होम / ताकत खेल की / MS Dhoni समेत इन क्रिकेटर्स के साथ हुई धोखाधड़ी, पैसे के चक्कर में रिश्ता किया खराब!

MS Dhoni समेत इन क्रिकेटर्स के साथ हुई धोखाधड़ी, पैसे के चक्कर में रिश्ता किया खराब!

धोनी की तरफ से पटना स्थित लॉ फर्म विधि एसोसिएट्स द्वारा यह मामला अदालत में पेश किया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कैप्टन कूल के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाले भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को लेकर हाल ही में एक काफी चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. कैप्टन कूल के साथ हाल ही में धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है और उससे भी ज्यादा अचंभे की बात ये है कि धोनी के करीबियों ने ही उनके साथ धोखाधड़ी के इस मामले को अंजाम दिया है. आरोपियों के खिलाफ धोनी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. महेंद्र सिंह धोनी का कहना है कि क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के नाम पर उनके साथ 15 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी की गई है. 

बचपन के दोस्त ने दिया धोखा
महेंद्र सिंह धोनी के वकील ने जानकारी देते हुए बताया है कि इस मामले का संबंध स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी आरका स्पोर्ट्स के निदेशकों से है और आरोपियों के खिलाफ एक निचली अदालत में मामला दर्ज भी कर लिया गया है. धोनी की तरफ से पटना स्थित लॉ फर्म विधि एसोसिएट्स द्वारा यह मामला अदालत में पेश किया जाएगा और विधि एसोसिएट्स के वकील दयानंद सिंह ने बताया है कि रांची की एक अदालत में आरका स्पोर्ट्स के निदेशकों मिहिर दिवाकर और सौम्या विश्वास के खिलाफ IPC की धारा 406 और 420 के तहत मामला दर्ज करवा दिया गया है. धोनी और मिहिर दिवाकर ने साथ मिलकर बिहार के लिए घरेलु क्रिकेट भी खेला है और दोनों बचपन के दोस्त भी हैं.

अकेले नहीं हैं धोनी
आपको शायद जानकर हैरानी होगी कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) इकलौते क्रिकेटर नहीं हैं जिनके साथ धोखाधड़ी हुई है. आइये जानते हैं, ऐसे अन्य क्रिकेटर्स के बारे में जिनके साथ धोखाधड़ी हो चुकी है. धोनी वाले मामले के सामने आने से कुछ ही दिनों पहले माही (MS Dhoni) को अपना आइडल मानने वाले ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के साथ धोखाधड़ी का मामला भी सामने आया था. ऋषभ के साथ धोखाधड़ी किसी अन्य व्यक्ति ने नहीं बल्कि एक क्रिकेटर ने ही की थी. फरीदाबाद का रहने वाला मृणाक सिंह अंडर-19 टीम से खेल चुका है और उसका दावा है कि वह IPL की एक टीम का भी हिस्सा था. पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि 2020-21 में ऋषभ पंत के साथ 1.63 करोड़ रुपयों की धोखाधड़ी हुई थी. 

जब मैनेजर ही निकला धोखेबाज
जहां एक तरफ महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनके दोस्तों ने धोखाधड़ी की है, वहीं तेज बल्लेबाज उमेश यादव के साथ उनके दोस्त और मैनेजर ने धोखाधड़ी की थी. इसी साल जनवरी में उमेश यादव ने अपने दोस्त और मैनेजर शैलेष ठाकरे पर 44 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था. उमेश यादव ने शैलेष ठाकरे के माध्यम से नागपुर और माहाराष्ट्र में कुछ अन्य जगहों पर जमीन खरीदी थी. 2014 से 2015 के बीच उमेश यादव ने संपत्ति खरीदने के लिए शैलेष को 44 लाख रुपए ट्रांसफर किये थे लेकिन बाद में उमेश को पता चला कि शैलेष ठाकरे ने अपने नाम पर संपत्ति खरीद ली थी.
 

यह भी पढ़ें: तेलंगाना सरकार ने समझौते का किया उल्लंघन? हैदराबाद में नहीं होगी Formula E रेस!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

1 hour ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

3 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

4 hours ago