✕

होम / ताकत खेल की / विश्व विजेता टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, लेकिन कैसे होगा प्राइस मनी का बंटवारा?

विश्व विजेता टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, लेकिन कैसे होगा प्राइस मनी का बंटवारा?

टीम इंडिया पर पैसों की बारिश हुई है. T-20 वर्ल्ड कप जीतने पर BCCI और ICC से उसे अच्छी-खासी रकम मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया पर पैसों की बरसात हुई है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपए की प्राइज मनी देने का ऐलान किया था. 125 करोड़ का बंटवारा केवल प्लेयिंग 11 के बीच ही नहीं होगा, बल्कि चयनकर्ताओं और सपोर्ट स्टाफ को भी इसमें शामिल किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस प्राइज मनी में से सबसे ज्यादा हिस्सा T20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल 15 खिलाड़ियों को मिलेगा. टीम के कोच राहुल द्रविड़ सहित इन 15 प्लेयर्स को 5-5 करोड़ रुपए मिलेंगे. 

इन्हें मिलेंगे ढाई-ढाई करोड़
वहीं, रिंकू सिंह, खलील अहमद, आवेश खान और शुभमन गिल जैसे रिजर्व खिलाड़ियों को भी अच्छी-खासी रकम मिलेगी. इसी तरह, ढाई-ढाई करोड़ रुपए कोर कोचिंग स्टाफ में बांटे जाएंगे, इसमें बैटिंग कोच विक्रम राठौर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और बॉलिंग कोच पारस म्हाम्ब्रे शामिल हैं. 125 करोड़ में से 1-1 करोड़ रुपए की राशि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी में शामिल 5 चयनकर्ताओं को मिलेगी.  

इनका भी होगा हिस्सा
खिलाड़ियों, कोच और चयनकर्ताओं के अलावा टीम के फिजियोथेरेपिस्ट - कमलेश जैन, योगेश परमार और तुलसी राम युवराज, थ्रोडाउन एक्सपर्ट - राघवेंद्र दवगी, नुवान उदेनेके और दयानंद गरानी, मालिश करने वाले -राजीव कुमार और अरुण कनाडे और स्ट्रेंथ एवं कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को 2-2 करोड़ रुपए दिए जाएंगे. बता दें कि T20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों सहित कुल 42 लोगों का दल गया था. इसमें टीम के वीडियो विश्लेषक, बीसीसीआई स्टाफ सदस्य और लॉजिस्टिक्स मैनेजर शामिल हैं, इन्हें भी प्राइज मनी में से हिस्सा दिया जाएगा. 

ICC ने दिए इतने करोड़
फाइनल जीतने वाली टीम इंडिया को आईसीसी की तरफ से 20.40 करोड़ रुपए मिले हैं. इसी तरह, महाराष्ट्र सरकार ने भी विश्व चैंपियन को 11 करोड़ रुपए दिए हैं. राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बीते शुक्रवार को टी-20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 11 करोड़ रुपए के नकद इनाम की घोषणा की थी. इस दौरान, सीएम शिंदे ने अपने भाषण में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की जीत पर खुशी जताई और खासतौर पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में सूर्यकुमार यादव के शानदार कैच की तारीफ भी की.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago