✕

होम / ताकत खेल की / नीरज के गोल्ड जीतने पर क्रिकेटर ऋषभ पंत देंगे लाखों के इनाम, बस करना होगा ये काम

नीरज के गोल्ड जीतने पर क्रिकेटर ऋषभ पंत देंगे लाखों के इनाम, बस करना होगा ये काम

नीरज ने अपने स्वर्ण पदक के बचाव की बेहतरीन शुरुआत की है और उनसे फाइनल में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय एथलीट नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक 2024 में एक बार फिर धूम मचा दी है. उन्होंने जेवलिन थ्रो के क्वालीफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी बीच, भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ऋषभ पंत ने भी नीरज चोपड़ा को सपोर्ट करने का एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है. पंत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि अगर नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतते हैं, तो वो अपने फैंस को 1 लाख 89 रुपए का इनाम देंगे. इतना ही नहीं, टॉप 10 लोगों को फ्लाइट टिकट्स भी मिलेंगे.

पंत ने किया बड़ा एलान

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने बड़ी घोषणा की है. उन्होंने बताया कि अगर नीरज चोपड़ा फाइनल में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतते हैं तो वह फैंस को 100089 रुपये की राशि इनाम के रूप में देंगे. पंत ने बुधवार को एक्स पर लिखा कि अगर नीरज चोपड़ा कल स्वर्ण पदक जीतते हैं. मैं उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपए दूंगा जो ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक करेगा और कमेंट करेगा और बाकी शीर्ष 10 लोग जो ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे, उन्हें हवाई जहाज की टिकटें मिलेंगी, आइए मेरे भाई का समर्थन करें.

 

एथलीट्स को सपोर्ट करना जरूरी

ऋषभ पंत ने इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह सहमत हूं. नतीजे चाहे जो निकलें अपने एथलीट्स को सपोर्ट करना महत्वपूर्ण है. उनकी मेहनत, उनका डेडिकेशन, उनका जोश जो वो खेल में दिखाते हैं, उसकी तारीफ की जानी चाहिए. उसका जश्न मनाना चाहिए. अब अगर नीरज की ये लय फाइनल में भी बरकरार रही तो वो जैवलिन थ्रो में अपने ओलंपिक चैंपियन के खिताब को डिफेंड कर सकते हैं. और, अगर ऐसा हुआ तो जैसा कि ऋषभ पंत ने ट्वीट कर बताया है लकी विनर को एक लाख से ज्यादा रुपये मिलने तय है.

8 अगस्त को है नीरज चोपड़ा का मैच

नीरज चोपड़ा जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 87.58 मीटर का थ्रो करने के साथ गोल्ड मेडल जीता था वह पेरिस ओलंपिक के क्वालिफिकेशन राउंड में बाकी एथलीट के मुकाबले सबसे दूर भाला फेंका था. वहीं नीरज ओलंपिक गोल्ड मेडल को फिर से जीतने के लिए 8 अगस्त को मेडल इवेंट में हिस्सा लेंगे. नीरज ने इस राउंड के बाद ऑफीशियल ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा था कि मैं पेरिस में जो करने आया हूं वो करूंगा. ये पल हमेशा मेरे साथ रहने वाला है और मुझे लगता है कि इससे आने वाली पीढ़ी को भी काफी प्रेरणा मिलेगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

4 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 hour ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

6 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

7 hours ago