✕

होम / ताकत खेल की / BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर मिलेगा ₹58 करोड़ का इनाम

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर मिलेगा ₹58 करोड़ का इनाम

टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीत लिया था. अब बीसीसीआई ने उसके लिए कैश प्राइज की घोषणा की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय क्रिकेट टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात देकर खिताब अपने नाम किया. यह तीसरी बार रहा जब भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती. बीसीसीआई ने अब टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद इनामी राशि देने का एलान किया. बीसीसीआई (BCCI) ने यह जानकारी दी टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपये इनाम के तौर पर दिए जाएंगे. ये इनामी रकम खिलाड़ियों के साथ-साथ कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी मिलेगी.

टीम इंडिया पर हुई पैसों की बारिश

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने पर भी भारतीय क्रिकेट टीम पर पैसों की बारिश हुई थी. टीम इंडिया को करीब 19.5 करोड़ रुपये बतौर प्राइज मनी मिले थे. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने चैंपियंस ट्रॉफी की प्राइज मनी में पिछली बार की तुलना में करीब 53 फीसदी का इजाफा किया था. टूर्नामेंट की प्राइज मनी बढ़ाकर करीब 60 करोड़ रुपये की गई थी. रनरअप न्यूजीलैंड को भी 1.12 मिलियन डॉलर (करीब 9.72 करोड़ रुपये) मिले जबकि सेमीफाइनल में बाहर होने वाली दोनों टीमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका को 56 हजार डॉलर (4.86 करोड़ रुपये) मिले थे.

BCCI अध्यक्ष और सचिव ने दी बधाई

BCCI के अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने टीम को बधाई देते हुए कहा, 'लगातार दो ICC खिताब जीतना खास है. यह इनाम टीम इंडिया की मेहनत और ग्लोबल स्टेज पर उनकी उत्कृष्टता का सम्मान है. यह इस बात का प्रमाण है कि देश में मजबूत क्रिकेटिंग सिस्टम मौजूद है.' वहीं BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, 'खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को यह इनाम देना हमारे लिए गर्व की बात है. उनकी मेहनत और रणनीतिक तैयारी के चलते भारत ने वर्ल्ड क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखा है. टीम की यह जीत दर्शाती है कि भारत की शीर्ष रैंकिंग पूरी तरह जायज है.'

भारत की 2025 में दूसरी बड़ी जीत 

गौर करने वाली बात है कि 2025 में भारत की यह दूसरी ICC ट्रॉफी है. इससे पहले भारतीय महिला अंडर-19 टीम ने भी ICC U19 महिला विश्व कप जीतकर देश का नाम रोशन किया था. दोनों ही खिताब भारत के मजबूत क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर और युवा प्रतिभाओं का प्रमाण हैं. BCCI को विश्वास है कि भारतीय टीम इसी तरह आगे भी अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित करती रहेगी. इस इनाम के जरिए खिलाड़ियों और स्टाफ के समर्पण को सम्मानित किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

9 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

3 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

5 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

6 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

6 hours ago