✕

होम / ताकत खेल की / फैंस के गुस्से से कहीं दरक न जाए पांड्या की दौलत का पहाड़, सता रही ये आशंका

फैंस के गुस्से से कहीं दरक न जाए पांड्या की दौलत का पहाड़, सता रही ये आशंका

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को सोमवार को हुए आईपीएल मैच में राजस्थान रॉयल्स से हार के बाद फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा. आईपीएल 2-24 में मुंबई इंडियंस की यह तीसरी हार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

तेज गेंदबाजी और शक्तिशाली हिटिंग के लिए जाने वाले भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का समय इन दिनों खराब चल रहा है. सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आयोजित हुए आईपीएल 2024 मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के कप्‍तान हार्दिक पांड्या की फैंस ने जमकर किरकिरी की. कल मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में हार की हैट्रिक लगा दी, जिससे फैंस काफी नाराज दिखे. आपको बता दें, पांड्या विज्ञापन से काफी मोटी कमाई करते हैं, ऐसे में फैंस की इस नाराजगी का असर उनकी ब्रैंड वैल्यू पर भी पड़ सकता है.   

रोहित शर्मा ने की हूटिंग बंद करने की गुजारिश
मुंबई इंडियंस की टीम मौजूदा सीजन में अपना पहला मैच होमग्राउंड पर खेल रही थी. मगर यहां भी हार्दिक पांड्या दर्शकों के गुस्‍से का शिकार होने से नहीं बचे. वानखेड़े स्‍टेडियम पर दर्शकों ने मुंबई इंडियंस के कप्‍तान की जमकर हूटिंग की. इसके बाद रोहित शर्मा ने दर्शकों से गुजारिश कर दी कि हार्दिक पांड्या की हूटिंग करना बंद करें. रोहित शर्मा की दर्शकों से अपील का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

मुंबई इंडियंस की अपने होमग्राउंट पर शर्मनाक हार
हार्दिक पांड्या के साथ-साथ मुंबई इंडियंस का समय भी अच्‍छा नहीं चल रहा है. मुंबई इंडियंस को सोमवार को टूर्नामेंट में लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. हार्दिक पांड्या के नेतृत्‍व वाली मुंबई इंडियंस को राजस्‍थान रॉयल्‍स के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इस शर्मनाक शिकस्‍त के साथ मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2024 की प्‍वाइंट्स टेबल पर आखिरी स्‍थान पर है. मुंबई को अब अगले मैच से पहले 6 दिन का ब्रेक मिला है. मुंबई अपना अगला मैच 7 अप्रैल को दिल्‍ली के खिलाफ वानखेड़े स्‍टेडियम पर खेलेगा.

जानते हैं क्रिकेट और विज्ञापन से करोड़ों कमाते हैं पांड्या?
हार्दिक पांड्या की कुल संपत्ति लगभग 91 करोड़ रुपये है. वह अपना अधिकांश पैसा क्रिकेट खेलने और विज्ञापन से कमाते हैं. आईपीएल से सालान 15 करोड़ सैलरी मिलती है. वहीं, बीसीसीआई की ओर से सालाना 5 करोड़ रुपये की सैलरी मिलती है.  हार्दिक पांड्या के पास बड़े-बड़े ब्रैंड्स की एंडॉर्समेंट हैं. वह Oppo, BoAt, PUBG, Monster, D:Fy, Hala Play, Gulf Oil, Sin Denim, Eume, Zaggle, Gillette, Dream11 जैसे बड़े ब्रैंड्स को एंडॉर्स करते हैं. खबरों की मानें, तो हार्दिक पांड्या इंस्टाग्राम पर एक स्पॉन्सर पोस्ट के लिए 66 लाख रुपये चार्ज करते हैं. वहीं, एक्सपर्ट्स का कहना है कि मुंबई इंडियंस की हार के बाद फैंस हार्दिक पांड्या से काफी नाराज हैं और उनकी ईमेज भी बहुत नेगेटिव हो गई है, ऐसे में कई ब्रैंड्स उनसे मुंह मोड़ सकते हैं और उन्हें काफी आर्थिक नुकसान भी हो सकता है. कोई भी ब्रैंड ऐसे सिलेब्रिटीज से अपने प्रोडक्ट का प्रमोशन नहीं करवाना चाहता है, जिसकी ईमेज नेगेटिव हो. 
 

महंगी गाड़ी और घड़ियों का शौक
हार्दिक के पास करोड़ों की कीमत वाली Rolls Royce, Range Rover Vogue, Mercedes G-wagon कार हैं. वहीं, लाखों की कीमत वाली Audi A6,  Jeep Compass कार भी है. इसके अलावा उनके पास जो सबसे महंगी घड़ी है, उसकी कीमत कारों से भी अधिक है. उनके पास Patek Philippe Nautilus Platinum 5711 घड़ी है, जिसकी कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये है. इनके अलावा भी हार्दिक के पास घड़ियां हैं, जिनकी कीमत लाखों में हैं. बता दें, हार्दिक का घर वडोदरा के पॉश इलाके में है, जिसकी कीमत 3.6 करोड़ रुपये है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

6 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

10 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

5 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

5 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

8 hours ago