होम / ताकत खेल की / 17 साल बाद RCB का सपना हुआ पूरा, पहली बार बनी IPL चैंपियन,अब होगी पैसों की बारिश

17 साल बाद RCB का सपना हुआ पूरा, पहली बार बनी IPL चैंपियन,अब होगी पैसों की बारिश

IPL2025 में जहां RCB ने अपने लंबे इंतजार को खत्म किया, वहीं PBKS की ट्रॉफी की चाहत एक बार फिर अधूरी रह गई, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह फाइनल हमेशा यादगार रहेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने आखिरकार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का खिताब जीत ही लिया. कल यानी मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार IPL चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. इस जीत के साथ ही टीम का 17 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया. 

RCB ने तोड़ा फाइनल हार का सिलसिला

पिछले तीन फाइनल में RCB को हार का सामना करना पड़ा था, जिसमें टीम ने सभी बार लक्ष्य का पीछा किया था. इस बार रणनीति बदली गई—टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए और गेंदबाजों के दम पर स्कोर को सफलतापूर्वक डिफेंड किया. कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम की.

18 का ‘संयोग’: विराट और RCB के लिए बना ऐतिहासिक

इस बार 18 नंबर की जर्सी पहनने वाले विराट कोहली के लिए यह सीजन बेहद खास रहा. यह IPL का 18वां सीजन था और जैसे फैंस पहले से ही उम्मीद जता रहे थे, 18 का आंकड़ा विराट के लिए लकी साबित हुआ. मैच से पहले सोशल मीडिया पर महाभारत के 18वें दिन की समाप्ति और विराट के 18 नंबर के जर्सी को जोड़ते हुए चर्चाएं हो रही थीं, जो अंततः सच साबित हुईं.

क्रुणाल पंड्या ने पलटा मैच का रुख

पंजाब की टीम ने तेज शुरुआत की थी, लेकिन क्रुणाल पंड्या ने आते ही मैच का रुख मोड़ दिया. उन्होंने न सिर्फ दो विकेट (2/17) लिए, बल्कि रनगति पर भी अंकुश लगाया. 10वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने श्रेयस अय्यर को सिर्फ 1 रन पर आउट किया. इसके बाद 13वें ओवर में क्रुणाल ने जॉश इंग्लिस (39) का अहम विकेट लेकर पंजाब की मुश्किलें बढ़ा दीं.

भुवनेश्वर और यश दयाल ने किया क्लिनिकल फिनिश

भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल ने अंतिम ओवरों में पंजाब को पूरी तरह से दबाव में ला दिया. 17वें ओवर में भुवनेश्वर ने वढ़ेरा और स्टोइनिस के विकेट झटककर पंजाब की उम्मीदों पर पानी फेर दिया. हालांकि शशांक सिंह ने आखिरी ओवर में 3 छक्के और 1 चौका लगाकर 60 रन की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम 184 रन ही बना सकी.

विजेता को 20 करोड़, उपविजेता को 13.5 करोड़

RCB की जीत के साथ ही फैंस के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि इस बार प्राइज मनी में क्या बदलाव हुआ. BCCI की ओर से कोई आधिकारिक बदलाव नहीं किया गया है, ऐसे में प्राइज मनी 2022 की तरह ही रहा है.  विजेता टीम यानी आरसीबी को 20 करोड़ रुपये,   उप-विजेता यानी पंजाब किंग्स को 13.5 करोड़  रुपये,  क्वालीफायर-2 से बाहर  होने वाली टीम को 7 करोड़  रुपये और एलिमिनेटर से बाहर होने वाली टीम को 6.5 करोड़ रुपये मिलेंगे.

प्लेयर अवॉर्ड्स में भी बरसी धनवर्षा

हर साल की तरह इस बार भी खिलाड़ियों को प्रदर्शन के आधार पर कई पुरस्कार दिए गए. विजेताओं को नकद इनाम भी मिला है. साथ ही ऑरेंज कैप के लिए 10 लाख, पर्पल कैप      10 लाख, इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन  20 लाख, मौस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख,सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन 10 लाख, पावर प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख , सबसे ज्यादा छक्के 10 लाख, गेम चेंजर ऑफ द सीजन को 10 लाख रुपये मिले.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

19 minutes ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

1 hour ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

41 minutes ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

3 hours ago

इस हफ्ते प्राइमरी मार्केट में धमाल, 7 कंपनियां जुटाएंगी 6,400 करोड़ रुपये से ज्यादा

लगातार आ रहे IPO से साफ है कि प्राइमरी मार्केट में कंपनियों की फंड जुटाने की गतिविधियां तेज बनी हुई हैं. अब निवेशकों की नजर इन इश्यू की कीमत, कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन और बाजार की स्थितियों पर रहेगी, जो इन IPO को मिलने वाले रिस्पॉन्स को तय करेंगे.

3 hours ago