✕

होम / फिल्म / ममता को दिया योगी ने जवाब, टैक्‍स फ्री हुई केरला स्‍टोरी

ममता को दिया योगी ने जवाब, टैक्‍स फ्री हुई केरला स्‍टोरी

द केरला स्‍टोरी धर्मांतरण को लेकर बनाई गई एक फिल्‍म है जिसे अभी तक मध्‍य प्रदेश पहले ही टैक्‍स फ्री कर चुका है जबकि अब यूपी ने इस फिल्‍म को टैक्‍स फ्री कर दिया है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

पिछले कुछ समय से देश में फिल्‍मों को लेकर जबर्दस्‍त सियासत हो रही है. जब भी कोई फिल्‍म आती है उसे लेकर विवाद जरूर होता है. इसी कड़ी में बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बेनर्जी ने जहां द केरला स्‍टोरी फिल्‍म पर बैन लगा दिया तो उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें जवाब देने में देरी नहीं लगाई. यूपी सरकार ने फिल्‍म को राज्‍य में टैक्‍स फ्री कर दिया है, जिसके बाद फिल्‍म के टिकट के दाम काफी कम हो गए हैं. हम आपको बताएंगें कि अब आप यूपी में केरला स्‍टोरी के लिए कितने रुपये खर्च करके इस फिल्‍म को देख सकते हैं. हम आपको ये भी बताएंगे कि आखिर किसी फिल्‍म का टैक्‍स फ्री होने का मतलब क्‍या होता है. 

क्‍या होता है फिल्‍म का टैक्‍स फ्री हो जाना 
किसी भी फिल्‍म को टैक्‍स फ्री किए जाने को लेकर कोई विशेष पॉलिसी नहीं है. सरकार की ओर से ये फिल्‍म टू फिल्‍म निर्भर करता है. सरकार किस फिल्‍म को उसके विषय या उसके समाज पर पड़ने वाले असर को देखते हुए टैक्‍स फ्री करती है. वहीं जीएसटी की व्‍यवस्‍था आने से पहले होता ये था कि जब भी फिल्‍म टैक्‍स फ्री होती थी तो उस वक्‍त उस पर लगने वाला मनोरंजन टैक्‍स माफ कर दिया जाता था. मनोरंजन टैक्‍स हर राज्‍य में अलग-अलग हुआ करता था. कई राज्‍यों में जहां ये 100 प्रतिशत तक होता था वहीं दूसरी ओर कुछ राज्‍यों में 60 प्रतिशत तक होता था. झारखंड में ये 110 प्रतिशत हुआ करता था जबकि यूपी में ये 60 प्रतिशत तक हुआ करता था. 


कितनी सस्‍ती हो जाती है टिकट 
लेकिन अब जब से जीएसटी की व्‍यवस्‍था आई है तब से पहले इस पर 28 प्रतिशत टैक्‍स लगा करता था. लेकिन बाद में इस पर दो तरह का टैक्‍स लग ने लगा. 100 रुपये से कम टिकट पर 12 प्रतिशत और 100 रुपये से ज्‍यादा की टिकट पर 18 प्रतिशत टैक्‍स लग रहा है. लेकिन जब कभी भी सरकार मनोरंजन टैक्‍स माफ करती है तो उस टिकट पर 6 प्रतिशत और 9 प्रतिशत की छूट दी जाती है. 6 प्रतिशत और 9 प्रतिशत इसलिए कम होता है क्‍योंकि जीएसटी में जो भी टैक्‍स वसूला जाता है उसके दो शेयर होते हैं एक केन्‍द्र का और दूसरा राज्‍य का। इसलिए टैक्‍स का आधा प्रतिशत ही माफ होता है. 


क्‍या है फिल्‍म द केरला स्‍टोरी में 
दरअसल द केरला स्‍टोरी ISIS के द्वारा हिंदू लड़कियों के कनवर्जन की कहानी है. ये उन तीन लड़कियों के कनवर्जन को दिखाती हैं जो नर्स बनने के लिए अपने गांव से दूर शहर में आती है. उसमें दिखाया गया है कि कैसे उन्‍हें कनवर्ट किया जाता है और उसके बाद उनका किस तरह से इस्‍तेमाल किया जाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CreAsia Studio और VISION+ ने इंडोनेशिया के लिए "My Chef in Crime" सीरीज की घोषणा की

यह शो थाई निर्माता Pornmanus Rattanavich और पटकथा लेखक Nitikarn Pinmuangngarm की रचना है. इसके निर्देशक इंडोनेशिया के प्रसिद्ध निर्देशक Sondang Pratama हैं.

19-March-2025

RK Studio के बाद राज कपूर का बंगला भी बिका, जानें कौन है खरीददार?

दिवंगत अभिनेता राज कपूर का मुंबई के चेंबूर वाला बंगला भी बिक गया है. उसे गोदरेज ग्रुप की सहायक कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज ने खरीदा है.

17-February-2023


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

11 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

5 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

7 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

8 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

8 hours ago