✕

होम / ताकत खेल की / पैसों की तंगी, डिप्रेशन...पूर्व क्रिकेटर डेविड जॉनसन ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

पैसों की तंगी, डिप्रेशन...पूर्व क्रिकेटर डेविड जॉनसन ने चौथी मंजिल से लगाई छलांग

टीम इंडिया के लिए केवल दो टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व क्रिकेटर डेविड जॉनसन ने खुदखुशी कर ली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पूर्व भारतीय क्रिकेटर डेविड जॉनसन (David Johnson) अब इस दुनिया में नहीं हैं. उन्होंने बेंगलुरु स्थित बिल्डिंग की चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी. बताया जा रहा है कि डेविड डिप्रेशन का शिकार थे और इसी के चलते उन्होंने खुदखुशी जैसा कदम उठाया. हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह किस वजह से अवसाद में थे. डेविड जॉनसन के निधन पर क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है.

इस वजह से नहीं मिला मौका
डेविड जॉनसन ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच खेले थे. 1996 में उन्होंने भारत के लिए डेब्यू किया और इसी साल अपने करियर का दूसरा टेस्ट मैच भी खेले. 1996 में जवागल श्रीनाथ (Javagal Srinath) के चोटिल होने पर डेविड को भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में आयोजित टेस्ट मैच से उन्होंने डेब्यू किया. इसके बाद वह भारतीय टीम के साथ दक्षित अफ्रीफा टूर पर भी गए. यहीं उन्होंने अपने करियर का दूसरा और आखिरी टेस्ट किया. उनकी गेंदबाजी में धार ज़रूर थी, लेकिन नियंत्रण नहीं. इस वजह से उन्हें टीम इंडिया की तरफ से खेलना फिर कोई मौका नहीं मिला.  

अच्छा था फर्स्ट क्लास करियर
हालांकि, फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था. प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 39 मैच खेले और 125 विकेट चटकाए. उन्होंने कर्नाटक के लिए लंबे समय तक रणजी क्रिकेट भी खेला था. 1995-96 की Ranji Trophy में उन्होंने 152 रन देकर केरल के 10 विकेट लिए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डेविड ने आज यानी गुरुवार को एक निजी अपार्टमेंट के चौथे फ्लोर से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि उन्होंने अवसाद के ही कारण यह कदम उठाया है.  

अनिल कुंबले ने जताया दुख 
डेविड जॉनसन के निधन क्रिकेट जगत की दिग्गज हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अनिल कुंबले ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है - मेरे क्रिकेट साथी डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ. उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना. बहुत जल्दी चले गए बेनी. जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय जॉनसन को पिछले हफ्ते अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उन्हें तीन दिन पहले ही छुट्टी मिली थी. बताया जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटर जॉनसन की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इस वजह से उन्हें कई बार दोस्तों से आर्थिक मदद मांगनी पड़ी.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

8 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

12 hours ago