✕

होम / ताकत खेल की / Happy Birthday: 36 साल के ऑलराउंडर जडेजा के पास करोड़ों की संपत्ति, जीतें हैं रॉयल लाइफ

Happy birthday: 36 साल के ऑलराउंडर जडेजा के पास करोड़ों की संपत्ति, जीतें हैं रॉयल लाइफ

गुजरात के एक साधारण से परिवार में जन्मे ऑलराउंडर क्रिकेटर रविंद्र जडेजा आज बेहद लैविश लाइफ जीते हैं. आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

क्रिकेट के मैदान में अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा  ने भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पल दिए हैं. वह सिर्फ एक बेहतरीन क्रिकेटर खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेस मैन भी बन चुके हैं.  अपने बिजनेस और अन्य निवेशों से उन्होंने अपनी संपत्ति को भी बढ़ाया है. आज रविंद्र जडेजा का जन्मदिन है और वह 36 साल के हो गए हैं, तो आइए इस खास मौके पर हम आपको उनके क्रिकेट करियर और संपत्ति की जानकारी देते हैं. 

200 करोड़ की संपत्ति के मालिक

रविंद्र जडेजा का जन्म 6 दिसंबर 1988 को गुजरात के सौराष्ट्र जिले के छोटे से गांव में हुआ था. एक साधारण परिवार से आए जडेजा को क्रिकेट के प्रति प्यार और उनकी मेहनत ने उन्हें जल्द ही पहचान दिलाई. अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के हुनर से उन्होंने भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई. लेकिन क्रिकेट के अलावा भी जडेजा ने कई और रास्तों पर अपने कदम बढ़ाए, जिनसे उन्होंने एक बडी संपत्ति अर्जित की है. आज जडेजा सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं, बल्कि अन्य कारोबारों से भी पैसे कमाते हैं. उनके पास 120 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी सालाना इनकम करीब 20 करोड़ रुपये है.  वहीं, बीसीसीआई की ग्रेड-ए कैटेगरी में शामिल होने कस कारण उन्हें  सालाना 7 करोड़ रुपये कमाते हैं. 

आलीशान घर, महंगे घोड़े और गाड़ियों का कलेक्शन

जडेजा के पास गुजरात के जामनगर में एक महलनुमा बंगला है, जिसका नाम 'रॉयल नवघन' है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जडेजा के पास अहमदाबाद और राजकोट में भी लग्जरी घर हैं. जडेजा घुड़सवारी के भी शौकीन हैं और उनके पास एक शानदार फार्म हाउस भी है, जहां उनके पास खुद के कई महंगे घोड़े हैं और वे अक्सर इन घोड़ों के साथ समय बिताते हैं. इसके अलावा, जडेजा के पास लग्जरी गाड़ियों का भी कलेक्शन है, जिनमें रॉल्स रॉयस व्रैथ, ऑडी क्यू7, ऑडी ए4, बीएमडब्ल्यू एक्स1 ड्राइव, काली हुंडई एक्सेंट शामिल है. रविंद्र जडेजा के पास एक हायाबूसा बाइक भी है. 

रियल एस्टेट से लेकर ऑटोमोबाइल में किया है निवेश

रविंद्र जडेजा ने क्रिकेट से मिली कमाई का एक हिस्सा विभिन्न बिजनेस में निवेश किया है. वह रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल और यहां तक कि होटल इंडस्ट्री में भी सक्रिय हैं. यहां से उन्हें करोड़ों की कमाई होती है. जडेजा ने अपनी खुद की क्रिकेट अकादमी शुरू की है, जहां वह युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करते हैं. इस अकादमी के जरिए वह आने वाली पीढ़ी को क्रिकेट के गुर सिखाते हैं, और कमाई भी करते हैं.

सोशल मीडिया और ब्रैंड एंडोर्समेंट से कमाई

जडेजा की पॉपुलैरिटी सिर्फ क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी वह बहुत सक्रिय रहते हैं. उनके पास कई ब्रैंड एंडोर्समेंट डील्स हैं, जिनसे वह अच्छा खासा पैसा कमाते हैं. उनकी इमेज एक आदर्श और फिट क्रिकेटर के रूप में बनी हुई है, जिसके कारण कई बड़े ब्रांड उनके साथ जुड़ते हैं. यहां से वह करोड़ों की कमाई करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

40 minutes ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

9 minutes ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

16 minutes ago

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago