होम / ताकत खेल की / World Cup 2023: जीतने वाले के साथ-साथ हारने वालों पर भी होगी नोटों की बारिश!

World Cup 2023: जीतने वाले के साथ-साथ हारने वालों पर भी होगी नोटों की बारिश!

वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus), साल 2003 में हुआ था और तब रिकी पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया की अध्यक्षता की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्रिकेट का महाकुंभ कहा जाने वाला वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) अब अपने आखिरी पायदान पर पहुंच चुका है और क्रिकेट के दीवानों को अब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) मुकाबले का बेसब्री से इंतजार है. लेकिन क्या आप जानते हैं इस बार वर्ल्ड कप जीतने वाली, फाइनल में जगह बनाने वाली और सेमी-फाइनल में बाहर हो चुकी टीमों को कितना प्राइज मनी मिला है?

Ind vs Aus एक बार फिर
सबसे पहले तो आपको बता दें कि वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) जीतने वाली टीम को 33 करोड़ रुपयों की राशि इनाम के रूप में दी जाएगी. अभी तक भारत एक भी मैच नहीं हारी है और लगातार शानदार जीतों के साथ इस मुकाबले में सबसे आगे बनी हुई है. दूसरी तरफ कंगारू यानी ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसने शुरुआत में लड़खड़ाई जरूर थी लेकिन एक के बाद एक शानदार जीत हासिल करके उन्होंने मुकाबले में शानदार वापसी भी की है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले वर्ल्ड कप फाइनल में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus), साल 2003 में हुआ था और तब रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने ऑस्ट्रेलिया की अध्यक्षता करते हुए टीम को भारत के खिलाफ जीत दिलाई थी. 

किसे मिलेंगे कितने पैसे
वर्ल्ड कप 2023 में भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार पहले भी आपस में टकरा चुके हैं और तब कंगारुओं को हार का सामना करना पड़ा था.  भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच रविवार, 19 नवंबर 2023 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) का फाइनल खेला जाएगा. वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत में ही ICC (अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद्) ने भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए कुल 10 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स की घोषणा की थी. वर्ल्ड कप में भाग लेने वाली कोई भी टीम, फिर चाहे मैच जीते या नहीं, लेकिन उन्हें इस 10 मिलियन में से कुछ हिस्सा जरूर मिलेगा. सेमीफाइनल में अपनी जगह न बना पाने वाली पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, बांग्लादेश, श्रीलंका और नीदरलैंड्स जैसी हर टीम को 84 लाख रुपए दिए जायेंगे. इसके साथ ही हर मैच जीतने पर टीमों को अतिरिक्त 33 लाख रुपए भी दिए जायेंगे.

धन की होगी वर्षा
सेमीफाइनल में बाहर हो चुकी न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका टीमों की बात करें तो इन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए 6 करोड़ रुपये दिए जायेंगे. दूसरी तरफ अगर फाइनल में हारने वाली टीम की बात करें तो उसे इनाम राशि के रूप में लगभग 16 करोड़ रुपए दिए जायेंगे और जैसा कि हम बता चुके हैं कि वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) को अपने नाम करने वाली टीम को 33 करोड़ रुपयों की इनाम राशि दी जाएगी.  इस तरह वर्ल्ड-कप जीतने वाली टीम के साथ-साथ हारने वाली टीम पर भी धनवर्षा होगी.
 

यह भी पढ़ें: एक ही बार में 400 रुपए से नीचे पहुंचे Delhivery के शेयर, अचानक क्यों आई गिरावट?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026

फीफा विश्व कप 2026 ने ‘Z’ को दी शानदार शुरुआत, दर्शकों की संख्या 10 करोड़ के पार

कंपनी के अनुसार, उसके डिजिटल स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म ZEE5 पर टूर्नामेंट के उद्घाटन सप्ताहांत के दौरान 60 लाख दर्शकों ने फीफा से जुड़ी सामग्री देखी.

15-June-2026

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता और दिग्गज खेल प्रशासक रणधीर सिंह का निधन

रणधीर सिंह ने 1978 में बैंकॉक एशियाई खेलों में ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. वे एशियाई खेलों में शूटिंग में भारत के पहले स्वर्ण पदक विजेता बने थे.

27-May-2026


बड़ी खबरें

LPG संकट से निपटने की तैयारी, 21 रिफाइनरियों को सरकार ने दिए नए टारगेट

21 रिफाइनरियों और तेल-गैस कंपनियों के लिए तय किए गए नए उत्पादन लक्ष्य. संकट या सप्लाई बाधित होने की स्थिति में देश में तेजी से बढ़ाया जा सकेगा LPG उत्पादन

1 hour ago

भारत@80: वित्तीय स्वतंत्रता और धन सृजन का एक नया दौर

लेखक एस रवि के अनुसार, भारत की वित्तीय यात्रा बुनियादी बैंकिंग से धन सृजन की ओर बढ़ रही है, जहां Gen Z, डिजिटल निवेश और उत्तराधिकार योजना अगले चरण को आकार दे रहे हैं.

2 hours ago

मुंबई में FDA का बड़ा एक्शन, एक्सपायर्ड ड्रिंक्स मिलने पर पारले एग्रो से जुड़ा गोदाम सील

चेंबूर स्थित वेयरहाउस में रातभर चली जांच, एक्सपायर्ड उत्पादों की बिक्री और आवाजाही पर रोक; दो वाहन भी जब्त

2 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रोल्स-रॉयस की साझेदारी, AMCA के लिए स्वदेशी कॉम्बैट इंजन विकसित करने की तैयारी

इंजन के डिजाइन, डेवलपमेंट, मैन्युफैक्चरिंग और डिलीवरी पर होगा फोकस. सोमवार को RIL के शेयरों पर रहेगी नजर

2 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प का मुनाफा करीब 3 गुना बढ़कर ₹705 करोड़, अब IPO से जुटाएगी ₹3,000 करोड़

मुथूट फिनकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर करीब तीन गुना बढ़कर 705.48 करोड़ रुपये पहुंच गया. मजबूत नतीजों के बीच कंपनी अब IPO के जरिए 3,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी में है.

4 hours ago