पर ATM से नकदी निकाल सकेंगे.

55 minutes ago

सरकारी खजाना हुआ मालामाल, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 5.21 लाख करोड़ रुपये के पार

सरकार ने इस अवधि के दौरान करदाताओं को 89,026 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड जारी किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 1.19 प्रतिशत अधिक है. इसके बावजूद शुद्ध कर संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई.

2 hours ago

NEET-UG री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर रोक बरकरार, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को दी मंजूरी

NEET-UG 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को प्रस्तावित है. ऐसे में सरकार ने किसी भी संभावित पेपर लीक या परीक्षा संबंधी अनियमितता को रोकने के लिए टेलीग्राम पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया था. यह प्रतिबंध 22 जून तक लागू रहेगा.

2 hours ago

भारत फोर्ज की अमेरिकी रक्षा कंपनी से बड़ी डील, मिलकर बनाएंगी 155mm मोबाइल तोप

फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित यूरोसैटरी डिफेंस एक्सपो के दौरान इस साझेदारी पर मुहर लगी. समझौते का उद्देश्य दुनियाभर की सेनाओं के लिए अत्याधुनिक 155mm मोबाइल आर्टिलरी प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है.

5 hours ago