होम / बिजनेस / Kotak को लेकर आई बड़ी खबर, 51% हिस्सेदारी खरीद सकती है ये कंपनी!

Kotak को लेकर आई बड़ी खबर, 51% हिस्सेदारी खरीद सकती है ये कंपनी!

Kotak General Insurance देश भर में अपनी 25 शाखाएं खोल चुकी हैं और वर्तमान में कंपनी के पास 1339 कर्मचारी मौजूद हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोटक जनरल इंश्योरेंस (Kotak General Insurance) को लेकर इस वक्त एक काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. माना जा रहा है कि ज्यूरिक इंश्योरेंस कंपनी (Zurich Insurance Company) लगभग 500 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 4051 करोड़ रुपए की लागत से कोटक जनरल इंश्योरेंस में 51% की हिस्सेदारी खरीदने के बारे में विचार कर रही है. 

Kotak General Insurance की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह इन्वेस्टमेंट, शेयरों की खरीदारी के माध्यम से पूरी की जा सकती है. इसके साथ ही कंपनी शुरुआती अधिग्रहण के बाद आने वाले तीन सालों में कोटक जनरल इंश्योरेंस में 19% की अतिरिक्त हिस्सेदारी भी खरीदेगी. यह जानकारी खुद कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) द्वारा एक्सचेंज फाइलिंग के दौरान एक बयान जारी करके दी गई है. प्रस्तावित ट्रांजेक्शन के अनुसार कोटक जनरल इंश्योरेंस की कीमत लगभग 7,943 करोड़ रुपए तय की गई है. 

चाहिए होगी इनकी अनुमति
बैंक ने फाइलिंग में यह भी कहा है कि एक बार ज्यूरिक द्वारा कोटक जनरल इंश्योरेंस (Kotak General Insurance) में 51% की हिस्सेदारी प्राप्त कर लेती है तो वह भी बैंक की ही एक शाखा के रूप में सामने आएगी. इस ट्रांजेक्शन को भी अन्य ट्रांजेक्शनों की तरह भारत के केंद्रीय बैंक RBI (भारतीय रिजर्व बैंक), IRDAI (इंश्योरेंस रेगुलेटरी एवं डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया) और CCI (कम्पटीशन कमीशन ऑफ इंडिया) जैसी संस्थाओं की अनुमति की जरूरत होगी. इस विषय पर बात करते हुए कोटक महिंद्रा बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO दीपक गुप्ता ने कहा है कि दोनों ही ब्रैंड्स के अनुभवों की बदौलत कस्टमर्स की जरूरतों को पूरा करने के लिए इनोवेटिव सोल्यूशंस प्रदान करने में भी मदद मिलेगी. 

2015 से अभी तक
आपको बता दें कि कोटक जनरल इंश्योरेंस (Kotak General Insurance), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) की ही एक शाखा है. कंपनी द्वारा मोटर, हेल्थ, होम, फायर, मरीन और लायबिलिटी जैसे नॉन-लाइफ इंश्योरेंस उत्पाद प्रदान करवाए जाते हैं. नवंबर 2015 में कोटक जनरल इंश्योरेंस को बिजनेस की शुरुआत के लिए लाइसेंस मिला था और तब से लेकर आज तक कंपनी देश भर में अपनी 25 शाखाएं खोल चुकी हैं और वर्तमान में कंपनी के पास 1339 कर्मचारी मौजूद हैं.
 
यह भी पढ़ें: भारत में मिलेंगे सिर्फ इन कंपनियों के लैपटॉप! आपके मनपसंद ब्रैंड को कहना होगा अलविदा?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago