✕

होम / ताकत खेल की / धोनी का धमाका: क्रिकेट हो या बिजनेस हर पिच पर हिट हैं माही, रिकॉर्ड का लगा रहे अंबार

धोनी का धमाका: क्रिकेट हो या बिजनेस हर पिच पर हिट हैं माही, रिकॉर्ड का लगा रहे अंबार

धोनी की बैटिंग देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे करोड़ों फैंस को माही के बल्ले से धमाका देखने को मिला और इस दौरान पूरे क्रिकेट जगत ने देखा कि धोनी की लोकप्रियता का आलम क्या है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आईपीएल (IPL) 2024 शुरू होने के बाद से क्रिकेट फैंस को जिस नजारे का बेसब्री से इंतजार था, वो रविवार (31 मार्च) को देखने को मिला. दिग्गज विकेटकीपर एमएस धोनी ने 17वें सीजन में पहली बार बैटिंग की और तूफानी पारी खेली. उन्होंने चौके-छक्कों की बारिश से फैंस का दिल जीता. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 16 गेंदों में नाबाद 37 रन बनाए. उन्होंने 4 चौकों और 3 बेहतरीन छक्के जड़े, हालांकि, सीएसके को 20 रन से हार का मुंह देखना पड़ा. 

माही की लोकप्रियता

धोनी बैटिंग के दौरान क्रीज पर करीब 22 मिनट तक क्रीज पर रहे. और इस दौरान मैदान पर पूरे मैच के दौरान सबसे ज्यादा दर्शकों की आवाज गूंजी. आधिकारिक प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्टस के अनुसार जैसे ही धोनी मैदान पर उतरे, तो पूरे स्टेडियम में धोनी..धोनी गुंजायमान हो उठा. और जैसे ही उन्होंने मुकेश कुमार की पहली गेंद पर पुलकर करके चौका जड़ा, तो "शोरमीटर" ने एक नया ही रिकॉर्ड बनाा दिया. इस दौरान दर्शकों की आवाज 128 डेसीबेल पहुंच गई, जो अपने आप में रिकॉर्ड है. इसके साथ ही इस बेहतरीन पारी को करीब 22.7 करोड़ लोगों ने लाइव देखा जो अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है.

साक्षी धोनी का रिएक्शन वायरल

धोनी की पारी ने न सिर्फ फैन्स का दिल जीता बल्कि उनकी वाइफ साक्षी का भी दिल जीत लिया. साक्षी (MS Dhoni's Wife, Sakshi Dhoni) ने सोशल मीडिया इंस्टा पर स्टोरी शेयर कर धोनी को लेकर रिएक्ट किया है. साक्षी ने अपने पोस्ट में ऋषभ पंत की भी तारीफ की है, साक्षी ने धोनी की तस्वीर शेयर कर लिखा, "सबसे पहले ऋषभ पंत शानदार वापसी..हाय माही.."एहसास ही नहीं हुआ कि हम मैच हार गए हैं." साक्षी का यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

FY 2024 से पहले वित्त मंत्रालय ने टैक्स पेयर्स को क्यों किया सावधान, जानिए पूरा मामला?

बिजनेस में भी मास्टर धोनी

क्रिकेट के मैदान पर धोनी अपने खेल में कितने माहिर हैं, यह तो हर कोई जानता है लेकिन मैदान से बाहर भी वह कई चीजों के मास्टर हैं. खास तौर से बिजनेस के, यही कारण है कि धोनी भारत के सबसे अमीर स्पोर्ट्समैन में से एक माने जाते हैं. क्रिकेट से कमाई के अलावा धोनी के कई बड़े बिजनेस भी है. धोनी रीति स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी, फुटवियर ब्रांड सेवन, धोनी स्पोर्ट्सफिट, धोनी एंटरटेनमेंट समेत लगभग 10 से भी अधिक बिजनेस और स्टार्टअप में निवेश किया हुआ है.

कितनी है धोनी की नेटवर्थ

एक रिपोर्ट के मुताबिक धोनी की कुल नेटवर्थ 1 हजार करोड़ से भी अधिक है. धोनी मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के सदस्य हैं. इस फ्रेंचाइजी से उन्हें अभी सालाना करीब 12 करोड़ की बड़ी रकम मिलती है. इसके अलावा एंडोर्समेंट और प्राइज मनी अलग है. वहीं धोनी एक टीवी एड के लिए 3.5 करोड़ से 6 करोड़ तक चार्ज करते हैं. वहीं सब मिलाकर कुल 54 अलग-अलग कंपनियों का एड करते हैं. धोनी ने साल 2011 में उत्तराखंड में एक शानदार घर भी खरीदा था जिसकी कीमत करीब 18 करोड़ की है. वहीं उनके पास करोड़ की स्पोर्ट्स कार और बाइक का भी कलेक्शन है. यही कारण है वह नेटवर्थ के मामले में भी कई भारतीय क्रिकेटरों से काफी आगे है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

7 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

11 hours ago

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

6 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

6 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

9 hours ago