होम / खास खबर / अब चावल होगा सस्ता! जानिए सरकार ने बेतहाशा बढ़ती कीमतों के लिए क्या कर दिया इंतजाम

अब चावल होगा सस्ता! जानिए सरकार ने बेतहाशा बढ़ती कीमतों के लिए क्या कर दिया इंतजाम

भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश है. भारत ने 2021-22 में 150 से ज्यादा देशों को गैर-बासमती चावल एक्सपोर्ट किया है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: देश में चावल की कीमतों को काबू करने के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने अलग अलग ग्रेड्स के चावलों के एक्सपोर्ट पर 20 परसेंट एक्सपोर्ट ड्यूटी लगा दिया है. इस कदम से देश में चावल की सप्लाई बढ़ेगी और जिससे चावल की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है. 

किन चावलों के एक्सपोर्ट पर लगी ड्यूटी
रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक- सरकार ने मौजूदा खरीफ सीजन में धान की फसल के रकबे में गिरावट के चलते घरेलू सप्लाई को बढ़ावा देने के लिए आंशिक पके चावल (Parboiled rice) को छोड़कर गैर-बासमती चावल पर 20 परसेंट की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाने का फैसला किया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक 'सेमी मिल्ड या फुल मिल्ड चावल, चाहे पॉलिश हो या ग्लेज्ड (आंशिक पके चावल और बासमती चावल के अलावा)' के निर्यात पर भी 20 परसेंट की एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई गई है.

भारत चावल का बड़ा एक्सपोर्टर
वास्तव में देखा जाए तो चावल का उत्पादन करने वाले कई प्रमुख राज्यों जैसे पश्चिम बंगाल, बिहार और उत्तर प्रेदश में औसत से कम बारिश हुई है, जिससे ये संभावना है कि चावल के उत्पादन पर इसका असर दिखे. हालांकि इसके पहले केंद्र सरकार ने कहा था कि चावल के एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने का उसका कोई इरादा नहीं है. सरकार का कहना है कि घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए अभी चावल का पर्याप्त बफर स्टॉक है. भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश है. वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने 21.2 मिलियन टन चावल का एक्सपोर्ट किया है. भारत ने 2021-22 में 150 से ज्यादा देशों को गैर-बासमती चावल एक्सपोर्ट किया है

लेकिन कम बारिश से उत्पादन घटने की आशंका
रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि एक्सपोर्ट ड्यूटी 9 सितंबर से लागू है, कुछ राज्यों में खराब बारिश के कारण चालू खरीफ सीजन में धान की फसल का रकबा 6 परसेंट गिरकर 367.55 लाख हेक्टेयर रह गया है. चालू खरीफ सीजन के 26 अगस्त तक झारखंड (10.51 लाख हेक्टेयर), पश्चिम बंगाल (4.62 लाख हेक्टेयर), छत्तीसगढ़ (3.45 लाख हेक्टेयर), उत्तर प्रदेश (2.63 लाख हेक्टेयर), बिहार में भी धान का रकबा कम बताया गया है.

इससे पहले केंद्र सरकार ने गेहूं के एक्सपोर्ट पर रोक लगाई थी. वहीं, चीनी के निर्यात को लेकर कुछ बड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं.

VIDEO: कार की सीट बेल्ट पर नितिन गडकरी ने किया ये बड़ा ऐलान, जान लें वरना बहुत पछताएंगे


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

16 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago