✕

होम / ताकत खेल की / Hardik Pandya को भाई ने ही लगाया करोड़ों का चूना, हुई गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला

Hardik Pandya को भाई ने ही लगाया करोड़ों का चूना, हुई गिरफ्तारी, जानिए पूरा मामला

मुंबई पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने कथित जालसाजी के मामले में हार्दिक पांड्या के भाई को गिरफ्तार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का वक्त फिलहाल अच्छा नहीं चल रहा है और लगातार अलग-अलग वजहों से वो खबरों में बने हुए हैं. रोहित शर्मा की जगह मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाए जाने के कारण वो पहले ही दबाव में थे और उस पर टीम को शुरुआत में ही लगातार 3 मैचों में हार मिली. अब मुंबई को पहली जीत तो मिल गई है लेकिन हार्दिक पंड्या की परेशानी कम नहीं हो रही है क्योंकि अब उन्हें घर में ही धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा है. हार्दिक को उनके ही भाई ने बिजनेस पार्टनरशिप के नाम पर करोड़ों का चूना लगा दिया है और अब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. 

4.3 करोड़ रुपये का किया हेर-फेर

हार्दिक पांड्या और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मुंबई पुलिस ने इस हाईप्रोफाइल केस में एक गिरफ्तारी भी की है. मुंबई पुलिस ने हार्दिक पांड्या के सौतेले भाई वैभव पांड्या को कथित तौर पर क्रिकेटर और उनके भाई क्रुणाल के साथ हुई 4.3 करोड़ रुपये व धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 37 वर्षीय वैभव पर एक पार्टनरशिप फर्म से लगभग 4.3 करोड़ रुपये का हेर-फेर करने का आरोप है, जिससे हार्दिक और क्रुणाल पांड्या को काफी वित्तीय नुकसान हुआ.

अब रिटेल स्टोर्स पर नहीं बिकेंगे OnePlus के डिवाइस, इस दिन से बंद होगी बिक्री!

तीन साल पहले बिजनेस किया था स्थापित

वैभव पंड्या के केस में पैसों का हेरफेर और पार्टनरशिप की शर्तों का उल्लंघन शामिल है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीनों भाईयों ने साथ मिलकर तीन साल पहले पॉलिमर का बिजनेस स्थापित किया था. इसमें क्रुणाल और हार्दिक को 40-40 फीसदी निवेश करना था, जबकि वैभव को 20% योगदान देना था और बिजनेस भी देखने का जिम्मा भी उन्हीं पर था. प्रोफिट शेयर का बंटवारा भी ऐसे ही तय हुआ था.

बिना बताए बनाई नई फर्म 

वैभव ने अपने सौतेले भाइयों को बताए बिना उसी बिजनेस में एक और फर्म बनाई, और इस तरह पार्टनरशिप टर्म का उल्लंघन किया. वैभव ने खुद के प्रोफिट का हिस्सा 20 फीसदी से बढ़ाकर 33.3 परसेंट कर दिया. इस कारण, प्रॉफिट शेयर में गिरावट आई, जिससे पंड्या ब्रदर्स को 3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. वैभव पंड्या ने बिना किसी को बताए पार्टनरशिप फर्म के खाते से 1 करोड़ से ज्यादा की रकम अपने खाते में ट्रांसफर कर ली. हार्दिक और क्रुणाल पंड्या जब उससे जवाब मांगा तो उसने उन्हें बदनाम करने की धमकी दी. इसके बाद पंड्या ब्रदर्स तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और वैभव पंड्या के खिलाफ 4.3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

महादेव घोटाले में नया मोड़: जेल में बंद विकास गर्ग की कंपनी ने अमेरिका में गिरवी रखी संपत्ति

महादेव घोटाले का शिकंजा Ebix पर कसने के बीच Eraaya ने अमेरिकी शेयर बाजारों से 12.6 मिलियन डॉलर के मॉर्गेज की जानकारी छिपाई. प्रवर्तन निदेशालय के लिखित आदेश के बावजूद 12.6 मिलियन डॉलर का यह कर्ज कंपनी के चेयरमैन विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद लिया गया.

12 minutes ago

DirectX में इप्सिता जौहरी राणे को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और हेड-ब्रांड सॉल्यूशंस नियुक्त

नई भूमिका में इप्सिता उपभोक्ताओं से जुड़े नए अवसरों की पहचान करने और ब्रांड की चुनौतियों को अलग तरह के व्यावहारिक एवं परिणाम-केंद्रित समाधानों में बदलने पर काम करेंगी.

7 minutes ago

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

10 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

16 hours ago

हयात सेंट्रिक चंडीगढ़ में वैशाली बाली को मिली डायरेक्टर-मार्केटिंग की जिम्मेदारी

नई भूमिका में वैशाली बाली होटल के मार्केटिंग और कम्युनिकेशंस से जुड़े कार्यों का नेतृत्व करेंगी. उनकी जिम्मेदारियों में ब्रांड की पहचान मजबूत करना, मार्केटिंग रणनीति तैयार करना और मेहमानों के साथ बेहतर जुड़ाव विकसित करना शामिल होगा.

10 hours ago