होम / एक्सप्लेनर / Special Story: दुनिया को स्पाइडरमैन जैसे सुपर हीरो देने वाले शख्स को था लालची न होने का गम

Special Story: दुनिया को स्पाइडरमैन जैसे सुपर हीरो देने वाले शख्स को था लालची न होने का गम

स्पाइडर-मैन पर बनीं अधिकांश फिल्में ज़बरदस्त हिट रही हैं. पिछले साल आई स्पाइडर-मैन : नो वे होम ने 191.6 करोड़ डॉलर की कमाई की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आपको स्‍पाइडर-मैन याद है? ये भी क्या सवाल हुआ, भला कोई स्‍पाइडर-मैन को कैसे भूल सकता है. स्‍पाइडर-मैन सीरीज की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए हैं. कुछ दशक पहले दूरदर्शन पर स्‍पाइडर-मैन शो भी आता था, जिसे देखने के लिए बच्चों से लेकर बड़े तक एकटक निगाहें लगाए टीवी से चिप जाते थे. इस काल्पनिक पात्र को स्‍टेन ली ने जन्म दिया है. स्‍पाइडर-मैन पहले कॉमिक्स में आया और फिर वहां से निकलकर बड़े पर्दे पर पहुंच गया. दीवारों पर रेंगते और जालों पर झूलते लाल-नीली पोशाक वाले स्‍पाइडर-मैन की लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है. इस कैरेक्टर ने कई फिल्म डायरेक्टर, प्रोडूसर्स की किस्मत बदल दी है.  

फादर ऑफ सुपर हीरोज 
स्‍टेन ली ने केवल स्पाइडर मैन ही नहीं, आयरन मैन, कैप्‍टन अमेरिका, थॉर, हल्‍क, एक्‍स मैन और फंटास्टिक फोर जैसे हीरोज़ को जन्म दिया. लिहाजा, उन्हें फादर ऑफ सुपर हीरोज कहा जाए तो गलत नहीं होगा. उन्होंने सही मायनों में दुनिया को बताया कि सुपरहीरो जैसा भी कुछ हो सकता है. ली ने लंबी बीमारी के चलते 12 नवंबर 2018 में 95 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनके पात्र अभी भी जिंदा हैं और हमेशा जिंदा रहेंगे. ली को अपने जीवन में केवल एक ही बात का दुख रहा कि वो ज्यादा लालची नहीं रहे. एक बार उन्होंने कहा था कि उन्हें लालची होना चाहिए था, तब शायद उनकी दौलत उतनी होती, जितनी के वे हकदार थे.

ऐसे आया स्पाइडर-मैन का ख्याल
स्टेन ली की कमाई और उनके दुख के बारे में समझने से पहले बात करते हैं स्‍पाइडर-मैन की, जिसे शुरुआत में फ्लॉप आईडिया करार दिया गया था.  
एक इंटरव्‍यू में स्‍टेन ने बताया था कि कैसे उनके पब्लिशर ने स्‍पाइडर-मैन को फ्लॉप आइडिया बताया था. ली ने कहा था, 'मैं उस समय तक फंटास्टिक फोर और X मैन बना चुका था. एक दिन मेरे पब्लिशर ने मुझसे कहा कि हमें एक नए सुपरहीरो की जरूरत है. मैं अपने घर आया और सोचने लगा, तभी मेरी नजर दीवार पर रेंगते कीड़े पर पड़ी. मैंने सोचा क्‍यों न मैं एक ऐसा सुपरहीरो बनाऊं, जो दीवारों पर रेंग सके. अपनी सोच को आकार देते हुए मैंने उसे कैरेक्टर को स्‍पाइडर-मैन नाम दिया'.

ऐसे मिली स्पाइडर-मैन को पहचान
इसके बाद ली अपने पब्लिशर के पास पहुंचे और उसे स्पाइडर-मैन के बारे में बताया. स्टेन ली के मुताबिक, 'मेरे पब्लिशर ने कहा स्‍टेन, मैंने इससे बुरा आइडिया आजतक नहीं सुना. लोग मकड़ियों से नफरत करते हैं, इसलिए तुम किसी हीरो का नाम स्‍पाइडर-मैन नहीं रख सकते. ये आईडिया फ्लॉप है'. हालांकि, स्टेन इससे बिल्कुल भी निराश नहीं हुए. उसी समय एक मैग्‍जीन बंद होने जा रही थी. उस मैग्‍जीन के आखिरी अंक में ली ने अपना स्पाइडर-मैन छपवा दिया. कुछ दिन बाद ली का पब्लिशर दौड़ते हुए उनके आया और बोला - स्‍टैन, तुम्‍हें वो कैरेक्‍टर स्‍पाइडर-मैन याद है जो हम दोनों को बहुत पसंद आया था. चलो, उस पर एक सीरीज करते हैं. इस तरह, फ्लॉप करार दिए गए स्‍पाइडर-मैन को असल पहचान मिली और देखते ही देखते यह कैरेक्टर सबकी नजरों में छा गया. 

मार्वल के मालिक नहीं थे ली
स्पाइडर-मैन पर बनीं अधिकांश फिल्में ज़बरदस्त हिट रही हैं. पिछले साल आई स्पाइडर-मैन : नो वे होम ने 191.6 करोड़ डॉलर की कमाई की थी. एक रिपोर्ट के अनुसार स्टेन ली की नेटवर्थ 50 मिलियन डॉलर के आसपास थी. हालांकि, उन्हें लगता था कि वह इससे ज्यादा के हकदार थे. कई लोगों को गलतफहमी है कि ली मार्वल कॉमिक्स के मालिक थे, लेकिन ऐसा नहीं था. वो यहां काम करते थे. 1960 में जब मार्वल ने DC कॉमिक्स का अधिग्रहण किया तब ली को प्रमोट कर Marvel Comics में एडिटोरियल डायरेक्टर और पब्लिशर बना दिया गया. मार्वल को कई बार बेचा-खरीदा गया. 2009 में डिज्नी ने 4 बिलियन डॉलर में मार्वल और उसके सभी कार्टून कैरेक्टर को खरीद लिया. चूंकि, स्टेन ली, मार्वल के मालिक नहीं थे, इसलिए उन्हें उनके हिस्से में कुछ खास नहीं आया. 

'मुझे लालची होना चाहिए था'
इस डील के बाद ली ने कहा था कि उन्हें दुख है कि उन्होंने मार्वल के साथ 1998 में वो कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया, जिसमें कहा गया था कि ली के कैरेक्टर पर आधारित फिल्म और TV शो से होने वाले प्रॉफिट में उनका भी शेयर होगा. उन्होंने यह भी कहा था कि बिज़नेस के मामले में वह बेवकूफ रहे हैं, उन्हें लालची बनना चाहिए था. हालांकि, 2002 में उन्होंने यह कहते हुए मार्वल के खिलाफ केस किया कि उन्हें उनका वाजिब हिस्सा नहीं दिया गया. इसके कुछ सालों बाद मार्वल ने ली को उनकी फिल्म स्पाइडर-मैन जैसी फिल्मों से हुई कमाई का 10% प्रदान किया. स्टेन ली को लोग किस कदर चाहते थे, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनका एक ऑटोग्राफर हासिल करने के लिए लोग कोई भी कीमत देने को तैयार हो जाते थे. एक रिपोर्ट के अनुसार, 2010 में ली के ऑटोग्राफर की कीमत 50 डॉलर थी, 2016 में बढ़कर 100 और 2018 तक 130 डॉलर पहुंच गई थी.       


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

12 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

10 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

10 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

11 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

18 hours ago