✕

होम / ताकत खेल की / IPL में भी दिखेगा Adani का जलवा, इस टीम में खरीद सकते हैं कंट्रोलिंग स्टेक! 

IPL में भी दिखेगा Adani का जलवा, इस टीम में खरीद सकते हैं कंट्रोलिंग स्टेक! 

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच अब क्रिकेट की पिच पर भी मुकाबला देखने को मिल सकता है. अडानी एक आईपीएल टीम खरीदने जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कारोबार की दुनिया में अंगद की तरह पैर जमाने वाले गौतम अडानी अब क्रिकेट की पिच पर भी पैर जमाने जा रहे हैं. अडानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की एक टीम में कंट्रोलिंग स्टेक खरीद सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो वह बिज़नेस के साथ-साथ क्रिकेट में भी मुकेश अंबानी को टक्कर देंगे. आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस का मालिकाना हक अंबानी के रिलायंस ग्रुप के पास है. वैसे, अडानी समूह स्पोर्ट्स में पहले से ही मौजूद है, लेकिन आईपीएल में उनकी कोई टीम नहीं है. अब गुजरात टाइटन्स के सहारे वह इसमें एंट्री ले सकता है.

खत्म हो रहा लॉक-इन पीरियड 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निजी इक्विटी फर्म CVC कैपिटल पार्टनर्स अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजी 'गुजरात टाइटन्स' में कंट्रोलिंग स्टेक बेचने की तैयारी में है. कंपनी इसके लिए अडानी ग्रुप और टोरेंट ग्रुप के साथ बातचीत कर रही है. CVC की योजना अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी में ज्यादातर हिस्सेदारी बेचकर अपने पास माइनोरिटी स्टेक रखने की है. दरअसल, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की लॉक-इन अवधि फरवरी 2025 में समाप्त होने वाली है. इसके बाद टीमों में हिस्सेदारी बेची जा सकती है. 

पहले चूक गए थे मौका
तीन साल पुरानी फ्रेंचाइजी 'गुजरात टाइटन्स' की वैल्यू 1 अरब डॉलर से 1.5 अरब डॉलर के बीच हो सकती है. CVC Capitals ने 2021 में ₹5,625 करोड़ में यह फ्रेंचाइजी खरीदी थी. अडानी ग्रुप 2021 में आईपीएल की अहमदाबाद फ्रेंचाइजी को खरीदना चाहता था, लेकिन चूक गया था. अब वह 'गुजरात टाइटन्स'में हिस्सेदारी खरीदकर अपनी पुरानी इच्छा पूरी कर सकता है. अडानी समूह के अलावा, इस दौड़ में शामिल दूसरी कंपनी टोरेंट भी गुजरात से ताल्लुख रखती है. कंपनी का मुख्यालय अहमदाबाद में है. वहीं, CVC कैपिटल का हेडक्वार्टर लक्जमबर्ग में है. इस बारे में अभी तीनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. 

पहले से हैं ये टीमें
अडानी समूह काफी पहले ही स्पोर्ट्स में एंट्री ले चुका है. उसके पास महिला प्रीमियर लीग (WPL) और UAE की इंटरनेशनल लीग T20 में टीमें हैं. अडानी ने 1,289 करोड़ रुपए की सबसे बड़ी बोली लगाकर WPL की अहमदाबाद फ्रैंचाइजी को खरीदा था. इसी तरह, मुकेश अंबानी के रिलायंस ग्रुप के पास आईपीएल की मुंबई इंडियंस के अलावा, साउथ अफ्रीका T20 लीग और UAE T20 लीग में एक-एक टीम हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार, 2021 में अहमदाबाद टीम के लिए अडानी ग्रुप ने 5100 करोड़ और टोरेंट ग्रुप ने 4653 करोड़ की बोली लगाई थी, लेकिन CVC कैपिटल ने सबसे बड़ी बोली लगाकर दोनों को पीछे छोड़ दिया था. 

IPL विजेता रही है टीम
गुजरात टाइटन्स IPL विजेता रही है. इस टीम ने अपने पहले ही सीजन में IPL का खिताब जीत लिया था. टाटा आईपीएल 2022 का फाइनल मैच गुजरात टाइटन्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया था. गुजरात टाइटन्स ने फाइनल मैच 7 विकेट से जीत लिया था. जानकी इस बार का आईपीएल कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीता है. मुकेश अंबानी की मुंबई इंडियंस भी आईपीएल विजेता रह चुकी है. बता दें कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब लिवरपूल FC को खरीद सकते हैं. फेनवे स्पोर्ट्स ग्रुप (FSG) इस मशहूर को क्लब को बेचने के लिए तैयार हो गया है. लिवरपूल की डील कम से कम 381 अरब रुपए में हो सकती है. FSG की तरह से गोल्डमैन सैक्स और मॉर्गन स्टेनली इस डील को फाइनल करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

1 day ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

21 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago