होम / बिजनेस / इस सेक्टर में एंट्री करने जा रहा है Yes Bank, बड़ी डील की है तैयारी 

इस सेक्टर में एंट्री करने जा रहा है Yes Bank, बड़ी डील की है तैयारी 

यस बैंक की योजना माइक्रो फाइनेंस सेक्टर में उतरने की है और इसके लिए वो एक कंपनी का अधिग्रहण कर सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्राइवेट सेक्टर का Yes Bank एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यस बैंक स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड (Spandana Sphoorty Financial Limited) को खरीदना चाहता है और इसके लिए उसने बातचीत भी शुरू कर दी है. बैंक के सीनियर अधिकारी, स्पंदना स्फूर्ति की मैनेजमेंट और ऑपरेशनल टीम से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं ताकि, उसके बिजनेस और परफॉरमेंस को बेहतर ढंग से समझा जा सके. हालांकि, स्पंदन स्फूर्ति ने ऐसी किसी डील से इनकार किया है.

दोनों बाजार में हैं लिस्टेड
Yes Bank के साथ-साथ माइक्रो फाइनेंस कंपनी Spandana Sphoorty भी शेयर मार्केट में लिस्टेड है. स्पंदन स्फूर्ति फाइनेंशियल लिमिटेड की स्थापना पद्मजा रेड्डी ने की थी. हालांकि, कंपनी के निवेशक केदार कैपिटल (Kedaara Capital) के साथ मतभेद के चलते उन्हें कंपनी छोडनी पड़ी थी. स्पंदना स्फूर्ति एक प्रमुख माइक्रो फाइनेंस कंपनी (MFI) है, जो कम आय वाले व्यक्तियों को वित्तीय सेवाएं प्रदान करती है. ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों पर ध्यान देने के साथ, स्पंदना स्फूर्ति वित्तीय समावेशन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. पद्मजा रेड्डी ने अपने अनुभव और कौशल से इस कंपनी को देश की नामी MFI बनाया था. 

काफी पुरानी है योजना
यस बैंक काफी समय से MFI सेक्टर में एंट्री की कोशिश कर रहा था. इसके लिए किसी कंपनी के अधिग्रहण की योजना थी, जो अब पूरी होती नजर आ रही है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अधिग्रहण के रास्ते इस सेक्टर में एंट्री पर विचार इसलिए हो रहा था, ताकि जैसे ही बैंक खरीदारी करे, उसके तुरंत बाद बैंक के प्रॉफिट में इसका कांट्रिब्यूशन शुरू हो जाए. वहीं, स्पंदना स्फूर्ति के वित्तीय सेहत की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में इसे 119 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ था. जबकि पिछले साल की समान अवधि में इसका घाटा 220 करोड़ रहा.

स्टॉक मार्केट में हाल
वहीं, स्टॉक मार्केट में Yes Bank Limited के परफॉरमेंस की बात करें, तो आज यानी मंगलवार को बैंक का शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. खबर लिखे जाने तक यह 0.29% उछलकर 17 रुपए तक पहुंच गया था. पिछले 5 दिनों में इसमें 0.59% और एक महीने में 3.98% की तेजी आई है. हालांकि, बक का शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 24.75 रुपए से अभी काफी पीछे है. उधर, Spandana Sphoorty का शेयर डेढ़ फीसदी की मजबूती के साथ 830 रुपए पर कारोबार कर रहा है. पिछले 1 महीने में इसने 18.99% का रिटर्न दिया है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago