होम / ताकत खेल की / आखिर BCCI को क्यों चाहिए ICC की कमाई में ज्यादा हिस्सा?

आखिर BCCI को क्यों चाहिए ICC की कमाई में ज्यादा हिस्सा?

नए रेवेन्यु डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल के अनुसार अगले 4 सालों तक माध्यम से BCCI को ICC की अतिरिक्त नेट कमाई का 40% हिस्सा प्राप्त होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BCCI (बोर्ड फॉर कण्ट्रोल ऑफ क्रिकेट इन इंडिया) दुनिया के सबसे जाने माने क्रिकेट बोर्ड्स में से एक तो है ही साथ ही यह दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड भी है. और अगर इस वक्त सामने आ रही मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ICC यानी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) के नए रेवेन्यु-डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल की बदौलत BCCI के रेवेन्यु में और भी ज्यादा वृद्धि होने वाली है. 

किसे मिला कितना हिस्सा?
ICC के नए रेवेन्यु डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल के अनुसार अगले 4 सालों तक कमर्शियल साइकिल के माध्यम से BCCI को ICC की अतिरिक्त नेट कमाई का 40% हिस्सा प्राप्त होगा. साल 2024-27 के बीच BCCI को हर साल लगभग 230 मिलियन डॉलर्स या यूं कहें कि ICC की 600 मिलियन डॉलर्स की सालाना कमाई का 38.5% हिस्सा प्राप्त होगा. अगर इस मॉडल में अन्य बोर्ड्स के लिए प्रस्तावित किये गए हिस्सों की बात करें तो दूसरे नंबर पर ECB (इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड) है जिसे ICC की कमाई का 6.89% हिस्सा यानी 41.33 मिलियन डॉलर्स प्राप्त होंगे और इसके बाद ICC की कमाई का हिस्सा प्राप्त करने वाले टॉप 3 क्रिकेट बोर्ड्स में CA (क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया) का नाम शामिल है जिसे ICC की कमाई का लगभग 6.25% हिस्सा यानी लगभग 37.53 मिलियन डॉलर्स मिल सकते हैं.

ICC को भारत से हुई सबसे ज्यादा कमाई 
ऊपर बताये गए सभी सालाना आंकड़े ICC को मीडिया राइट्स से हुई अनुमानित कमाई पर आधारित हैं जो लगभग 3.2 बिलियन डॉलर्स है. हाल ही में ICC ने अपने मीडिया राइट्स बेचे थे और ऐसा पहली बार हुआ था कि मीडिया राइट्स को ग्लोबल स्तर पर अलग-अलग पांच क्षेत्रों में बेचा गया था और इन क्षेत्रों में भारतीय मार्केट भी शामिल थी. ICC को मीडिया राइट्स से हुई कमाई में सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय मार्केट का था जहां Disney Star+ ने चार सालों में 3 बिलियन डॉलर्स से ज्यादा कीमत का भुगतान किया था. 

BCCI ने दिया है बड़ा योगदान
प्रस्तावित किये गए रेवेन्यु डिस्ट्रीब्यूशन मॉडल को हकीकत में ICC की एक टीम के द्वारा डेवेलप किया गया था. इसके बाद इस मॉडल पर ICC की फाइनेंस एंड कमर्शियल अफेयर्स (F&CA) कमेटी के द्वारा काम किया गया था. इसके बाद ही इस मॉडल को मार्च में हुई मीटिंग में ICC द्वारा पेश किया गया था. BCCI ने हमेशा से इस बात पर जोर दिया है कि उसे ICC की कमाई में ज्यादा हिस्सा मिलना चाहिए क्योंकि BCCI द्वारा ग्लोबल स्तर पर क्रिकेट में दिया जाने वाला योगदान भी बहुत बड़ा है. 
 

यह भी पढ़ें: अगर चाहिए आरामदायक रिटायरमेंट, तो ऐसे करें Retirement Planning!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

3 days ago

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

1 week ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

3 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

3 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

3 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

8 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

5 hours ago