होम / ताकत खेल की / ICC ने मीडिया राइट्स विनर की घोषणा की, मिला 4 साल तक भारत में प्रसारण का अधिकार

ICC ने मीडिया राइट्स विनर की घोषणा की, मिला 4 साल तक भारत में प्रसारण का अधिकार

आपको बता दें कि इस मीडिया राइट्स के लिए Star, Sony, Viacom और Zee ने शुक्रवार को दुबई में ICC के हेडक्वार्टर में अपना-अपना टेंडर सब्मिट किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC)ने ICC मीडिया राइट्स के विजेता के नाम की घोषणा कर दी है. विजेता का नाम है: डिज्नी स्टार. अब डिज्नी स्टार 2027 तक भारत में ICC क्रिकेट के सभी टूर्नामेंट का टीवी और डिजिटल प्रसारण करेगा. 

ICC के चेयरमैन का बयान
इसकी घोषणा करते हुए ICC के चेयरमैन ग्रेग बार्कले ने कहा, "हम अगले चार वर्षों के लिए आईसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के प्रसारण के लिए डिज्नी स्टार के साथ साझेदारी कर खुश हैं. डिज्नी स्टार हमारे बेहतर भविष्य में एक अहम रोल निभाएगा."

डिज्नी स्टार का रिएक्शन
घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए, डिज्नी स्टार के के. माधवन (Country Manager & President) ने कहा, "हम ICC के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं और हमें उम्मीद है कि ये साझेदारी आगे भी लगातार जारी रहेगी"

कौन-कौन था रेस में
आपको बता दें कि इस मीडिया राइट्स के लिए Star, Sony, Viacom और Zee ने शुक्रवार को दुबई में ICC के हेडक्वार्टर में अपना-अपना टेंडर सब्मिट किया था. इससे पहले, जून में डिज्नी स्टार ने 23,575 करोड़ रुपए में लिए टीवी अधिकार अपने पास बरकरार रखे थे.

तीन तरह का पैकेज
ICC ने इस बोली के लिए तीन तरह के पैकेज रखे थे: 1. टेलीविजन और डिजिटल राइट्स कंबाइंड, 2. टेलीविजन राइट्स, 3. डिजिटल राइट्स. डिज्नी स्टार ने 2027 तक भारत में ICC के सभी टूर्नामेंट का प्रसारण करने के लिए पैकेज 1 अपने नाम किया.

मीडिया राइट्स जीतने के बाद डिज्नी स्टार के पास अब क्या-क्या राइट्स
1. डिज्नी स्टार ICC के सभी मैचों की प्रसारण इंग्लिश, हिंदी और तीन अन्य भाषाओं में करेगा.

2. वह भारत में 50 ओवर वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का प्रसारण करेगा.

3. इसके अलावा ICC के सभी अंडर 19 मैचों का भी प्रसारण करेगा.

4. वीडियो ऑन डिमांड (VOD) राइट्स भी डिज्नी स्टार के पास ही रहेगा.

VIDEO : खाने के बिल पर सर्विस चार्ज देना है या नहीं? जानें क्या है नया अपडेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

3 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

13 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

8 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

9 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

9 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

15 hours ago