✕

होम / ताकत खेल की / टीम इंडिया के हेड कोच के लिए BCCI का बढ़ा सिरदर्द, इस दिग्गज के नाम की जबरदस्त चर्चा

टीम इंडिया के हेड कोच के लिए BCCI का बढ़ा सिरदर्द, इस दिग्गज के नाम की जबरदस्त चर्चा

T20 वर्ल्ड कप के बाद राहुल द्रविड़ टीम के कोच नहीं रहेंगे. वहीं, द्रविड़ के बाद भारत का अगला कोच कौन होगा. इसको लेकर बीसीसीआई ने आवेदन मांगे हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

T20 विश्व कप 2024 से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नए कोच की तलाश में जुटा हुआ है. अब तक जो भी अपडेट आए हैं, उनमें न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग का दावा सबसे मजबूत माना जा रहा था, लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अब इस पद के लिए गौतम गंभीर BCCI की पहली पसंद हैं. वो दावेदारों की लिस्ट में नंबर 1 पर हैं. जल्द ही बोर्ड के अधिकारी उनसे बातचीत भी करेंगे.

इनका नाम भी है चर्चा में 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के नए हेड कोच पद के लिए कुछ बड़े नामों में रुचि दिखाई है. इस लिस्ट में स्टीफन फ्लेमिंग, जस्टिन लैंगर और महेला जयवर्धने के नाम शामिल हैं. हरभजन सिंह भी हेड कोच बनने के लिए भी अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड की संचालन टीम संभावित उम्मीदवारों से बात करने और यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या वे इस पद के लिए इच्छुक हैं. पता चला है कि गुजरात टाइटंस के कोच आशीष नेहरा, जिनका नाम पहले सामने आया था. वे सभी फॉर्मेट में फुल टाइम कोचिंग करने के बारे में निश्चित नहीं हैं.

RBI की पाबंदियों का Paytm पर दिखा असर, चौथी तिमाही में बढ़ गया इतना घाटा

BCCI का सिरदर्द बढ़ा

यह कोई सीधा-सादा फैसला नहीं होने जा रहा है. IPL से कॉम्पटीशन के कारण इस पद के लिए मजबूत उम्मीदवारों को आकर्षित करना मुश्किल हो गया है. साल 2027 में होने वाले अगले वनडे वर्ल्ड कप तक हर साल 10 महीने टीम इंडिया के साथ यात्रा करने की प्रतिबद्धता एक बड़ा मुद्दा है. गौतम गंभीर, स्टीफन फ्लेमिंग, जस्टिन लैंगर, महेला जयवर्धने और आशीष नेहरा के पास IPL फ्रेंचाइजी की आकर्षक नौकरियां हैं. वीवीएस लक्ष्मण एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो मौजूदा समय में आईपीएल में कोचिंग नहीं कर रहे हैं.

कोहली-गंभीर के बीच सब कुछ ठीक

बता दें कि हाल के समय में गंभीर और भारतीय टीम के सीनियर खिलाड़ियों के बीच पिछले कुछ समय से काफी अच्छे संबंध बन रहे हैं. पिछले सीजन में कोहली और गंभीर के बीच कहासुनी हो गई थी लेकिन अब दोनों के बीच सबकुछ ठीक है. बीसीसाई इन सभी बातों को लेकर भी गंभीर से बात कर सकता है. इसके साथ-साथ पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम ने माना है कि गौतम गंभीर यदि कोच बनते हैं तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए एक अच्छी बात होगी.

27 मई है आवेदन की अंतिम तारीख

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन मंगवाए हैं. बोर्ड ने उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन जारी किया. उम्मीदवार 27 मई को शाम 6 बजे तक अप्लाई कर सकते हैं. राहुल द्रविड़ फिलहाल टीम इंडिया के हेड कोच हैं. उनका कार्यकाल अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो जाएगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

JIO कैश मशीन: भारत का पहला ₹10 लाख करोड़ का IPO, नेट डेट से लगभग मुक्त

जियो के ₹27,500 करोड़ के कर्ज खत्म हो जाएंगे. फ्री कैश फ्लो 29 गुना बढ़ गया है. 524 मिलियन ग्राहक. एयरटेल से कम कीमत पर वैल्यूएशन. वे आंकड़े, जिन पर सुर्खियों में ध्यान नहीं दिया गया.

10 hours ago

टेस्ला: एक बेहतरीन कार ब्रांड को और बेहतर क्या बना सकता है?

टेस्ला की सड़क यात्रा इस बात पर विचार करने का मौका देती है कि कैसे अलग पहचान वाले उत्पाद लोगों को उनका समर्थक बनाते हैं और क्यों दमदार ब्रांडों को भी एक व्यापक मानवीय सोच की जरूरत होती है.

14 hours ago

भारत में बनेगा पहला AI-पायलटेड फाइटर विमान, Flying Wedge ने पेश किया FWD Supreme का प्रोटोटाइप

नई दिल्ली में हुआ अनावरण, 1,500 किमी से अधिक रेंज और AI आधारित स्वायत्त लड़ाकू अभियानों के लिए विकसित किया जा रहा विमान; कंपनी का लक्ष्य भारत में ही डिजाइन और निर्माण करना

15 hours ago

$100 मिलियन के फाइटर जेट से 20-30 गुना सस्ता हो सकता है Flying Wedge का AI विमान, Lite वेरिएंट में 90% स्वदेशी सामग्री

Flying Wedge Defence के फाउंडर और CEO सुहास तेजस्कंदा ने बिजनेसवर्ल्ड से बातचीत में बताया कि 3-5 मिलियन डॉलर की लागत वाले AI-पावर्ड एयरक्राफ्ट से हवाई युद्ध की लागत घटाने में मदद मिल सकती है. कंपनी की योजना मानवरहित विमानों को एक समूह के रूप में संचालित करने की तकनीक विकसित करने की है.

15 hours ago

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

16 hours ago