होम / ताकत खेल की / अब क्रिकेट की पिच पर पैर जमा रहे गौतम अडानी, उठाया यह कदम

अब क्रिकेट की पिच पर पैर जमा रहे गौतम अडानी, उठाया यह कदम

गौतम अडानी ग्रुप के पास कुल दो क्रिकेट टीमें हो गई हैं. वहीं, रिलायंस ग्रुप के पास तीन क्रिकेट टीमें हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्रिकेट आज एक बाजार बन गया है और इस बाजार में पैसे की कोई कमी नहीं. यही वजह है कि रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बाद अब गौतम अडानी भी क्रिकेट के बाजार में पैर जमाने के लिए मैदान में उतर आए हैं. उन्होंने एक और क्रिकेट टीम खरीद ली है. अडानी की नई टीम का नाम गुजरात जायंट्स रखा गया है.

ऐसे हुई ग्रुप में एंट्री
इस नई टीम के साथ ही अडानी ग्रुप के पास कुल दो क्रिकेट टीमें हो गई हैं. वहीं, रिलायंस ग्रुप के पास तीन क्रिकेट टीमें हैं. इससे पहले, अडानी समूह ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की प्रमुख T20 लीग में एक फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण करके क्रिकेट में एंट्री की थी. बता दें कि UAE T20 लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसा ही होगा.

इस लीग में खेलेगी टीम
गौतम अडानी की गुजरात जायंट्स लीजेंड लीग क्रिकेट (Legends League Cricket) में खेलेगी. इसका दूसरा सीजन 16 सितंबर से शुरू होने जा रहा है और फाइनल मुकाबला 8 अक्टूबर को होगा. लीग पहले सीजन में केवल 3 टीमें खेली थीं, लेकिन दूसरे सीजन में 4 टीमें हिस्सा ले रही हैं. इनमें से एक टीम अडानी ग्रुप की भी होगी.

बिग-बी हैं ब्रांड एंबेसडर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लीजेंड लीग क्रिकेट के मैच कोलकाता, दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, जोधपुर और कटक में खेले जाएंगे. पूर्व क्रिकेटर रवि शास्त्री को लीग का कमिश्नर बनाया गया है. वहीं, अमिताभ बच्चन इसके ब्रांड एंबेसडर होंगे. गौरतलब है कि मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप के पास आईपीएल की मुंबई इंडियंस के अलावा, साउथ अफ्रीका T20 लीग और UAE T20 लीग में एक-एक टीम हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

14 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

9 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

10 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

16 hours ago