✕

होम / ताकत खेल की / भारत-आस्ट्रेलिया के बीच करो या मरो का मुकाबला, जो जीता उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का

भारत-आस्ट्रेलिया के बीच करो या मरो का मुकाबला, जो जीता उसका सेमीफाइनल का टिकट पक्का

20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में ग्रुप 1 का अहम मुकाबला सेंट लूसिया में है. भारत और ऑस्ट्रेलिया इसमें आमने-सामने हैं. इस मुकाबले में जीत भारत के सेमीफाइनल की बर्थ पक्की करेगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आत्मविश्वास से लबरेज भारतीय टीम टी20 विश्व कप सुपर 8 चरण के अपने आखिरी मैच में सोमवार को आस्ट्रेलिया को हराकर अंतिम चार में प्रवेश के इरादे से उतरेगी जबकि अफगानिस्तान से अप्रत्याशित हार के बाद आस्ट्रेलिया के लिये यह ‘करो या मरो’ का मुकाबला है. भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष रहकर सेमीफाइनल में जाना चाहेगी.  वहीं अफगानिस्तान से शनिवार की रात को हारी 2021 की चैम्पियन आस्ट्रेलियाई टीम को हारने पर बाहर होना पड़ सकता है.

भारत की सेमीफाइनल पर नजर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच सोमवार को डेरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, सेंट लूसिया में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा. टॉस शाम 07.30 बजे होगा. भारतीय टीम लगातार तीसरी जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष रहकर सेमीफाइनल में जाना चाहेगी. वहीं, मैच यदि बारिश के भेंट चढ़ जाता है तो दोनों टीमों के एक-एक अंक मिलेंगे. भारत पांच अंकों के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा.  ऑस्ट्रेलिया के तीन अंक होंगे और उसे बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान के हारने की दुआ करनी होगी.  

टी20 विश्वकप में भारत का पलड़ा भारी

T20 विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल पांच मैच खेले गए हैं. इसमें तीन भारत ने और दो ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों ने रन बनाये जबकि शिवम दुबे ने भी अहम पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया. टूर्नामेंट में भारत के लिये सबसे सकारात्मक बात हार्दिक पंड्या का हरफनमौला प्रदर्शन रही है . दूसरी तरफ आस्ट्रेलिया को अफगानिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के ‘फ्लॉप शो’ के बाद काफी सुधार करना होगा. आस्ट्रेलिया की फील्डिंग में लचर प्रदर्शन भी हैरान करने वाला था.

इंडिया उतारेगी ये प्लेइंग XI!

ऑस्ट्रेलिया से मैच कितना अहम है, ये भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अच्छे से जानते हैं. उन्हें पता है कि इस मुकाबले में जीत से उनकी टीम को सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है. ऐसे में कहा जा सकता है कि टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के आसार सेंट लूसिया में खेले जाने वाले उसके आखिरी सुपर-8 मैच में भी नहीं दिख रहा है. मतलब, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन फिर ये हो सकती है: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

2 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

2 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

4 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

8 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

5 hours ago