होम / पर्सनल फाइनेंस / होम लोन लेने से पहले जानिए किन बातों का रखें ध्‍यान

होम लोन लेने से पहले जानिए किन बातों का रखें ध्‍यान

होम लोन जब आप किसी बैंक से लेते हैं तो इसकी अवधि 20 से 30 साल तक होती है, ऐसे में जरूरी ये है कि इसका निर्णय समझदारी से किया जाए.

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

क्‍या आप भी अपने घर के लिए होम लोन लेने की तैयारी कर रहे हैं, क्‍या आपको भी समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर किस बैंक से लोन लें और लोन लेने से पहले किन बातों का ध्‍यान रखें, तो आज हम अपने इस आर्टिकल के जरिए आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर आपको अपने सपनों के घर के लिए लोन लेने से पहले किन बातों का ध्‍यान रखना है. यही नहीं हम अपने इस आर्टिकल में आपको ये भी बताएंगे कि आखिर कौन सा बैंक किस इंटरेस्‍ट रेट पर लोन दे रहा है.

होम लोन लेने से पहले किन बातों का रखें ध्‍यान

बैंकिंग एक्‍सपर्ट अश्विनी कुमार कहते हैं कि जब कभी भी आप होम लोन लेने की तैयारी करते हैं तो आपको कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाहिए. इसमें सबसे पहले आपको देखना चाहिए कि आखिर किस बैंक का रेट ऑफ इंटरेस्‍ट कम है. अगर किसी का कम है तो उसके पीछे उसकी कोई शर्त तो नहीं है. दूसरा आपको ये देखना चाहिए कि बैंक कोई हिडन चार्जेज तो नहीं लगा रहा है. इन हिडन चार्जेज में उसकी लीगल स्‍टेट्स रिपोर्ट इसे LSR भी कहते हैं, उसकी सर्वे रिपोर्ट है इन सभी फैसिलिटी के लिए बैंक चार्ज करता है तो आपको ये सभी जानकारियां लेनी हैं कि आखिर बैंक इसके लिए कितना चार्ज कर रहा है. इसके बाद आपको ये देखना है कि लोन के लिए बैंक का फाइल चार्ज कितना है. ये सारी चीजें रेट ऑफ इंटरेस्‍ट के साथ मेंशन नहीं होती हैं. अगर आपको लगता है कि आप भविष्‍य में इस लोन को जल्‍दी बंद करना चाहते हैं तो तय समय से पहले भुगतान करने के कुछ चार्ज होते हैं. उसकी भी सही तरीके से जानकारी लेना ना भूलें।

दो तरह का होता है लोन

सभी बैंक दो तरह के लोन देते हैं. इसमें पहला फ्लोटिंग लोन होता है और फिक्स्ड लोन होता है. फिक्स्ड के तहत समय के साथ-साथ आपकी ईएमआई कम या ज्‍यादा होती रहती है. ये आरबीआई द्वारा रेपो रेट कम या ज्‍यादा करने के साथ घटती और बढ़ती रहती है. इसी तरह एक फिक्‍स्‍ड रेट ऑफ इंटरेस्‍ट के तहत दिया जाता है, जिसमें आपका रेट ऑफ इंटरेस्‍ट फिक्‍स हो जाता है. ऐसे में इन दोनों फैक्‍टरों के बारे में भी भली भांति जान लें.

किस बैंक का कितना है रेट ऑफ इंटरेस्‍ट

बाजार में सरकारी से लेकर प्राइवेट तक कई बैंक लोन देते हैं. इनमें हम आपके लिए लाए हैं पांच बड़े बैंकों के होम लोन के रेट ऑफ इंटरेस्‍ट. इसमें सबसे पहले आता है देश का नंबर वन बैंक स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया. आरबीआई द्वारा कुछ दिन पूर्व ही मौद्रिक नीति की समीक्षा के बाद रेपो रेट को 6.25 से .25 प्रतिशत बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया गया है. इसके बाद मौजूदा समय में SBI 8.85%, PNB 8.50%, Axis Bank 6.70% – 8.40%,  ICICI 8.75 % - 9.55%, HDFC 8.45% और Indusind Bank 8.60% पर लोन दे रहा है. कई बैंक ऐसे हैं जो कई तरह के लोन मुहैया कराते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

EPFO में बड़ा बदलाव: ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई वेतन सीमा, 51 लाख से ज्यादा नए कर्मचारी जुड़ेंगे

12 साल बाद बढ़ाई गई EPFO की अनिवार्य कवरेज सीमा, 15,000 से 25,000 रुपये तक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को मिलेगा सामाजिक सुरक्षा का लाभ

12 hours ago

JioBlackRock का नया Balanced Advantage Fund लॉन्च, इक्विटी-डेट में बदलेगा निवेश आवंटन

नया फंड इक्विटी और डेट के बीच बाजार की परिस्थितियों के अनुसार निवेश का आवंटन बदलेगा. NFO 11 सितंबर को खुला है और 25 सितंबर 2026 को बंद होगा.

1 day ago

60 साल से पहले रिटायरमेंट की चाह बढ़ी, लेकिन लक्ष्य का सिर्फ 28% रिटायरमेंट कॉर्पस तैयार: रिपोर्ट

एक्सिस मैक्स लाइफ की IRIS 6.0 स्टडी के मुताबिक, शहरी भारतीयों ने अपने लक्ष्य रिटायरमेंट कॉर्पस का औसतन सिर्फ 28% जमा किया है.

1 day ago

म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए इस हफ्ते 5 नए NFO, डिफेंस से रियल एस्टेट तक निवेश के विकल्प

15 सितंबर से एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, इनवेस्को म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड के पांच नए फंड ऑफर (NFO) खुलेंगे.

3 days ago

बदलते बाजार में सेक्टर चुनने की टेंशन खत्म! कोटक का नया फंड लॉन्च, 1,000 रुपये से निवेश

नई योजना में अलग-अलग सेक्टर आधारित इक्विटी म्यूचुअल फंड योजनाओं में निवेश किया जाएगा, जरूरत के अनुसार किया जा सकेगा पोर्टफोलियो में बदलाव

6 days ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

14 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

3 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

3 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

4 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

5 hours ago