✕

होम / B टाउन / अब इस खास दिन केवल 75 रुपए में देख सकेंगे Multiplex में मूवी!

अब इस खास दिन केवल 75 रुपए में देख सकेंगे Multiplex में मूवी!

मल्टीप्लेक्स लोगों को 16 सितंबर को 75 रुपए में मूवी देखने का मौका दे रहे हैं. हालांकि, सिंगल स्क्रीन में अब तक ऐसा कोई ऑफर नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

यदि आप फिल्म देखने के शौकीन हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 16 सितंबर को देशभर के 4,000 से अधिक सिनेमाघरों में आप केवल 75 रुपए में कोई भी फिल्म देख सकते हैं. कहने का मतलब है कि फिल्म की टिकट चाहे 200 की हो या 400 रुपए की, इस दिन आपको केवल 75 रुपए ही देने होंगे. अब ये भी समझ लेते हैं कि आखिर 16 सितंबर को ऐसा क्या खास है कि फिल्मों के टिकट इतने सस्ते मिलेंगे? दरअसल इस दिन को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के तौर पर मनाया जा रहा है, इसलिए ये धमाकेदार ऑफर मिला है.

 केवल एक दिन की छूट
16 सितंबर को कोरोना महामारी के बाद मल्टीप्लेक्स खुलने के जश्न के तौर पर सेलिब्रेट किया जाएगा. मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) ने इस दिन को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस घोषित किया है, इसलिए मल्टीप्लेक्स लोगों को 16 सितंबर को 75 रुपए में मूवी देखने का मौका दे रहे हैं. हालांकि, सिंगल स्क्रीन में ऐसा कोई ऑफर नहीं है. यह केवल एक दिन की छूट होगी, जो PVR, INOX, Cinepolis, Carnival, Miraj, Citypride, Asia, Mukta A2, Movie Time, Wave, M2K, और Delite सहित 4,000 से अधिक थिएटरों पर उपलब्ध होगी.  

विदेशों में भी मिला ऑफर
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (MAI) का कहना है कि उसने थिएटर बिजनेस को बनाए रखने वाले फिल्म निर्माताओं को धन्यवाद के रूप में इस ऑफर को घोषित किया है. बता दें कि राष्ट्रीय सिनेमा दिवस एक पूरी तरह से नया आयोजन है. अमेरिका में इस तरह की घोषणा 3 सितंबर को हुई थी. वहां AMC और Cinemark जैसे सिनेमाघरों ने मूवी टिकट की कीमतों को घटाकर $3 कर दिया गया था. इसी तरह, यूके के थिएटरों द्वारा भी इस स्कीम को फॉलो किया गया था. यूके में शनिवार, 3 सितंबर को टिकट की कीमत को 3 पाउंड रखा गया था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

01-July-2026

भारतीय संगीत जगत को बड़ा झटका, महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन

सन् 1933 में जन्मी आशा भोसले ने बहुत कम उम्र में ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था. वह केवल एक गायिका नहीं थीं, बल्कि भारतीय संगीत की आत्मा थीं. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

12-April-2026

कंगना रनौत: सिनेमा से संसद तक का अद्भुत सफर

आज बॉलीवुड अभिनेत्री व सांसद कंगना अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं.

23-March-2026

मुंबई में लॉन्च हुई ‘नमस्ते कान्स’, कान्स फिल्म महोत्सव में भारत की सिनेमाई यात्रा का अनोखा दस्तावेज

इस पुस्तक में 1946 में शुरू हुए कान्स फिल्म फेस्टिवल में भारत की सिनेमाई यात्रा का विस्तृत और जीवंत वर्णन किया गया है.

16-March-2026

कार्तिक आर्यन का रियल एस्टेट में पहला निवेश : अलीबाग में खरीदी 2 करोड़ की जमीन

अमिताभ बच्चन और कृति सेनन के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अलीबाग में प्लॉट खरीदा है.

03-September-2025


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago