✕

होम / ताकत खेल की / Happy Birthday- क्रिकेट के मैदान के बाद नेटवर्थ के मामले में भी ‘दादा’ हैं सौरव गांगुली

Happy Birthday- क्रिकेट के मैदान के बाद नेटवर्थ के मामले में भी ‘दादा’ हैं सौरव गांगुली

भारतीय क्रिकेट टीम आज जहां भी पहुंची है उसका काफी हद तक श्रेय पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को दिया जाता है. उन्हीं गांगुली का आज जन्मदिन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली आज (8 जुलाई) को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक गांगुली ने टीम इंडिया को नई पहचान दिलाई. टीम इंडिया में अपने साथियों के बीच 'दादा' के नाम से विख्यात गांगुली ने अपनी कप्तानी में भारत को कई यादगार जीत दिलाई. क्रिकेट से संन्यास के बाद भी बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष गांगुली सुर्खियों में बने रहते हैं. आइए जानते हैं गांगुली की कुल संपत्ति और सालाना कमाई के बारे में.

इतनी के गांगुली की नेटवर्थ 

प्रिंस ऑफ कोलकाता सौरव गांगुली को क्रिकेट के दीवाने देश भारत में किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है. वह सबसे प्रभावशाली भारतीय कप्तानों में से एक हैं. बंगाल टाइगर ने 2008 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन इससे उनकी ब्रांड वैल्यू पर कोई खास असर नहीं पड़ा. सौरव गांगुली की अनुमानित कुल संपत्ति 700 करोड़ रुपये बताई जाती है. उनके पास कोलकाता के अलावा लंदन में 2 BHK प्रॉपर्टी है. क्रिकेट के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी अच्छा नाम कमाया है.

सौरव गांगुली की सैलरी

बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) हो या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BBCI) 2012 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद गांगुली क्रिकेट प्रशासक भी रह चुके हैं, जो उनकी प्राथमिक कमाई का जरिया रहा है. इसके अलावा उन्होंने विभिन्न ब्रांड्स के लिए विज्ञापन भी जरिया है. अगस्त 2022 में, पूर्व BCCI अध्यक्ष को 'ड्रीमसेटगो' नामक एक स्पोर्ट्स एक्सपीरीयं एंड ट्रैवल प्लेटफॉर्म ने अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया. गांगुली को विको, लॉयड रोप्स, बंधन बैंक, लक्स कोजी, “एक्टिव.एआई” नामक एक सॉफ्टवेयर कंपनी ने भी ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है.

विज्ञापन से कमाई

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्यूमा उन्हें प्रति वर्ष 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान करती है. यह अनुमान लगाया गया है कि वह प्रति ब्रांड विज्ञापन के लिए प्रति वर्ष लगभग एक करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. गांगुली एस्सिलोर लेंस, साइकिल अगरबत्ती, बर्नपुर सीमेंट और क्लासप्लस जैसे ब्रांडों का भी विज्ञापन करते हैं. गांगुली फॉर्च्यून राइस ब्रान ऑयल, माई 11 सर्किल ऐप और अजंता शूज का प्रचार करते हैं. 2019 में गांगुली को तीन साल की अवधि के लिए हीरो होंडा का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था. गांगुली ने 2019 में प्यूमा के साथ एक डील की और कथित तौर पर उन्हें प्रति वर्ष 1.35 करोड़ रुपये का भुगतान मिलता है.

सौरव गांगुली का घर

सौरव गांगुली का जन्म कोलकाता के बेहाला के एक हाई मिडिल क्लास फैमिली में हुआ था. उनका परिवार अभी भी शहर में सबसे अमीर है और दादा ने अभी तक अपना निवास स्थान नहीं बदला है. वह उसी घर में रहते हैं जहां उनका पालन-पोषण हुआ था. कथित तौर पर इस घर की कीमत 7 करोड़ रुपये है. पूर्व भारतीय कप्तान के पास लंदन में एक आलीशान 2 BHK अपार्टमेंट भी है।

सौरव गांगुली के निवेश

बंगाल टाइगर के पास कुल 6 लग्जरी कारें हैं, जिनमें ऑडी, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसे वैश्विक ब्रांड शामिल हैं. कारों के अलावा, उन्हें बाइक का भी शौक है और उनके पास दो बाइक हैं. इसके अलावा, गांगुली ने 'फ्लिक्सट्री' नामक एक इन्फोटेनमेंट स्टार्टअप और एक एडुटेक स्टार्टअप "क्लासप्लस" में भी निवेश किया है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago