होम / खास खबर / डिजिटल इंडिया की नई छलांग: RBI का डिजिटल पेमेंट इंडेक्स 493.22 के पार पहुंचा

डिजिटल इंडिया की नई छलांग: RBI का डिजिटल पेमेंट इंडेक्स 493.22 के पार पहुंचा

RBI का DPI आंकड़ा स्पष्ट रूप से दिखाता है कि भारत अब डिजिटल पेमेंट के मामले में वैश्विक स्तर पर एक उदाहरण बन चुका है, और आने वाले वर्षों में इसमें और मजबूती की उम्मीद की जा रही है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा मार्च 2025 के लिए जारी किए गए डिजिटल पेमेंट इंडेक्स (DPI) ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है. इंडेक्स अब बढ़कर 493.22 पर पहुंच गया है, जबकि सितंबर 2024 में यह 465.33 था. यह आंकड़ा देश में डिजिटल लेनदेन और भुगतान प्रणाली के निरंतर विकास का मजबूत संकेत है. तो चलिए इन आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं. 

डिजिटल लेनदेन में आ रहा है निरंतर सुधार
देशभर में डिजिटल भुगतान अपनाने की गति लगातार तेज़ हो रही है. RBI द्वारा जारी DPI के आंकड़ों के अनुसार, पिछले छह महीनों में इंडेक्स में 27.89 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. यह केवल लेनदेन की संख्या में वृद्धि नहीं, बल्कि डिजिटल भुगतान से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर के मजबूत होने का भी प्रमाण है.

RBI ने इस इंडेक्स की शुरुआत जनवरी 2021 में की थी, जिसमें मार्च 2018 को बेस ईयर (100 स्कोर) माना गया है.


क्या है डिजिटल पेमेंट इंडेक्स?
डिजिटल पेमेंट इंडेक्स (DPI) एक समग्र सूचकांक है जो भारत में डिजिटल भुगतान की पहुंच (reach), स्वीकृति (acceptance) और प्रयोग (usage) को मापता है. यह तीन मुख्य श्रेणियों पर आधारित होता है:

1. पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर (सप्लाई साइड): POS मशीन, QR कोड जैसे उपकरणों की उपलब्धता
2. पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर (डिमांड साइड): डिजिटल खाताधारकों और सक्रिय यूजर्स की संख्या
3. पेमेंट परफॉर्मेंस: लेनदेन की संख्या, राशि और विविधता

 अब तक का RBI-DPI स्कोर ट्रेंड
डिजिटल पेमेंट इंडेक्स (DPI) के स्कोर ट्रेंड पर नजर डालें तो इसमें हर साल लगातार सुधार देखने को मिला है. मार्च 2018 को बेस ईयर मानते हुए इंडेक्स का स्कोर 100 तय किया गया था. इसके बाद मार्च 2019 में यह बढ़कर 153.47 हो गया. मार्च 2020 में DPI 207.84 पर पहुंचा, जबकि मार्च 2021 में यह और आगे बढ़ते हुए 270.59 हो गया. इसी क्रम में मार्च 2022 में इंडेक्स 349.30, मार्च 2023 में 395.57 और मार्च 2024 में 445.50 तक पहुंच गया. इसके बाद सितंबर 2024 में यह आंकड़ा 465.33 रहा, और अब मार्च 2025 में यह रिकॉर्ड स्तर 493.22 तक जा पहुंचा है. यह ट्रेंड स्पष्ट करता है कि देश में डिजिटल भुगतान प्रणाली हर साल अधिक मजबूत और व्यापक होती जा रही है.

इन आंकड़ों से साफ है कि डिजिटल भुगतान प्रणाली में हर साल उल्लेखनीय सुधार हुआ है.

बढ़ोतरी के पीछे के मुख्य कारण

RBI की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2025 तक DPI में तेज़ वृद्धि के पीछे दो प्रमुख कारण हैं:

* इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार: देशभर में QR कोड, UPI और अन्य डिजिटल टूल्स की व्यापक पहुंच
* लेनदेन में उछाल: UPI, IMPS और इंटरनेट बैंकिंग के ज़रिए होने वाले लेनदेन की संख्या और विविधता में बड़ा इजाफा

कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर भारत की मजबूत प्रगति
भारत में डिजिटल भुगतान के बढ़ते उपयोग ने कैशलेस इकॉनॉमी की दिशा में देश की यात्रा को गति दी है. छोटे व्यापारी हों या बड़े उद्योग, हर स्तर पर डिजिटल ट्रांजैक्शन को अपनाया जा रहा है. UPI जैसे प्लेटफॉर्म्स की लोकप्रियता, सरकार की डिजिटल नीतियों और वित्तीय समावेशन की पहल ने इस विकास को और अधिक सशक्त किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

1 week ago

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026

पर्यावरण से कॉर्पोरेट सफलता तक: 56 वर्षीय सुधीर मिश्रा की पेशेवर विरासत

सुधीर मिश्रा की जीवन यात्रा यह साबित करती है कि स्वयं की दिशा और दृष्टि पेशेवर सफलता और स्थायी विरासत का आधार बनती है.

18-February-2026


बड़ी खबरें

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

2 minutes ago

बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50, 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ.

3 hours ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

3 hours ago

शेयरों से मुंह मोड़ सरकारी बॉन्ड की ओर बढ़े विदेशी निवेशक, जून में ₹55,518 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, जून में सोमवार तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋण बाजार में 55,518 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया.

3 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

22 hours ago