होम / खास खबर / ईरान-इसराइल के बीच जंग तेज़, तेल अवीव और इस्फहान में हमला

ईरान-इसराइल के बीच जंग तेज़, तेल अवीव और इस्फहान में हमला

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘Fars’ ने बताया कि इसराइल ने इस्फहान में उसके एक बड़े न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

ईरान और इसराइल के बीच ताज़ा झड़प शनिवार तड़के और भड़क गई. एक तरफ यूरोप में परमाणु समझौते को दोबारा ज़िंदा करने की कोशिशें नाकाम दिखीं, वहीं दूसरी तरफ दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने हैं.

ईरान की सरकारी न्यूज एजेंसी ‘Fars’ ने बताया कि इसराइल ने इस्फहान में उसके एक बड़े न्यूक्लियर प्लांट को निशाना बनाया. हालांकि, रेडिएशन लीक जैसी कोई दिक्कत नहीं हुई. एक और हमला क़ुम (Qum) शहर में हुआ, जहां एक 16 साल के लड़के की जान चली गई और दो लोग घायल हो गए.

इसराइल ने माना कि उसने ईरान की मिसाइल भंडारण और लॉन्च साइट्स पर जबरदस्त बमबारी की. वही दूसरी ओर रात ढाई बजे के करीब पूरे सेंट्रल इसराइल और वेस्ट बैंक में सायरन बजने लगे. तेल अवीव के ऊपर मिसाइल रोधी सिस्टम ने कई मिसाइलें रोकीं. लेकिन एक मिसाइल का टुकड़ा गिरकर एक घर की छत पर आग लगा गया. इसराइल ने कहा कि पांच ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, लेकिन कोई सीधी टक्कर नहीं हुई और जनहानि नहीं हुई.

परमाणु प्लांट को लेकर दोनों देशों की तनातनी
इसराइल का कहना है कि ईरान जल्दी ही न्यूक्लियर बम बना सकता है. 13 जून को इसी आशंका में उसने पहले हमला किया था. जवाब में ईरान ने भी ड्रोन और मिसाइलों से इसराइल पर हमला किया. टारगेट बना तेल अवीव, जहां इसराइल के बड़े सैन्य और आर्थिक ठिकाने हैं.

एक अमेरिकी मानवाधिकार संगठन का दावा है कि अब तक इसराइली हमलों में 639 ईरानी मारे जा चुके हैं, जिनमें सैन्य अफसर और परमाणु वैज्ञानिक भी हैं. जवाबी हमलों में ईरान ने अब तक 24 इसराइली नागरिकों की जान ली है. हालांकि, ये आंकड़े किसी स्वतंत्र संस्था ने जांचे नहीं हैं.

ट्रम्प ने माँगा दो हफ्तों का समय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि ईरान कुछ ही हफ्तों या महीनों में न्यूक्लियर बम बना सकता है. ये बयान उनके ही इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गैबार्ड की बातों के उलट है, जिन्होंने कहा था कि ऐसा कोई पक्का सबूत नहीं है कि ईरान हथियार बना रहा है.

ट्रंप ने कहा कि वो एक-दो हफ्तों में तय करेंगे कि अमेरिका इसराइल का साथ देगा या नहीं. उनका कहना था, “अगर कोई जीत रहा है, तो उसे रोकने को कहना मुश्किल होता है.”

जिनेवा बातचीत
उधर जिनेवा में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराक़ची यूरोपीय नेताओं से मिलने पहुंचे थे. कोशिश थी कि परमाणु समझौते को फिर से पटरी पर लाया जाए. लेकिन अराक़ची साफ बोले - “जब तक इसराइल हमले बंद नहीं करता, तब तक अमेरिका से कोई बात नहीं होगी.”

यूरोप के नेता अभी उम्मीद नहीं छोड़े हैं, लेकिन प्रगति कुछ भी नहीं हुई है. इसी बीच एक लीक अमेरिकी दस्तावेज़ से पता चला कि ईरान में रह रहे सैकड़ों अमेरिकी नागरिक देश छोड़ चुके हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

रिश्तों से करियर तक, दिल्ली के युवा ले रहे डिजिटल ज्योतिष का सहारा, 60% सलाह AI ज्योतिषियों से

iMeUsWe के आंकड़ों में खुलासा, 18-35 आयु वर्ग के युवाओं में शादी और रिश्तों से जुड़े सवाल सबसे ज्यादा; करियर से जुड़े सवाल 17%

1 week ago

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

17 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

6 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

6 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

7 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

8 hours ago