होम / एक्सप्लेनर / महंगाई पर Ipsos का यह सर्वेक्षण देखकर शायद सरकार की आंखें खुल जाएं 

महंगाई पर Ipsos का यह सर्वेक्षण देखकर शायद सरकार की आंखें खुल जाएं 

सर्वेक्षण में शामिल अधिकांश लोगों का मानना है कि आज के समय में महंगाई उनके लिए सबसे बड़ी चिंता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई एक ऐसा मुद्दा है, जो मोदी सरकार के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है. पेट्रोल-डीजल से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतें आसमान पर हैं, लेकिन सरकार ‘ऑल इज वेल’ किए जा रही है. आटा-चावल से लेकर दूध तक आम आदमी की पहुंच से बाहर होता जा रहा है, मगर सरकार का मानना है कि महंगाई जैसा कुछ नहीं. सच्चाई को स्वीकारने से डरने वाली सरकार को Ipsos के हालिया सर्वेक्षण पर गौर करना चाहिए, जिसमें बताया गया है कि देशवासियों के लिए आज के वक्त में सबसे बड़ी चिंता महंगाई है.

दूसरी चिंता बेरोजगारी  
‘Ipsos What Worries the World monthly Survey’ के अनुसार, मुद्रास्फीति यानी महंगाई शहरी भारतीयों के लिए चिंता का प्रमुख कारण है. हर 2 में से 1 शहरी (52%) ने इसे अपनी सबसे बड़ी चिंता करार दिया है. महंगाई के बाद दूसरा नंबर बेरोजगारी का है. सर्वेक्षण में शामिल लोगों में से कम से कम 45% ने माना कि बेरोजगारी उनके लिए दूसरी बड़ी चिंता है. 

ऐसी है लोगों की राय
इप्सोस व्हाट वरीज द वर्ल्ड मंथली सर्वे महीने दर महीने 28 देशों में सबसे महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर जनता की राय जानता है. साथ ही यह भी कि उनकी नजर में उनका देश कैसा प्रदर्शन कर रहा है. फरवरी में किए गए सर्वेक्षण में भारत के लोग महंगाई से सबसे ज्यादा चिंतित नजर आए. सर्वे के परिणामों के मुताबिक, शहरी भारतीयों के लिए सबसे बड़ी चिंता मुद्रास्फीति है, करीब 52% लोगों का यही मानना है. इसके बाद बेरोजगारी (45%), गरीबी और सामाजिक असमानता (28%), वित्तीय / राजनीतिक भ्रष्टाचार (24%), अपराध और हिंसा (19%), कोरोना वायरस (14%) और जलवायु परिवर्तन (7%) का नंबर आता है.

जॉब्स क्रिएशन धीमा
Ipsos India के सीईओ अमित अदारकर ने कहा, 'शहरी भारतीय चढ़ती कीमतें और बढ़ती कॉस्ट ऑफ लिविंग से परेशान हैं. महंगाई आज उनकी सबसे बड़ी चिंता है. इसके बाद बेरोजगारी नंबर है. जॉब्स क्रिएशन की स्पीड अब तक उम्मीद के अनुरूप नहीं रही है. बता दें कि हाल ही में 14.2 किलोग्राम वाले LPG सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जिससे दाम 1100 रुपए के पार निकल गए हैं. पिछले कुछ सालों में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ गैस की कीमतों में भी बेतहाशा वृद्धि हुई है.

इस तरह बढ़े दाम
एक रिपोर्ट के अनुसार, LPG सिलेंडर की कीमतों में पिछले चार वर्षों में लगभग 56 फीसदी की वृद्धि हुई है. 1 अप्रैल, 2019 को घरेलू LPG सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य 706.50 रुपए था. यह 2020 में बढ़कर 744 रुपए हो गया. इसके बाद 2021 में 809 और 2022 में 949.50 रुपए के लेवल पर पहुंच गया था. हाल ही में यानी 1 मार्च को कीमत 1053 रुपए से बढ़कर अब 1100 रुपए के पार निकल गई है. इसके साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम भी आसमान पर पहुंच चुके हैं. इन सबके चलते खाने-पीने की लगभग हर वस्तु महंगाई हो गई है, लेकिन सरकार को लगता है कि महंगाई जैसा कुछ है ही नहीं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

समझिए: भारतीय पासपोर्ट नागरिकता का अंतिम कानूनी प्रमाण क्यों नहीं माना जाता?

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पासपोर्ट कानूनी रूप से एक यात्रा दस्तावेज है, न कि नागरिकता का अंतिम प्रमाण.

26-June-2026

क्या है 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता, जिससे पाकिस्तान में मचेगा हाहाकार, कितना होगा असर?

भारत ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ 1960 से चले आ रहे जल समझौते का बोझ आगे नहीं ढोएगा, जब तक पाकिस्तान सीमा पार से आतंकवाद को प्रभावी रूप से बंद नहीं कर देता है.

24-April-2025

अमेरिका के टैरिफ लगाने से भारत के किस सेक्टर्स पर क्या होगा असर? जानिए डिटेल्स

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया को बड़ा झटका दिया है. ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है. जिससे भारत के निर्यात पर गहरा असर देखने को मिल सकता है.

03-April-2025

भारत की तरक्की को कई गुना बढ़ा रही महिला एंटरप्रेन्योर, NeoGrowth की रिपोर्ट में आया सामने

3,000 से अधिक महिला उद्यमियों के सर्वेक्षण पर आधारित इस रिपोर्ट में महिलाओं की व्यापारिक सफलता और उनके सामने आने वाली चुनौतियों दोनों को दिखाया गया है.

06-March-2025

अडानी परिवार की शादी का उत्सव: परंपरा, आधुनिकता और समाज सेवा का संगम

यह शादी सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि अडानी परिवार की समाज सेवा के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जिसमें हर पहलू में कला, परंपरा और सशक्तिकरण जुड़ा हुआ है.

24-February-2025


बड़ी खबरें

IPO के मामले में दुनिया में नंबर-1 बना भारत, FY26 में प्राइमरी मार्केट से जुटाए 13.6 लाख करोड़ रुपये: सेबी

भारत ने FY26 में IPO की संख्या के मामले में वैश्विक स्तर पर अपनी शीर्ष स्थिति बरकरार रखी. वहीं, फंड जुटाने के मामले में भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा बाजार रहा.

13 hours ago

SBI का मुनाफा 10% बढ़कर ₹21,121 करोड़, कुल बिजनेस ₹110 लाख करोड़ के पार

SBI के मजबूत तिमाही नतीजे ऐसे समय में आए हैं जब बैंकिंग सेक्टर में ब्याज दरों, डिपॉजिट लागत और क्रेडिट ग्रोथ पर बाजार की नजर बनी हुई है. बेहतर मुनाफे, मजबूत NII और बढ़ते लोन कारोबार से बैंक की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है.

13 hours ago

SGB ने दिया बंपर रिटर्न, ₹1 लाख का निवेश बना करीब ₹3 लाख; RBI ने तय की नई कीमत

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड भारत सरकार की ओर से जारी किए जाने वाले गोल्ड-आधारित निवेश साधन हैं. इन्हें भारतीय रिजर्व बैंक जारी करता है.

14 hours ago

जुलाई में ऑटो सेक्टर की रिकॉर्ड बिक्री, पेट्रोल को टक्कर दे रहे CNG, हाइब्रिड और EV

जुलाई में सबसे ज्यादा मांग दोपहिया वाहनों की रही. इनकी बिक्री पिछले साल के 14.18 लाख से बढ़कर 18.18 लाख यूनिट हो गई, यानी सालाना आधार पर 28.25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

17 hours ago

ब्रिटानिया का मुनाफा 14% बढ़कर ₹593 करोड़, बिक्री में 9.5% की तेजी

कंपनी के निदेशक मंडल ने ₹1 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹90.5 के फाइनल डिविडेंड की भी सिफारिश की है.

19 hours ago