होम / बिजनेस / AI के आने से नौकरी जाने का सिलसिला हुआ शुरू, इस कंपनी से हुई शुरुआत 

AI के आने से नौकरी जाने का सिलसिला हुआ शुरू, इस कंपनी से हुई शुरुआत 

इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को चैटजीपीटी को अपने कामकाज में शामिल करने की बात कही थी वहीं अब मैनपॉवर कम करने का भी संकेत दे दिया है. कंपनी की ओर से इस बाबत एक मेल भी किया गया है. 

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को जानने वाले कई लोगों ने इस बात की आशंका पहले ही जताई थी कि इसके बढ़ते इस्‍तेमाल का असर दुनियाभर की कंपनियों में काम कर रहे लोगों पर पड़ेगा. कई जानकार तो यहां तक कह चुके हैं कि इस साल दुनिया में पिछले सालों के मुकाबले कम नौकरी पैदा होने वाली हैं. अब ये सभी आशंकाएं सही साबित होने लगी हैं. इसे लेकर इनसाइडर ने अपने कर्मचरियों को एक मेल लिखा है जिसमें उसने मैनवपॉवर कम करने की बात कही है. 

कंपनी ने कहा कामकाज में शामिल करें चैटजीपीटी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की ओर से कुछ दिन पहले अपने कर्मचारियों को अपने कामकाज में चैटजीपीटी को शामिल करने की बात कही थी. उसके बाद कंपनी ने 10 प्रतिशत कर्मचारियों को बाहर करने की तैयारी कर ली है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने वहां मैनपॉवर की कमी करने जा रही है और इसकी कमी एआई के जरिए पूरी करने की भी सोच रही है. 

क्‍या कहता है कर्मचारियों को भेजा ईमेल 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इनसाइडर के प्रेसीडेंट बारबरा पेंग की ओर से कहा गया है कि कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा गया है, जिसमें कंपनी की ओर से सभी बातों को विस्‍तार से कहा गया है. कंपनी ने इस मेल में कहा है कि जैसा कि हम जानते हैं पिछले कुछ सालों की खराब परिस्थितियों के कारण हम लोग लंबे समय से बड़े दबाव से जूझ रहे हैं इसने हमारे ग्राहक पर इसका असर डाला है. ऐसे हालातों में अपनी कंपनी को स्‍वस्‍थ और प्रतिस्‍पर्धा में बनाए रखने के लिए हमें अपनी टीम के साइज को कम करना होगा. उन्‍होंने कहा कि इसके कारण पब्लिकेशन के 10 कर्मचारी प्रभावित हो सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि मीडिया इंडस्‍ट्री के लिए ये साल बेहद कठिन रहा है, जिसमें कई प्रकाशक कर्मचारियों की छंटनी कर रहे हैं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हमारे कर्मचारियों की छंटनी का सीधा संबंध एआई ने नहीं जुड़ा हुआ है. जबकि इनसाइडर के मामले में, ज़ूम आउट करना और कनेक्शन देखना मुश्किल नहीं है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अभी कुछ महीने पहले एक्सल स्प्रिंगर साइट के सीईओ, मैथियास डोएफ़नर ने कर्मचारियों को इंटरनल पत्र में लिखा कि एआई में पत्रकारिता को बेहतर बनाने पूरी संभावना है. और भविष्‍य को देखते हुए इस बदलाव को समझना एक पब्लिशिंग हाउस के लिए जरूरी है. उन्‍होंने ये भी कहा कि भविष्‍य में सिर्फ वही लोग सर्वाइव करेंगे जो मूल कंटेट देंगें. 

इंसान से बेहतर हो सकते हैं साबित 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुछ समय पहले एक्‍सेल स्पिंगर के सीईओ मैथियॉज डॉफनर ने कहा कि आने वाले समय में ओपन एआई और चैटजीपीटी एक बड़े बदलाव की वजह बनने जा रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि मेरा मानना है कि कई मायनों में ये इंसानी रिपोर्टरों से बेहतर करके दिखा सकते हैं. उन्‍होंने कहा कि मैंने चैटजीपीटी पर कई घंटे बिताए हैं और उसके बाद मुझे लगता है कि ये मुझे दुनिया का बेहतरीन एडिटर-इन-चीफ बना सकता है. मैं इस अनुभव के बाद कह सकता हूं कि वो आप सभी को एक बेहतर एडिटर, रिपोर्टर और प्रोड्यूसर बना सकता है. 

क्‍या एआई वास्‍तव में सक्षम है? 
सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या एआई वास्तव में लेखन और दूसरे कामों को लेकर इंसानों से बेहतर रिजल्‍ट दे सकता है. ऐसा हो या ना हो लेकिन ये निवेशकों के लिए एक बेहतर आईडिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उन्‍होंने कहा कि एक्‍सेल स्प्रिंगर के निवेश का एक बड़ा हिस्‍सा कनाडा पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट बोर्ड (CPPIB) से आता है, जो कनाडा के पेंशन प्लान इन्वेस्टमेंट्स (CPPI) की ग्‍लोबल इनवेस्‍टमेंअ मैनेजमेंट ब्रांच है, जिसमें CPPI के प्रबंध निदेशक लेडी बाबाचे एक्सल स्प्रिंगर के पर्यवेक्षी बोर्ड में बैठे हैं. लेकिन इस साल जब कंपनी ने एआई के द्वारा बनाए गए कंटेट को जनरेट करके चलाना शुरु किया तो देखा गया कि कंटेट काफी गलतियों से भरा हुआ था, जिसके बाद इसकी बड़ी आलोचना हुई. इसमें से कोई भी यह नहीं कह रहा है कि मानवीय पत्रकारों को एआई से बदलने की कोई व्यापक साजिश है. लेकिन निश्चित रूप से एक पैटर्न प्रतीत होता है, और निवेशकों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे एआई से प्यार करते हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

3 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

3 hours ago

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

3 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

5 hours ago

ZEE ने Serie A समेत इटली की प्रमुख फुटबॉल लीग्स के एक्सक्लूसिव मीडिया राइट्स हासिल किए

इस समझौते के तहत भारत के अलावा बांग्लादेश, श्रीलंका, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान और मालदीव में भी इन प्रतिष्ठित फुटबॉल प्रतियोगिताओं का प्रसारण और डिजिटल स्ट्रीमिंग ZEE के पास होगी.

7 hours ago


बड़ी खबरें

LIC के 31,500 करोड़ रुपये के OFS ने चौंकाए बैंकर, सरकार ने रिकॉर्ड समय में पूरी की सबसे बड़ी हिस्सेदारी बिक्री

इस हिस्सेदारी बिक्री के जरिए LIC ने मई 2027 की तय समयसीमा से काफी पहले 10% न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की अनिवार्य शर्त भी पूरी कर ली.

3 hours ago

Shiprocket IPO: ₹1,618 करोड़ का पब्लिक इश्यू 12 अगस्त से खुलेगा, ₹92-97 तय हुआ प्राइस बैंड

कंपनी इस फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म को मजबूत करने, मार्केटिंग, कर्ज चुकाने और रणनीतिक अधिग्रहण के लिए करेगी.

3 hours ago

भारत के स्टील सेक्टर की मजबूत शुरुआत, अप्रैल-जुलाई में उत्पादन और खपत दोनों बढ़े; आयात में भी बड़ा उछाल

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों में कच्चे इस्पात का उत्पादन 2.6% बढ़कर 5.63 करोड़ टन पहुंचा, जबकि तैयार इस्पात की खपत 7.8% बढ़ी.

3 hours ago

सोने में 6-8% की गिरावट के बाद आएगी बड़ी तेजी! MOFSL ने 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर का दिया लक्ष्य

ब्रोकरेज का अनुमान है कि मौजूदा स्तर से सोने में 6-8 फीसदी की गिरावट आ सकती है. इसके बाद कीमतें पहले 4,800 डॉलर प्रति औंस और फिर 12-15 महीनों में 5,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच सकती हैं.

8 hours ago

बजाज जनरल इंश्योरेंस और Swiss Re की बड़ी साझेदारी, भारत में कमर्शियल इंश्योरेंस को मिलेगा बढ़ावा

इस साझेदारी के तहत हाई-टेक, मैन्युफैक्चरिंग और अंतरराष्ट्रीय कारोबार करने वाली भारतीय कंपनियों के लिए विशेष बीमा समाधान विकसित किए जाएंगे.

5 hours ago