✕

होम / ताकत खेल की / देश का मान बढ़ाने वालों के खिल रहे चेहरे, ऑफर लेकर लाइन में खड़ी कई कंपनियां

देश का मान बढ़ाने वालों के खिल रहे चेहरे, ऑफर लेकर लाइन में खड़ी कई कंपनियां

नीरज चोपड़ा, विनेश फोगाट और मनु भाकर पर पैसों की बरसात हो रही है. पेरिस ओलंपिक के बाद उनकी ब्रैंड वैल्यू एकदम से बढ़ गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस ओलंपिक में अपने प्रदर्शन से पूरे भारत को खुश होने का मौका देने वाले खिलाड़ियों पर अब धनवर्षा हो रही है. छोटी-बड़ी कई कंपनियां इन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ने के लिए उत्सुक हैं. एक रिपोर्ट बताती है कि ओलंपिक में पदक से चूकने के बावजूद विनेश फोगाट को कई कंपनियां विज्ञापन में लेना चाहती हैं. कम से कम 15 ब्रैंड उनसे रिश्ता जोड़ने को तैयार हैं. बता दें कि  विनेश पेरिस ओलंपिक में महज 100 ग्राम वजन बढ़ने से मेडल जीतने से चूक गई थीं, लेकिन इससे उनकी लोकप्रियता में और बढ़ोत्तरी हो गई. इसी के चलते दिग्‍गज कंपनियां इन्‍हें अपने ऐड कैंपेन का हिस्सा बनाना चाहती हैं.

इन ब्रैंड में लगी है होड़
रिपोर्ट की मानें, तो विनेश फोगाट सहित पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले एथलीटों को हेल्‍थ, न्‍यूट्रिशन, पैकेज्ड फूड, ज्‍वैलरी, बैंकिंग और एजुकेशन जैसे ब्रैंड अपने साथ जोड़ना चाहते हैं. इस दौरान, विनेश की एंडोर्समेंट फीस 25 लाख से बढ़कर 1 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है. फोगट ओलंपिक की शुरुआत से पहले NIKE और Country Delight डेयरी के विज्ञापन में नजर आई थीं.

भाकर की फीस बढ़ी 
नीरज चोपड़ा की कमाई भी ओलंपिक के बाद एकदम से बढ़ गई है.  उनका ब्रैंड वैल्यूएशन 30 से 40 प्रतिशत बढ़कर 40 मिलियन डॉलर यानी करीब 330 करोड़ रुपए होने वाला है. जबकि 2023 तक नीरज चोपड़ा की ब्रैंड वैल्‍यू 29.6 मिलियन डॉलर थी. इसी तरह, मनु भाकर से रिश्ता जोड़ने के लिए भी कई कंपनियां लाइन में हैं. सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड थम्सअप ने एक साल के एंडोर्समेंट डील के लिए उन्हें 1.5 करोड़ रुपए में साइन किया गया है. पेरिस ओलंपिक से पहले भाकर  स्पोर्ट्सवियर निर्माता परफॉर्मैक्स एक्टिववियर के विज्ञापन में नज़र आई थीं. मनु भाकर की एंडोर्समेंट फीस 25 लाख सालाना प्रति डील से बढ़कर 1.5 करोड़ हो चुकी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

12 hours ago

रिकॉर्ड निचले स्तर के करीब रुपया, RBI ने संभाला मोर्चा; डॉलर और कच्चे तेल का दबाव बरकरार

विदेशी पूंजी की निकासी, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और डॉलर की मजबूत मांग से रुपये पर दबाव बना हुआ है. 9 अक्टूबर को रुपया शुरुआती कारोबार में 96.80 प्रति डॉलर के करीब पहुंचने के बाद संभला और 96.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.

11 hours ago

दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद, 10 अक्टूबर के विरोध प्रदर्शन से पहले DMRC का फैसला

दिल्ली पुलिस की सुरक्षा संबंधी चिंताओं के बाद DMRC ने 9 अक्टूबर रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिए हैं. अगले आदेश तक जारी रहेंगी पाबंदियां, हालांकि नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन को छोड़कर अन्य प्रभावित स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी.

11 hours ago

एयर इंडिया की घरेलू उड़ानों में छात्रों को 10% छूट, जानें कैसे मिलेगा लाभ

इसके अलावा सालभर चलने वाले छात्र कार्यक्रम के तहत 10 किलोग्राम अतिरिक्त सामान ले जाने की सुविधा और एक बार मुफ्त में यात्रा की तारीख बदलने का लाभ भी मिलेगा.

11 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

15 hours ago