✕

होम / ताकत खेल की / जिनकी मदद को उठे सबके हाथ वो अंशुमान गायकवाड़ कैंसर से जंग हार गए

जिनकी मदद को उठे सबके हाथ वो अंशुमान गायकवाड़ कैंसर से जंग हार गए

अपने ज़माने के दिग्गज क्रिकेटर अंशुमान गायकवाड़ अब हमारे बीच नहीं हैं. बुधवार रात उन्होंने आखिरी सांस ली.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच रहे अंशुमान गायकवाड़ के बारे में बुरी खबर सामने आई है. ब्लड कैंसर की जंग में गायकवाड़ हार गए हैं. बुधवार देर रात उन्होंने 71 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली. अपने जमाने के दिग्गज क्रिकेटर गायकवाड़ लंबे समय से ब्लड कैंसर से पीड़ित थे. कपिल देव की अपील पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गायकवाड़ के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपए की मदद भी की थी. 

PM मोदी ने जताया दुख
अंशुमान गायकवाड़ के कैंसर से पीड़ित होने की खबर सामने आने के बाद कपिल देव सहित 1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्यों ने उनकी तरफ मदद का हाथ आगे बढ़ाया था. BCCI ने भी उन्हें इलाज के लिए एक करोड़ की सहायता प्रदान की थी. पूर्व क्रिकेटर ने जून 2024 में लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में ब्लड कैंसर का इलाज कराया था और इसके बाद वह भारत लौट आए थे. बुधवार रात उनके निधन की खबर सामने आई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गायकवाड़ के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है - अंशुमान गायकवाड़ को क्रिकेट में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा. वे एक गिफ्टेड खिलाड़ी और बेहतरीन कोच थे.

ऐसा रहा है करियर
अंशुमान गायकवाड़ को सुनील गावस्कर का राइट हैंड कहा जाता था, वह गावस्कर के ओपनिंग पार्टनर थे. गायकवाड़ ने अपने करियर में टीम इंडिया के लिए 40 टेस्ट मैच और 15 वनडे मैच खेले थे. उन्होंने 27 दिसंबर 1974 को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. जबकि 1984 में कोलकाता में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट मेच खेला था. गायकवाड़ ने टेस्ट करियर में 30.07 की औसत से 1985 रन बनाए. इसमें 2 शतक और 10 अर्धशतक शामिल हैं. उनका बेस्ट स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ था, इस मैच में उन्होंने 201 रन बनाए थे. वहीं, गायकवाड ने 15 वनडे मैचों में 20.69 की औसत से 269 रन बनाए थे. 

कपिल ने कही थी ये बात
गायकवाड़ 1997-99 तक भारतीय टीम के हेड कोच भी थे. अपने साथी के कैंसर से जूझने की बात सामने आने के बाद कपिल देव बेहद भावुक हो गए थे. उन्होंने कहा था कि जिस खिलाड़ी ने मैदान पर खड़े होकर तेज रफ्तार गेंद को सीने पर खाया उसके लिए हमें अब खड़े होने की जरूरत है. मैं BCCI पर  भरोसा रखता हूं कि वो इस मुश्किल में पूर्व क्रिकेटर की मदद जरूर करेगा. हम तो उनकी सहायता के लिए अपने पेंशन को भी देने को तैयार हैं. इसके बाद BCCI ने गायकवाड़ को इलाज के लिए एक करोड़ रुपए की सहायता की थी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

12 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

8 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

14 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

13 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

14 hours ago