होम / खास खबर / "आतंकवाद के साथ शांति असंभव": एससीओ बैठक में पाकिस्तान पर राजनाथ सिंह का तीखा हमला

"आतंकवाद के साथ शांति असंभव": एससीओ बैठक में पाकिस्तान पर राजनाथ सिंह का तीखा हमला

पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में सिंह ने दो टूक कहा कि शांति और आतंकवाद एक साथ नहीं रह सकते

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की रक्षा मंत्रियों की बैठक में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया. पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की मौजूदगी में सिंह ने दो टूक कहा कि “शांति और आतंकवाद एक साथ नहीं रह सकते.” उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए आतंकवाद को सबसे बड़ा खतरा करार दिया और इसके खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया.

राजनाथ सिंह ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौतियां शांति, सुरक्षा और विश्वास की कमी से जुड़ी हैं. इन समस्याओं की जड़ लगातार बढ़ती कट्टरता, उग्रवाद और आतंकवाद है. आतंकवाद और जनविनाश हथियारों का प्रसार अगर गैर-राज्य तत्वों और आतंकी संगठनों के हाथों में चला जाए, तो शांति और समृद्धि की कल्पना नहीं की जा सकती.”

उन्होंने आगे कहा, “इन खतरों से निपटने के लिए निर्णायक कार्रवाई की आवश्यकता है और हमें सामूहिक सुरक्षा और संरक्षण के लिए एकजुट होना होगा.”

राजनाथ सिंह ने बिना नाम लिए पाकिस्तान पर हमला बोलते हुए कहा, “कुछ देश अपनी नीति के रूप में सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल करते हैं और आतंकवादियों को पनाह देते हैं। ऐसे दोहरे मानदंडों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए। एससीओ को ऐसे देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए.”

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि, “किसी भी प्रकार का आतंकवाद अपराध है और उसे किसी भी बहाने से न्यायसंगत नहीं ठहराया जा सकता - चाहे वह कहीं भी, किसी के द्वारा, किसी भी मकसद से किया गया हो। एससीओ के सभी सदस्य देशों को इस बुराई की खुलकर निंदा करनी चाहिए.”

राजनाथ सिंह ने हाल में भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का भी उल्लेख किया, जो 7 मई को सीमा पार आतंकी ढांचे को खत्म करने के उद्देश्य से किया गया था. उन्होंने कहा, “पहलगाम आतंकी हमले का पैटर्न लश्कर-ए-तैयबा के पुराने हमलों से मेल खाता है. भारत ने अपने आत्मरक्षा के अधिकार और आगे के आतंकी हमलों को रोकने के लिए ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया.”

उन्होंने यह भी कहा, “हम दोहराते हैं कि आतंकवाद के अपराधियों, आयोजकों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को न्याय के कटघरे में लाना चाहिए—चाहे वह सीमा पार आतंकवाद ही क्यों न हो.”

एससीओ मंच से भारत का यह स्पष्ट संदेश न केवल आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दर्शाता है, बल्कि क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए एकजुट प्रयासों की ज़रूरत को भी रेखांकित करता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

16 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

6 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

7 hours ago