होम / ताकत खेल की / Mohammad Shami ने 1 करोड़ की जो कार खरीदी है, उसकी क्या है खासियत

Mohammad Shami ने 1 करोड़ की जो कार खरीदी है, उसकी क्या है खासियत

Jaguar F Type की खासियत यह है कि ये कार 3.7 सेकंड में ही  100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इस स्पोर्ट्स कार की टॉप स्पीड 300 किमी. प्रति घंटा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: टीम इंडिया के फास्ट बॉलर मोहम्मद शमी ने शानदार स्पोर्ट्स कार खरीदी है. उन्होंने जो कार खरीदी है, उसका नाम है- Jaguar F Type. इस कार की एक्स-शो रूम कीमत करीब 98.13 लाख रुपये है.

3.7 सेकंड में ही  100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार
Jaguar F Type की खासियत यह है कि ये कार 3.7 सेकंड में ही  100 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. इस स्पोर्ट्स कार की टॉप स्पीड 300 किमी. प्रति घंटा है. इस कार में दो लोगों के बैठने की जगह है. इसकी सीट को 12 तरीके से एडजस्ट किया जा सकता है. बेहतर कंफर्ट के लिए सीट में हीटिंग और कूलिंग का ऑप्शन भी दिया गया है.

1997 सीसी और 5000 सीसी इंजन का ऑप्शन
इस कार की खासियत है कि इंजन की किसी भी स्पीड पर आप स्पोर्ट्स मोड को ऑन कर सकते हैं और थ्रिल का आनंद ले सकते हैं. इसमें दो पेट्रोल इंजन 1997 सीसी और 5000 सीसी का ऑप्शन है और 4 सिलेंडर भी हैं. इससे कार जबरदस्त तरीके से पावरफुल बन जाती है. इस कार में पावर ब्रेक है, जिससे आप सेकंड्स में कार को टॉप स्पीड पर भी रोक सकते हैं.

10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
Jaguar F Type में 10 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसे आप Apple Carplay और Android Auto से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं. इसे आप Jaguar Remote App से भी कनेक्ट कर सकते हैं. इस ऐप से कनेक्ट करने का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि फ्यूल कम होने पर आपको APP पर ही पता चल जाएगा.

12.3 इंच का डिस्प्ले बोर्ड
ड्राइवर के लिए 12.3 इंच का डिस्प्ले बोर्ड भी दिया गया है, जिसमें 3D मैप इनब्यूल्ट है. यदि आपकी कार चोरी हो जाती है तो इसके लोकेशन को आप Jaguar Remote App के जरिए आसानी से ट्रैक भी कर सकते हैं. यानी इस कार का चोरी होना लगभग नामुमकिन है.

सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी की लिहाज से इसमें एयरबैग्स तो है हीं, साथ ही सीट बेल्ट ऑटोमैटिक टाइट होने का भी फीचर है. यानी, यदि आपकी कार का एक्सीडेंट होता है, तो इनब्यूल्ट सेंसर की वजह से सीट बेल्ट ऑटोमैटिक टाइट हो जाती है, जिससे चोट लगने की संभावना काफी कम हो जाती है.

12 कलर में आती है ये कार
यह कार 12 कलर में आती है: डायनामिक ब्लैक, येलो, गोल्ड, ब्राउन, पोर्टोफिनो ब्लू, फिरेंज रेड, वेनेशियन ब्लू, आइगर ग्रे, फूजी वाइट, सेंटोरिनी ब्लैक, ऑरेंज और इंडस सिल्वर. 

VIDEO: आप कार या बाइक चलाते हैं तो आ गया नया नियम


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

1 hour ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

1 hour ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

2 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

2 hours ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

2 hours ago