होम / ताकत खेल की / पूर्व क्रिकेटर पद्म भूषण कपिल देव बने  PGTI के नए कप्तान 

पूर्व क्रिकेटर पद्म भूषण कपिल देव बने  PGTI के नए कप्तान 

प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के नए अध्यक्ष बनने पर पूर्व क्रिकेटर पद्म भूषण कपिल देव (Kapil Dev) को सम्मानित किया गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के नए अध्यक्ष बनने पर पूर्व क्रिकेटर पद्म भूषण कपिल देव (Kapil Dev) को सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी शामिल हुईं.

छठे एमपी गोल्फ कप की घोषणा
प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया (PGTI) के नए अध्यक्ष बनने पर पूर्व क्रिकेटर पद्म भूषण कपिल देव (Kapil Dev) को सम्मानित किया गया. इसके साथ ही आयोजकों ने इस साल नवंबर में आयोजित होने वाले छठे एमपी (संसद सदस्य) गोल्फ कप की घोषणा भी की. इस अवसर पर आयोजकों ने भारत में गोल्फ को और अधिक बढ़ावा देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी के संरक्षण में जेआईटी गोल्फ प्रीमियर लीग (Golf Premier League) के लॉन्च की योजना का खुलासा भी किया. 

अधिक आर्थिक मदद से गोल्फ खेल बढ़ेगा आगे 
इस अवसर पर कपिल देव ने कहा कि गोल्फ जिस क्रांति से गुजर रहा है उसका हिस्सा बनकर वह काफी खुश हैं. अब इस खेल के प्रति लोगों का नजरिया बदल गया है. भारत से अब पेशेवर रूप से गोल्फ खेलने वालों की संख्या भी बढ़ रही है, ऐसे में अधिक आर्थिक मदद से ही ये क्षेत्र आगे बढ़ेगा.

दीक्षा डागर लेडीज यूरोपियन टूर में जीत हासिल करने वाली दूसरी भारतीय गोल्फर

कपिल देव ने कहा कि पेरिस ओलंपिक में भाग लेने जा रही अर्जुन पुरस्कार विजेता दीक्षा डागर इस बात का उदाहरण हैं कि कैसे भारतीय गोल्फ प्रतिभा को वैश्विक मंच पर सम्मानित और मान्यता दी जा रही है. वह अदिति अशोक के बाद लेडीज यूरोपियन टूर में जीत हासिल करने वाली दूसरी भारतीय गोल्फर हैं और 18 साल की उम्र में ऐसा करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय महिला हैं. 

इसे भी पढ़ें-अब सर्विस रोड और फ्लाईओवर का कंफ्यूजन होगा दूर, Google Map लेकर आया ये नया फीचर

पेशेवर महिला गोल्फर पेशेवर पुरुष गोल्फरों के साथ खेलें

पीजीटीआई के नए अध्यक्ष के रूप में कपिल देव ने कहा कि हमें खेल की मानसिकता वाले अधिक लोगों की जरूरत है और खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए टी20 प्रारूप की संभावना पर विचार करना चाहिए, जहां पेशेवर महिला गोल्फर पेशेवर पुरुष गोल्फरों के साथ खेलें. 

पूर्व मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा
इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि वह खुश हैं कि महिलाएं भी अब गोल्फ जैसे खेलों में बढ़ चढ़कर शामिल हो रही हैं. पेशेवर लोगों के अलावा कैडी से लेकर गोल्फ कोर्स स्टाफ और यहां तक कि पर्यटन उद्योग तक एक बड़ा समुदाय इससे लाभान्वित हो रहा है. 

60 से अधिक पेशेवर महिला गोल्फर 

भारतीय महिला गोल्फ संघ (WGAI) की अध्यक्ष और महिला इंडियन ओपन गोल्फ की चेयरपर्सन कविता सिंह ने कहा कि ज्यादातर कॉरपोरेट्स की मदद से हम एक लंबा सफर तय कर चुके हैं, अब हमारे पास 60 से अधिक पेशेवर महिला गोल्फर हैं, जिनमें शौकिया भी शामिल हैं. अब लड़कियां खेल से अपनी जीवनयापन भी कर सकती हैं. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

41 minutes ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

2 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

1 hour ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

1 hour ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

3 hours ago