✕

होम / ताकत खेल की / BCCI ने ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना, करोड़ों की देगी मदद

BCCI ने ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना, करोड़ों की देगी मदद

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय एथलीट्स के लिए एक बड़ा फैसला किया है. जय शाह ने घोषणा की है कि बोर्ड 8.5 करोड़ रुपए का फंड देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पेरिस ओलंपिक 2024 का 24 जुलाई से आगाज हो रहा है. इस बार भारत 26वीं बार ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहा है. भारत के कुल 117 खिलाड़ियों को भारत का तिरंगा लहराने की जिम्मेदारी मिली है. इस बड़े इवेंट के लिए बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान किया है. बीसीसीआई ने ओलंपिक में हिस्सा लेने जा रहे खिलाड़ियों के समर्थन के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को करोड़ों रुपए देने का ऐलान किया है.

BCCI ने सचिव ने दी जानकारी

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर बड़ा ऐलान किया है. जय शाह ट्वीट करते हुए बताया कि मुझे यह घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है कि बीसीसीआई 2024 पेरिस ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले हमारे अविश्वसनीय एथलीटों का समर्थन करेगा. हम अभियान के लिए इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन को 8.5 करोड़ रुपए प्रदान कर रहे हैं.

पेरिस ओलंपिक में उतरेंगे 117 भारतीय एथलीट्स

बता दें कि इस बार पेरिस ओलंपिक में भारत के 117 खिलाड़ी भाग लेंगे. खेल मंत्रालय ने इसके अलावा सहयोगी स्टाफ के 140 सदस्यों को भी मंजूरी दी है, जिसमें खेल अधिकारी भी शामिल हैं. सहयोगी स्टाफ के 72 सदस्यों को सरकार के खर्चे पर मंजूरी मिली है. पेरिस ओलंपिक का आगाज 26 जुलाई को होगा, जो 11 अगस्त तक चलेगा. टोक्यो ओलंपिक में भारत के 119 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिन्होंने 7 पदक जीते थे. इनमें नीरज चोपड़ा का भाला फेंक में जीता गया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक है भी शामिल है. पेरिस ओलंपिक के लिए जिन खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया था, उनमें से केवल गोला फेंक की एथलीट आभा खटुआ का नाम सूची में नहीं है.

ओलंपिक में 29 खिलाड़ी एथलेटिक्स के रहेंगे

खिलाड़ियों की लिस्ट में सर्वाधिक 29 (11 महिला और 18 पुरुष) खिलाड़ी एथलेटिक्स के हैं. उनके बाद निशानेबाजी के 21 और हॉकी के 19 खिलाड़ी है. टेबल टेनिस में भारत के 8, जबकि बैडमिंटन में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता के पीवी सिंधु सहित 7 खिलाड़ी भाग लेंगे. कुश्ती के 6, तीरंदाजी और मुक्केबाजी के 6-6 खिलाड़ी ओलंपिक में अपनी चुनौती पेश करेंगे. इसके बाद गोल्फ के 4, टेनिस के 3, तैराकी के 2, सेलिंग के 2 के खिलाड़ी है. घुड़सवारी, जूडो, रोइंग और भारोत्तोलन में एक-एक खिलाड़ी भाग लेंगे.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

19 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago