✕

होम / ताकत खेल की / Hardik Pandya ने पहले मैच गंवाया फिर लगा 12 लाख का झटका, जानिए पूरा क्या है मामला?

Hardik Pandya ने पहले मैच गंवाया फिर लगा 12 लाख का झटका, जानिए पूरा क्या है मामला?

हार्दिक पांड्या ने आईपीएल 2025 के अपने पहले ही मैच में बड़ी गलती कर दी. इसके बाद BCCI ने MI कप्तान पर तगड़ा एक्शन लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हार्दिक पांड्या IPL 2025 के पहले मैच में मुंबई इंडियंस के लिए इसलिए नहीं खेले, क्योंकि उन पर एक मैच का बैन था. आईपीएल 2024 में तीन बार मुंबई इंडियंस ने स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी की. इसके लिए उनको एक मैच के लिए बैन किया गया था. हालांकि, आईपीएल के 18वें सीजन के टीम के दूसरे मैच में वे उतरे और कप्तानी की बागडोर संभाली. हालांकि, इस मैच में भी उनकी कप्तानी में टीम ने वही गलती दोहराई, जिसके लिए उनको बैन झेलना पड़ा. इसके लिए अंपायरों ने उनको बीच मैच में ही सजा दे दी. बाद में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने कप्तान हार्दिक पांड्या पर लाखों का फाइन लगाया है.

स्लो ओवर रेट के चलते लगाया जुर्माना

दरअसल, शनिवार 29 मार्च को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने समय रहते 20वें ओवर की शुरुआत नहीं की. इसके लिए मुंबई इंडियंस को सजा ये मिली कि वे आखिरी ओवर में गेंदबाजी करते समय सिर्फ चार ही खिलाड़ियों को 30 गज के दायरे के बाहर रख सकते हैं. इसका नुकसान पर जाहिर तौर पर मुंबई इंडियंस को हुआ था, क्योंकि कुछ रन आखिरी के ओवर में चले गए थे. इसके बाद आईपीएल के आयोजकों ने कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख रुपये का फाइन लगाया है.

12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

आईपीएल की ओर से जारी आधिकारिक मीडिया रिलीज में कहा गया है, "मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर जुर्माना लगाया गया है, क्योंकि उनकी टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के मैच नंबर 9 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखी. चूंकि यह आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, पांड्या पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया."

आपकी जानकारी के लिए बता देते हैं कि इस बार आईपीएल में स्लो ओवर रेट के तीन अपराधों के बावजूद किसी खिलाड़ी को बैन नहीं किया जाएगा. इस बार डिमेरिट पॉइंट्स सिस्टम बीसीसीआई ने लागू किया है. पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अहम मैच से बाहर हो गए थे. वहीं, हार्दिक पांड्या को इस सीजन एक मैच का बैन अपने पिछले सीजन के चलते झेलना पड़ा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

17 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

11 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

13 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

13 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

13 hours ago