होम / ताकत खेल की / अडानी की कंपनी बनी IOA की ऑफिशियल पार्टनर, टोक्यो ओलंपिक्स में भी किया था स्पॉन्सर

अडानी की कंपनी बनी IOA की ऑफिशियल पार्टनर, टोक्यो ओलंपिक्स में भी किया था स्पॉन्सर

कंपनी ने इससे पहले 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुए भारतीय एथलीट्स को स्पॉन्सर किया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः अरबपति गौतम अडानी के समूह की सहयोगी कंपनी अडानी स्पोर्ट्सलाइन एक बार फिर से इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की ऑफिशियल पार्टनर बन गई है. कंपनी ने इससे पहले 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुए भारतीय एथलीट्स को स्पॉन्सर किया था. अभी कंपनी को 2024 में पेरिस में होने वाले ओलंपिक गेम्स तक के लिए ऑफिशियल पार्टनर बनाया गया है. 

इन गेम्स में भी करेगी स्पॉन्सर

ओलंपिक के अलावा कंपनी 2022 में होने वाले Birmingham Commonwealth Games और Hangzhou Asian Games में भी जाने वाले भारतीय एथलीट्स को स्पॉन्सर करेगी. इसके अलावा अडानी स्पोर्ट्सलाइन भारतीय स्पोर्ट्समैन के लिए एक वर्ल्ड क्लास इकोसिस्टम को भी तैयार करेगी, जिसके जरिए वो भारत को एक बड़े स्पोर्टिंग देश के तौर पर पेश कर सकें. 

खेलों को बढ़ावा देने के लिए कॉर्पोरेट भागीदारी जरूरी

आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि कॉर्पोरेट भागीदारी उभरते खेल सितारों की मदद करेगी, जिससे भारत वास्तव में एक खेल राष्ट्र बन सकेगा. हमें वैश्विक प्लेटफार्मों पर भारतीय एथलीटों का प्रतिनिधित्व करने की हमारी यात्रा में अडानी स्पोर्ट्सलाइन की भागीदारी का स्वागत करते हुए खुशी हो रही है.

हैशटैग #GarvHai भी लॉन्च

इस अवसर पर अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के निदेशक प्रणव अदानी ने एक हैशटैग को लॉन्च किया. #GarvHai के माध्यम से कंपनी ज्यादा से ज्यादा भारतीय एथलीट्स को आगे ले जाने में मदद करेगी. अडानी स्पोर्ट्सलाइन के पास प्रो कबड्डी लीग, अल्टीमेट खो खो लीग, बिग बाउट बॉक्सिंग लीग और इंटरनेशनल लीग टी20 (क्रिकेट) सहित प्रमुख भारतीय और वैश्विक प्लेटफॉर्म वाली टीमें भी हैं जिनको यह स्पॉन्सर कर रहा है. यह वार्षिक अडानी अहमदाबाद मैराथन का भी आयोजन करता है, जो अब भारत के शीर्ष चार मैराथन में शामिल हो गया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

5 days ago

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026

मैच जीतने के बाद भी मुश्किल में अय्यर, स्लो ओवर रेट पर ₹24 लाख का जुर्माना

3 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्लो ओवर रेट का नियम तोड़ा. इससे पहले भी गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन पर इसी वजह से जुर्माना लगाया गया था.

04-April-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

7 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

15 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

10 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

12 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

12 hours ago