होम / खास खबर / एक फैसले से बंदरगाहों पर फंसा 10 लाख टन चावल, खरीदार हटे पीछे, जानिए क्या है मामला

एक फैसले से बंदरगाहों पर फंसा 10 लाख टन चावल, खरीदार हटे पीछे, जानिए क्या है मामला

भारत हर महीने 20 लाख टन चावल बाहर भेजता है, इसमें ज्यादातर काकीनाडा और विशाखापत्तनम जैसे बंदरगाहों से एक्सपोर्ट होता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारतीय बंदरगाहों पर जहाजों पर चावल की लोडिंग बंद हो गई है, जिससे करीब 10 लाख टन अनाज वहां पर फंस गया है. Reuters के हवाले से छपी खबर के मुताबिक पांच एक्सपोर्टर्स ने बताया है कि ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि खरीदारों ने कॉन्ट्रैक्ट प्राइस के ऊपर सरकार की ओर से लगाए गए 20 परसेंट एक्सपोर्ट ड्यूटी को देने से साफ इनकार कर दिया. 

चावल एक्सपोर्ट पर सरकार की सख्ती
आपको बता दें कि भारत ने पिछले हफ्ते टूटे चावल के एक्सपोर्ट पर बैन लगा दिया था साथ ही चावल के कई ग्रेड पर 20 परसेंट इंपोर्ट ड्यूटी लगाने का भी ऐलान किया था. सरकार ने ये कदम घरेलू बाजार में चावल की बढ़ती कीमतों को काबू करने के लिए उठाया था. ऑल इंडिया राइस एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन (AIREA) के प्रेसिडेंट बी वी कृष्ण राव बताते हैं कि ड्यूटी आधी रात से ही लागू हो गई, खरीदारों ने ड्यूटी चुकाने से इनकार कर दिया तो हमने चावल की लोडिंग रोक दी. 

बंदरगाहों पर फंसा चावल
आपको बता दें कि भारत हर महीने 20 लाख टन चावल बाहर भेजता है, इसमें ज्यादातर काकीनाडा और विशाखापत्तनम जैसे बंदरगाहों से एक्सपोर्ट होता है. ट्रेडर्स का अनुमान है कि करीब 7.5 लाख टन चावल बंदरगाहों पर पड़ा हुआ है, जिन पर शुक्रवार से 20 परसेंट ड्यूटी लगी है. जहां तक ​​टूटे चावल पर बैन की बात है, भारत ने उन खेपों को लोड करने की इजाजत दी है, जिन्हें कस्टम को सौंप दिया गया है या जहां गुरुवार के नोटिफिकेशन से पहले जहाज लंगर डाला गया था. लेकिन लोडिंग 15 सितंबर से पहले पूरी करनी होगी.एक डीलर के मुताबिक कई बंदरगाहों पर पड़े कम से कम 3.5 लाख टन टूटे हुए चावल इन पैरामीटर्स को पूरा नहीं करते हैं और कार्गो को वापस भीतरी इलाकों में ले जाना संभव नहीं है. 

नियमों में ढील की मांग
भारत 150 से ज्यादा देशों को चावल का निर्यात करता है और शिपमेंट में किसी भी कमी से खाद्य कीमतों पर दबाव बढ़ेगा, जो पहले से ही सूखे, गर्मी और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के कारण बढ़ रहे हैं. एक्स्पोर्टर्स का कहना है कि बंदरगाहों पर फंसे हुए चावल के शिपमेंट चीन, सेनेगल, सेनेगल और जिबूती जा रहे थे, जबकि सफेद चावल के अन्य ग्रेड बेनिन, श्रीलंका, तुर्की और संयुक्त अरब अमीरात में खरीदारों द्वारा खरीदे गए थे. AIREA ने सरकार से 7.5 लाख टन सफेद चावल और 5 लाख टन टूटे चावल के ट्रांजीशनल कार्गो के लिए नए नियमों में ढील देने को कहा है. 

VIDEO: अगले महीने लॉन्च होंगी Airtel की 5G सेवाएं 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Dentsu-IWMBuzz Digital Awards Season 8 में OTT इंडस्ट्री की श्रेष्ठ प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान डिजिटल कंटेंट की बेहतरीन कहानियों, कलाकारों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. साथ ही 'Stream Culture 2026' रिपोर्ट भी लॉन्च की गई.

09-July-2026

रवि बिश्नोई बने IHL के ब्रांड एंबेसडर, हेल्थकेयर क्रिकेट लीग के सीजन-2 का राष्ट्रीय विस्तार शुरू

IHL सीजन-2 में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. लीग ने देशभर में डॉक्टरों के ट्रायल और नई फ्रेंचाइजी जोड़ने की भी घोषणा की है. टूर्नामेंट के मुकाबले जयपुर, जोधपुर और देहरादून में आयोजित किए जाने की योजना है.

23-June-2026

डॉ. शशि दुबे: आध्यात्मिक जागरूकता और उच्च चेतना की साझा यात्रा

तीन दशकों से अधिक समय तक विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले डॉ. दुबे ने अपनी अनन्य सेवा और बिना शर्त प्रेम के माध्यम से कई अनुयायियों का विश्वास और स्नेह अर्जित किया है

31-March-2026

दिल्ली में छाया यो यो हनी सिंह का जादू: NDTV Good Times के ‘My Story Tour’ ने बनाई यादगार म्यूजिक नाइट

कॉन्सर्ट को हनी सिंह के जीवन और करियर के चार हिस्सों में बांटा गया था- द राइज, द फेम, द डार्कनेस और द कमबैक, हर अध्याय ने मंच पर अलग भावनात्मक रंग पेश किया.

16-March-2026

भारत के मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स को यूनेस्को का दर्जा, राजदूत विशाल शर्मा की अहम भूमिका

“मराठा मिलिट्री लैंडस्केप्स ऑफ इंडिया” को यूनेस्को की मान्यता मिलना भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है.

19-February-2026


बड़ी खबरें

भारत के आर्थिक आत्मविश्वास का दशक

भारत जब अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, तो आत्मविश्वास के लिए एक मजबूत आधार मौजूद है. यह न तो आत्मसंतुष्टि है और न ही अति-उत्साह, बल्कि तथ्यों और साक्ष्यों पर आधारित आत्मविश्वास है.

14 hours ago

विकसित भारत की ‘सप्तधारा’: मैन्युफैक्चरिंग से AI तक, पीएम मोदी ने बताया 2047 का रोडमैप

लाल किले से पीएम मोदी ने देश की 7 बड़ी ताकतों पर रखा फोकस. 1 करोड़ युवाओं को AI ट्रेनिंग देने का ऐलान, मैन्युफैक्चरिंग, किसान, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, ग्रीन एनर्जी और सॉफ्ट पावर को बताया विकसित भारत की बुनियाद

1 day ago

भारत @ 80: उपलब्धियों की लंबी छलांग, अधूरी चुनौतियां और विकसित भारत 2047 की राह

लेखक डॉ. ब्रजेश कुमार तिवारी कहते हैं, अब भारत के सामने सवाल बदल चुका है. सवाल केवल यह नहीं रह गया है कि देश विकास कर सकता है या नहीं, बल्कि यह है कि क्या विकास संतुलित, उत्पादक, समावेशी और मानवीय बन सकता है.

1 day ago

जी के 3,100 करोड़ रुपये के फंड जुटाने पर रोक क्यों? सैट ने सेबी के फैसले पर उठाए सवाल

प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण ने कहा कि जब दो महीने की रोक खत्म होने के बाद निवेश की अनुमति है, तो अभी इस पर रोक लगाने का आधार क्या है. सार्वजनिक शेयरधारकों के भारी समर्थन को भी न्यायाधिकरण ने अहम माना.

1 day ago

स्टेशनरी बेचने से IIGJ के CEO तक... देबाशीष बिस्वास की 30 साल की प्रेरक यात्रा

बैंकिंग से शिक्षा जगत तक 30 साल का सफर, 60 हजार से ज्यादा छात्रों को दे चुके हैं मार्गदर्शन देवाशीष बिस्वास

1 day ago